अपने ही अपहरण की साजिश रची और मित्र को फंसा दिया

demo
demo

उदयपुर, बीएन कॉलेज से अपहरण की शिकार कॉलेज छात्रा ने मित्र को फसाने की नियत से स्वयं की योजनानुसार साथियों की मदद से फर्जी अपहरण की साजिश रची।

प्रकरण के अनुसार गुरूवार सवेरे बी एन कॉलेज परिसर से कॉलेज छात्रा सेक्टर 11 निवासी खुशबू पुत्री दिनेश लोधा को कार में सवार 3 बदमाशों ने अपहरण कर नाथद्वारा गुजोल नदी किनारे छोड भागे थे। इसकी सूचना मिलने भुपालपुरा थानाधिकारी सतीश मीणा मय टीम उसे नाथद्वारा से लेकर उदयपुर लाकर पूछताछ की। इस मामले में पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान में मिले साक्ष्यों के आधार पर छात्रा से की गई पूछताछ में उसने उसने पुराने मित्र अभिषेक सेन को फसाने की नियत से मित्र सुखावाडा मावली निवासी विजेश पुत्र मथुरादास व उसके साथियों के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाने की बात स्वीकार की। खूशबू ने बताया कि इन्दोर हॉल माली कोलोनी निवासी अभिषेक से पुरानी मित्रता थी। गत दिनों महिला मित्र को मिला मोबाईल 6 हजार रूपये में अभिषेक को बेच दियाथा। मोबाईल चोरी का पता चलने पर नकदी मांगने पर उसे लोटाने पर अभिषेक को फसाने की मन मे ठान ली। गुरूवार सवेरे पिता कॉलेज छोड कर गये पिछे से आये विजेश व साथीयों के साथ नाथद्वारा गुजोल नदी किनारे छोड कर वे निकल गये। जहां स्वयं के नाखून से शारीर पर खरोच लगा घटना बताते हुए पिता को अपहरण की सूचना दी।

ऐसे रची साजिश:

गत दिनों खुशबू बी एन मैदान पर खेलने गई जहां मैदान पर 11 वी के छात्र महेन्द्र के मोबाईल से सीम चोरी की। जिसकों दूसरे मोबाइल में डाल कर माता पिता व स्वयं के मोबाईल पर अभिषेक के नाम से मेसेज कर अपहरण की धमकी के फर्जी मेसेज किया करती।

Previous articleभ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस को नेस्तनाबूद करें – कटारिया
Next articleयुएन ऑटोमोबाईल के खिलाफ धोखाधडी का प्रकरण दर्ज