बांसवाडा, बांसवाडा से झालावाड जा रही बस बांसवाडा शहर से लगभग दस किलो मीटर की दूरी पर माही नदी के बैकवाटर में पाडला पुलिया के पास जा गिरी। समीप स्थित पुलिस चौकी के जवानों एवं ग्रामीणों के साहस के चलते बस में सवार सत्तर व्यक्तियों की जान बचा ली गई। हादसे में २१ लोग घायल हुए। जिनमें दस महिलाएं सम्मिलित है। सभी घायलों को जिला मुख्यालय के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। इतने बडे के हादसे के बावजूद जिलें का एक भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। बताया जाता है खस्ता हाल सडकों के कारण बस का पट्टा टूट गया या स्टेरिंग रोड टूट गई जिसके चलते यह हादसा हुआ। घायल महिलाएं यात्री श्रीमती कोठारी ने बताया कि हादसे से २-३ मिनिट पूर्व ऐसा अहसास हो रहा था कि कोई हादसा हो जायेगा। २ मिनट बाद तो बस पलटी खाकर बैकवाटर में जा गिरी। इस हादसे के बावजूद सभी यात्रियों ने धेर्य नहीं खोया और कोई कांच तोडकर तो कोई पिछले दरवाजे से बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने बताया कि पाडला चौकी के पुलिस कर्मियों एवं ग्रामीणों के सहयोग से कोई अनहोनी नहीं हो पाई। इधर महात्मा गांधी चिकित्सालय के स्टाफ ने भी तत्परता दिखाई। घायलों के चिकित्सालय पहुंचने से पूर्व ही नर्सिंग अधीक्षक शंकरलाल यादव ने नर्सिंग स्टाफ को तैनात कर दिया जिससे घायलों के आते ही इलाज शुरू हो गया।
केनाल में पहुंचे मगरमच्छ से ग्रामीण भयभीत
धरियावद, नागलिया बांध से जाखम की दाई मुख्य कैनाल में दो मगरमच्छ भटक गए। सिंचाई एवं सेंचूरी की टीम ने एक मगरमच्छ को पकडकर जाखम बांध में छोड दिया जबकि दूसरे की तलाश जारी है। मगरमच्छ के कारण ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
केनाल में मगरमच्छ दिखने की सूचना पर वन्य जीव प्रतिपालक पी सी जैन एवं क्षेत्रिय वन अधिकारी जयपालसिंह सहित जाप्ता एवं सिचाई विभाग के अधिकारी मोके पर पहूचे। ग्रामीणों की मदद से नागलिया बांध से डेढ किलोमीटर दूर दाई मुख्य नहर साठपुर आर डी १०८ पर दो मगरमच्छ कैनाल के बहते पानी में ग्रामीण को दिखाई दिए। जिस पर तुरन्त प्रभाव से मुख्य कैनाल को तीन घण्टे तक बन्द रखने के पश्चात एक मगरमच्छ ९ फीट लम्बा व ५ वर्षीय को जाल एवं रस्सीयों की सहायता से सुरक्षित पकड लिया गया तथा बाद में उसे जाखम बांध ले जाकर गहरे पानी में स्वतंत्र विचरण के लिए छोड दिया गया।
वन्य जीव प्रतिपालक पी सी जैन ने बताया कि दुसरे मगरमच्छ की भी तलाश जारी हे, रात्रि होने के कारण पता नही लग पाया, अतिआवश्यक होने से मुख्य कैनाल को पुन: चालु करना दी गई तथा आसपास के ग्रामीणों को आग्रह किया गया कि जहॉ कही भी मगरमच्छ नजर आए तो उसकी सुचना सीतामाता वन्यजीव सेंचूरी के अधिकारीयों को तुरन्त भेजे। मगरमच्छ के दिखाई देने पर कोई भी व्यक्ति उसे परेशान अथवा छेडछाड नही करे। विभाग वन्यजीव की सुरक्षा के लिए मुस्तेद है।
मेवाड के नेताओं ने सिर्फ मेवाड की जनता को छला है : किरोडी
उदयपुर, दौसा सासंद डा.किरोडीलाल मीणा के ६ दिवसीय दौरे के तहत मंगलवार को प्रतापगढ जिले गोदोला एवं दुसरी उदयपुर जिले के सलूम्बर के केदेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल जनसभा को सम्बोधित किया।
मीडिया प्रमुख ललित तलेसरा ने बताया कि मंगलवार को किरोडी लाल के दोनो सम्मेलनों में भारी भीड रही। दौसा सांसद किरोडी लाल ने कहा कि मुझे मेवाड के नेताओं की दुकाने बंद करानी है। जिन्होने यहां की भोली जनता को सिर्फ छला है, ठगा है दोनो ही पार्टियां मानगढ घटना के १०० वे वर्ष पूर्ण होने पर उन्हे गोविन्द गुरू व शहीद हुए आदिवासियों की याद आई। उन्होने कहाकि आजादी के इतने बरस गुजरने के बाद भी मेवाड में विकास के नाम पर कोई चीज नहीं है।
तलेसरा ने बताया कि डा.किरोडी २२ नवम्बर को दोपहर दो बजे हेलिकाप्टर से पुष्प वर्षा करेगें। दौरे में उदयपुर से नेता ललित तलेसरा, रूपेश जैन, धर्मेन्द्र, रमनदीन सिंह, जितेन्द्र गहलोत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
सामूहिक विवाह 6 जनवरी को
उदयपुर, सक्का बिरादरी का १२वां सामूहिक विवाह सम्मेलन ६ जनवरी को होगा जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। प्रवक्ता मोहम्मद हुसैन सक्का ने बताया कि सामूहिक विवाह को लेकर सक्का गेस्ट हाउस की बैठक रखी गई जिसमें सम्मेलन को सफल बनाने के लिये जन संपर्क की योजना बनाई गई। हुसैन ने बताया कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि २० दिसम्बर है।
’’मम्मी डांस शो’’
उदयपुर, विश्वास समर्पित मंद बुद्घि विद्यालय एवं वैष्णवुी गु्रप ऑफ डांस के संयुक्त तत्वावधान में विकलांग बच्चों के लिये ’’मम्मी डांस शो’’ आयोजित किया जा रहा है। जिसमें घरेलू व कामकाजी महिलाओं को अपना हूनर दिखाने का मौका मिलेगा। डांस शो २५ नवम्बर को विश्वास समर्पित मंदबुद्घि विद्यालय में ही आयोजित किया जायेगा।
भाजपा नेता के अवैध अतिक्रमण से क्षेत्रवासी परेशान
लामबद्घ होकर प्रशासन से की कब्जा हटाने की मांग
उदयपुर, अम्बामाता यादव कॉलोनी में भाजपा नेता द्वारा बीच रोड पर किये गये कब्जे को लेकर मौहल्लावासी लामबद्घ हो गये व कलेक्टर, आईजी, यूआईटी सचिव को ज्ञापन देकर कब्जा हटाने की मांग की है।
मौहल्लावासियों का कहना है कि भाजपा के पूर्व नेता मण्डल अध्यक्ष बलबीर सिंह द्वारा अम्बामाता यादव कॉलोनी में सार्वजनिक रोड पर ५०० वर्गमीटर में त्रिभुजाकार जमीन पर दिवार खडी कर दी गई है तथा स्वयं के निजी उपयोग के लिये कब्जा कर रखा है। मौहल्लेवासियों ने आरोप लगाया कि बलबीर सिंह अपने साथियों सहित यहां बैठकर शराब पीकर शांति भंग करते है तथा उक्त मार्ग पर कब्जा कर लेने से चारपहिया वाहनों का आना-जान बंद हो गया है। साथ ही दुपहिया वाहनों के लिये दुर्घटना की संभावना बढ गई है। मौहल्लेवासी द्वारा पूर्व में भी नगर परिषद यूआईटी में शिकायत की लेकिन राजनैतिक प्रभाव के चलते कोर्ट कार्यवाही नहीं हो सकी उन्होंने जिला कलेक्टर से उक्त कब्जा हटाने की मांग की है।
50 लाख की शराब का तस्कर रिमाण्ड पर
उदयपुर, पचास लाख की शराब तस्करी करने के आरोप में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे १० दिन के लिए पुलिस रिमाण्ड पर भेजा।
गोगुन्दा थानाधिकारी हनुमंत सिंह मय टीम ने सोमवार को स्टेट हाइवे पर नाकाबंदी तोड कर भागे ट्रक को पिछा कर जगलिया महुडी रोड पर गैरा डाल पकड उसमें भरी अवैध हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के ८१० कर्टन जब्त कर चालक नपावली चित्तौडगढ निवासी शोकत पुत्र शरिफ खान को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे १० दिन के लिए पुलिस रिमाण्ड पर भेजा। प्रकरण के अनुसार नाकाबंदी के दौरान ट्रक व उसके आगे चल रही कार को इशारा करने पर चालकों ने नाकाबंदी तोड भागने का प्रयास किया। इस दौरान थोडी दूर से मुडकर आई कार पकड में नहीं आई लेकिन ट्रक को पकडने में पुलिस कामयाब हुई। ट्रक में भरी शराब की बाजार कीमत करीब ५० लाख रूपये बताई जाती है। पुलिस चालक से कार व उसमें सवार बदमाशों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विकलांग वृद्घा की चेन छिनी
उदयपुर, ऋषभदेव कस्बे में बस में चढते समय बदमाश धक्का देकर विकलांग वृद्घा के गले से सोने की चेन छिन ले गये।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ओगणा निवासी रूकमणी देवी (५५) पत्नी कन्हैयालाल जैन सोमवार को उदयपुर आने के लिए ऋषभदेव बस स्टेण्ड पर खडी रोडवेज बस में चढ रहीं थी। इस दौरान अज्ञात दो बदमाश धक्का देकर उसके गले से दो तोला सोने की छिन ले गये। इसकों देख बेहरी व गूगी रूकमणी ने बस चालक व खलासी को इसका इशारा करने पर उन्हें पता नहीं चला। वहां से उदयपुर लोटने पर पुत्र श्रीपाल को घटना की जानकारी दी। इस पर पुत्र ने ऋषभदेव थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया।
पैसे दो वरना बेटी को उठा कर ले जायेंगे
उदयपुर, धानमण्डी थाना पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ व्यक्ति को रूपये की मांग कर नहीं देने पर उसकी पुत्री कों उठा ले जाने का प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मीनापाडा निवासी सूर्यप्रकाश पुत्र देवीलाल गुप्ता ने धोली बावडी निवासी राजकुमार उर्फ राजू पुत्र धनराज जैन व उसके साथी धानमण्डी क्षैत्र निवासी राजेश, मुकेश, लवकुमार, आकाश वेष्णव, पिन्टू साहू के खिलाफ जिला पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा को परिवार पेश किया। जिसमें उसने बताया कि ४ वर्ष पहले आवश्यकता होने पर आरोपी राजू से १० लाख रूपये उधार लिये इसके एवज में दो चेक दिये थे। १४ माह तक १-१ लाख रूपये तथा ७० हजार रूपये प्रतिमाह ब्याज के रूप में भुगतान कर करीब ४० लाख रूपये का भुगतान करने के बावजूद आरोपी ने चैक नहीं लौटाया। १५ नवंबर को घर आये आरोपियों ने रूपये बकाया होने की बात कहते हुए नकदी जल्द लौटाने एवं नहीं देने पर पुत्री को घर से उठा ले जाने की धमकी देकर फरार हो गये। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
किरोडी ने छोटीसादडी व फलासिया ने सभाएं ली
रिपोर्ट – अब्दुल लतीफ़
कटारिया पर किया कटाक्ष
उदयपुर, दौसा सांसद किरोडी लाल मीणा ने अपने उदयपुर प्रवास के दौरान सोमवार को चित्तौडगढ जिले की छोटीसादडी व उदयपुर जिले की फलासिया तहसील में किसान सभा को संबोधित किया।
राज्य के कई जिलों में आयोजित किसान सभा में भाग लेने पहुंचे किरोडीलाल ने इससे पूर्व रविवार को धरियावद के प्रतापगढ जिले में किसानों को संबोधित किया था। जहां उन्होंने भाजपा व कांग्रेस सरकार की जमकर आलोचना की एवं राज्य में जल्द ही तीसरे मोर्चे के गठन का ऐलान किया था। सोमवार को चित्तौडगढ जिले की छोटीसादडी में किरोडीलाल ने किसान सभा को संबोधित किया। इसके पश्चात वे उदयपुर जिले के फलासिया तहसील गये जहां पर उनका किसानों व ग्रामीणों ने तीन कमान देकर सम्मान किया। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए किरोडीलाल मीणा ने कटारिया द्वारा दिए गए बयान कि ’मैं यहां अपनी दुकान चलाने आया हूं’ पर कहा कि मैं उनको बता दूं कि मैं यहां कांग्रेस व भाजपा द्वारा गरीब मेवाड आदिवासियों को विकास के नाम पर जो ठगी की जा रही है उनसे बचाने आया हूं।






