50 लाख की शराब का तस्कर रिमाण्ड पर

उदयपुर, पचास लाख की शराब तस्करी करने के आरोप में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे १० दिन के लिए पुलिस रिमाण्ड पर भेजा।

गोगुन्दा थानाधिकारी हनुमंत सिंह मय टीम ने सोमवार को स्टेट हाइवे पर नाकाबंदी तोड कर भागे ट्रक को पिछा कर जगलिया महुडी रोड पर गैरा डाल पकड उसमें भरी अवैध हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के ८१० कर्टन जब्त कर चालक नपावली चित्तौडगढ निवासी शोकत पुत्र शरिफ खान को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे १० दिन के लिए पुलिस रिमाण्ड पर भेजा। प्रकरण के अनुसार नाकाबंदी के दौरान ट्रक व उसके आगे चल रही कार को इशारा करने पर चालकों ने नाकाबंदी तोड भागने का प्रयास किया। इस दौरान थोडी दूर से मुडकर आई कार पकड में नहीं आई लेकिन ट्रक को पकडने में पुलिस कामयाब हुई। ट्रक में भरी शराब की बाजार कीमत करीब ५० लाख रूपये बताई जाती है। पुलिस चालक से कार व उसमें सवार बदमाशों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Previous articleविकलांग वृद्घा की चेन छिनी
Next articleभाजपा नेता के अवैध अतिक्रमण से क्षेत्रवासी परेशान