जयपुर की उडाने बंद होने पर गिरिजा ने जताई नाराजगी

उदयपुर, शनिवार को सम्पन्न हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में जयपुर की उडाने बंद होने पर चित्तौड की सांसद ने खासी नाराजगी जताई।

एयरपोर्ट डायरेक्टर ओएसडी विजय दाहीमा ने बताया कि हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में चित्तौड की सांसद गिरिजा व्यास ने किंग फिशर व जेट एयरवेज जयपुरकी उडाने बंद होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इसकी वजह से पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है।उन्होंने कहा कि उदयपुर में खासकर शरद ऋतु में विदेशी मेहमानों का सीजन होता है और विदेशी यात्री काफी संख्या में जयपुर उदयपुर के बीच हवाई यात्रा करते है। ऐसे में जयपुर की उडाने बंद होना पर्यटन के हिसाब से सही नहीं है।

दाहीमा ने बताया कि बेठक के दौरान डबोक व एयरपोर्ट के बीच लाईट व्यवस्था सहीं नहीं होने पर भी चर्चा की तथा एयरपोर्ट के विस्तार व जमीन अवाप्ति पर भी विचार किया गया।

 

क्रिकेटर्स मनाएंगे काली दीपावली

उदयपुर, क्रिकेट एसोसिएशन में चल रही वर्चस्व की लडाई के चलते क्रिकेटर्स के एक गुट ने काली दीपावली मनाने की घोषणा की है।

आज यहां जारी विज्ञप्ति में उदयपुर क्रिकेट संघर्ष समिति के अध्यक्ष रविन्द्रपाल सिंह कप्पू एवं सचिव हरीश खेरादी ने उदयपुर क्रिकेट एसोसिएशन सचिव महेन्द्र शर्मा को राजस्थान बनाम मुंबई रणजी मैच उदयपुर में नहीं होने का जिम्मेदार ठहराया हैं। उन्होंने बताया कि शर्मा की हठधर्मिता के कारण ही यह मैच जयपुर चला गया। इसी कारण उदयपुर के क्रिकेटर्स काली दीपावली मनाएंगे। विज्ञप्ति में कप्पू एवं खेरादी ने शर्मा को नैतिकता के आधार पर पद छोडने की भी सलाह दी है।

निजी बैंक प्रबंधक पर धोखाधडी का आरोप

उदयपुर, हाथीपोल थाना पुलिस ने आईसीआईसीआई बैंक ऋण विभाग के शाखा प्रबधंक के खिलाफ धोखाधडी करने का प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नीमच माता बेदला निवासी भगवान लाल पुत्र भीम मेघवाल ने परिवाद जरिए मधुवन स्थित आईसीआईसीआई बैंक ऋण विभग शाखा प्रबंधक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया कि बैंक से 29300 रूपये का ऋण लिया जिसकी किश्ते लगातार जमा करवाई तथा प्रबधंक के कहने पर वर्ष 2010 में 12  हजार रूपये अंतिम किश्त जमा करवाई पि*र भी 40 हजार रूपये बकाया ऋण बताते हुए नोटिस जारी कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

35 क्विंटल मावा जब्त

उदयपुर। रसद विभाग ने सूरजपोल क्षत्र से धौलपुर से आ रही एक बस से लाखों रूपए का मावा पकड़ा है। इस माव के नकली होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार रसद विभाग के अधिकारियों को अवैध रूप से नकली मावा उदयपुर आने की सूचना मिली। इस सूचना पर अधिकारियों ने नंदू ट्रावेल्स की

 

 

बस को रूकवाया। पूछताछ में बस चालक विजय पुत्र राधेश्याम राव निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी होना बताया। अधिकारियों ने मावे से भरी इस बस को सूरजपोल थाने पर लेकर गए। बस में से 100 मावे की टोकरियां उतारी गई। जिसमें प्रत्येक मावे की टोकरी का वजन करीब 35 किलों है। रसद विभाग के अधिकारियों ने कार्यवाही करते हुए मौके पर चल प्रयोगशाला की टीम को बुलाया और मावे की सैम्पलिंग लेते हुए जांच करवानी शुरू कर दी।  यह मावा शहर के मोहन मावा भण्डार की 33 टोकरिया, लक्ष्मी मावा भण्डार की 40 टोकरिया, नारायण मावा भण्डार की 10 टोकरियां, प्रदीप मावा भण्डार की ६ टोकरियां, रवि मावा भण्डार की 8, नागदा मावा भण्डार की 3 टोकरियां है। जिनकी जांच की जा रही है। मावे के पकडऩे पर थाने के बाहर व्यापारियों की भीड़ लग गई है।

दिल धडके पैर थिरके और बजी जम कर सीटियाँ

उदयपुर ,करीब 100 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी व पॉपुलर शो बिग बॉस में रही संभावना सेठ ने शुक्रवार को झीलों की नगरी उदयपुर में जमकर लोगों को ठुमके लगाने पर मजबुर कर दिया

संभावना सेठ ने अपनी जबर्दस्ट प्रस्तुति से न केवल देर रात्रि तक लोगों को नचाया और सांस्कृतिक संध्या में चार चांद लगा दिए।

मंच पर जैसे ही संभावना सेठ आई तो सीटियों व तालियों की गूंज हर और थी उन्होंने एंट्री करने का अंदाज ही निराला था। आकाशीय नीली रोशनी में नहाए स्टेज पर संभावना आई तो हर एक युवा झुम उठा। इसके बाद उन्होंने मंच पर सबसे पहले ‘रिंग रिंग रिंगा रिंग रिंग रिंगा…’, ‘पल पल न माने टिंकु जिया इश्क का मंजन घीसे है पीया…’, ‘ये हलकट जवानी…’, ‘आ रे प्रीतम प्यारे बंदूक में ना तो गोली मेरे…’ की प्रस्तुति पर युवाओं को डांस करने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अगले दौर में पूजा शर्मा ने स्टेज पर ‘बे दर्दी राजा जरा पास तो आ जा…’ जैसे गानों पर प्रस्तुती के साथ कई शानदार प्रस्तुती दी। सैंकडों भोजपुरी आईटम प्रस्तुती दे चुकी पूजा ने शॉनदार प्रस्तुति देकर अपनी प्रशंसकों को झुमाया। बोगी बोगी सिंगर बबीता ने ‘रेशम का रूमाल गले में डाल के…,’ ‘बिछुड़ा बिछुडा चढ गयो पापी बिछुडा…’, ‘्काल्यों कूद पड्यो मेला में…’ जैसे एक से एक गानों की प्रस्तुति देकर युवाओं के दिलों पर राज किया। इन प्रस्तुतियों के बार अगले दौर में एक बार फिर संभावना सेठ ने मंच पर आकर शानदार प्रस्तुती देकर दर्शकों को नचा दिया।

इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत में सबसे पहले मंच पर डांस इंडिया डांस का कोरियाग्राफर रहे ए फॉर अरविंद डांस ग्रुप ने वेस्टर्न डांस की जबर्दस्त प्रस्तुति देकर रंग जमाया। इस शानदार प्रस्तुति के बाद मंच पर सोनी टीवी पर प्रसारित कार्यक्रम बोगी बोगी व इंडियाज गोट टैलेंट की प्रतिभागी गुनगुन ने आईटम सोंग की जबर्दस्त प्रस्तुति देकर सबको नाचने पर मजबर कर दिया। उन्होंने बैली डांस के साथ शुरूआत कर ‘माशला माशला चहरा है माशला…’, प्रस्तुति दी। करीब 6 वर्षों से मुंबई में कोरियाग्राफर कर रही गुनगुन की इस प्रस्तुति को सबने सराहा और तालियों की गूंज से पूरा सदन गूंज उठा। इस सुंदर प्रस्तुति के बाद मंच पर गायक प्रसन्नजीत श्रीवास्तव ने किशोर दा के गानों को गाया तो लोग उनकी आवाज पर झुम उठे। उन्होंने मंच पर ‘दे प्यार प्यार दे प्यार दे रे…’, ‘कब तक जवानी छुपाओगी रानी…’, ‘आपका मुस्कुराना गजब हो गया…’, गानों को सुनाकर माहौल संगीतयम कर दिया।

आज लगेगा पंजाबी तडक़ा: नगर परिषद् द्वार आयोजित सांस्कतिक संध्या में शनिवार को पंजाबी नाईट कराई जाएगी।

सम्मेद शिखर के यात्रियों का गर्म जोशी से स्वागत

सम्मेद शिखर के लिए गत 29 अक्टूबर को शहर से रवाना हुई स्पेशल ट्रेन तीर्थायन 2012 की वापसी शुक्रवार रात 2.10 बजे हुई।

जैन समाज के लोगों ने यात्रियों का स्वागत किया। महावीर युवा मंच संस्थान की ओर से इस यात्रा के दौरान दस दिन में श्रावक समाज के लोगों ने देश के प्रमुख जैन तीर्थस्थलों सहित पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। इनमें धर्म नगरी हरिद्वार, मसूरी, पावापुरी, लछवाड़ सहित कई स्थल शामिल थे।

वापसी में चित्तौड़गढ़ जिले के चंदेरिया स्टेशन से ही तीर्थायन यात्रियों का स्वागत क्रम शुरू हो गया, जो उदयपुर तक जारी रहा। यहां स्थानीय समाज के लोगों ने यात्रियों की भव्य अगवानी की।

धनतेरस पर डाक विभाग देगा सोने के सिक्कों पर विशेष छूट

0

उदयपुर, धनतेरस व दीपावली के उपलक्ष्य में इस वर्ष भी भारतीय डाक विभाग ने सोने के सिक्कों की खरीद पर ग्राहकों को विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।

प्रवर अधीक्षक(डाकघर) एस.एन.दवे ने बताया कि इस छूट के अंतर्गत सोने की कुल खरीद मूल्य पर ७ प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जायेगी। यह सुविधा धनतेरस के दिन ११ नवम्बर, को उदयपुर शहर के शास्त्री सर्कल, हिरण मगरी, सूरजपोल आदि डाकघरों में उपलब्ध रहेगी।

चोरों ने मनाई दिवाली

0

व्यापारी का निकला दिवाला

डूंगरपुर, एक ओर जहां व्यवसायिक प्रतिष्ठान दीपावली के आगमन को लेकर सजने धजने लगे है। वही पुलिस की नकारा व्यवस्था के चलते गत रात्रि को अज्ञात बदमाशानों ने मुख्य मार्ग पर दो ज्वेलर्स के यहां सैंधमारी की। जिसमे से एक के यहां से लाखों के सोने चांदी के आभूषण ले जाने में सफल रहे। घटनाक्रम की जानकारी अलसुबह सेर पर निकले व्यवसायियों ने जब एक ज्वेलर्स की दूकान का शटर बीच में से खुला हुआ देखा। तब जाकर पता चला।

घटनाक्रम के अनुसार शहर के शास्त्री कॉलोनी नये बस स्टेण्ड मार्ग पर एसबीआई बैंक के निकट जयंतिलाल पुत्र रामलाल पंचाल की आर.एम.ज्वेलर्स की दूकान का शटर अज्ञात बदमाशानों ने बीच में से तोडकर उपर उठा दिया और फिर दूकान में घुसे जहां शो केसों में पडे ११ किलो चांदी के विभिन्न आभूषण तथा ३. ग्राम सोने के नाक के काटे व अन्य आभूषण चुरा कर ले गये। जिनकी लागत लगभग ६ लाख रूपये से अधिक है। घटनाक्रम की जानकारी प्रात: मिलने पर दूकान मालिक जयंतिलाल जब दूकान पर पहुंचा और आभूषणों के शो केस खाली देखे तो उसके होश उठ गये। घटनाक्रम की जानकारी पुलिस कन्ट्रोल रूम को दी। इसके पश्चात कोतवाली पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया गया । इधर घटना की जानकारी मिलते ही बडी संख्या में शहरवासी, सर्राफा व्यवयायी एकत्रित हुए। तथा मुख्य सडक पर इतनी बडी वारदात को लेकर पुलिस गश्त व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करने लगे। इधर इस घटनाक्रम की चर्चा कर ही रहे थे कि उसी मार्ग पर भव्य ज्वेलर्स के ताले भी टूटे हुए होने के समाचार मिले। जहां पर चेनल गेट के दो ताले तथा शटर के तीन ताले व सेन्टर लॉक तोडने का प्रयास किया। लेकिन वहां पर चोरों को सफलता नहीं मिली।

आजकल बदनामी से ही मिलता है नाम : संभावना सेठ

रिपोर्ट – अब्दुल लतीफ़

उदयपुर, ’अभिभावक बच्चों को बाध्य न करें उन्हें क्या बनना है। किसी के भविष्य को पहले से निर्धारित नहीं किया जा सकता है यदि ऐसा होता तो आज मैं एक पुलिस वाली होती।’

आयटम गर्ल व रियलिटी शॉ बिग बॉस की प्रतिभागी रही संभावना सेठ ने यह बात पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। दशहरा-दीपावली मेले में अपनी प्रस्तुति देने आई संभावना ने बताया कि आजकल लोगों को बदनामी से ही नाम मिलता है। ख्याति प्राप्त करने के लिए कुछ ऐसा करना पडता है जिससे लोग उसकी तरफ आकर्षित हो। बिग बॉस के दौरान अडियल व लडाकू स्वभाव के बारे में दिखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे अपनी रियल लाइफ में ऐसी नहीं है। शो के दौरान एक ही घर में रहने के दौरान इंसान के स्वभाव में परिवर्तन आ जाता है और कुछ ऐसी बातें भी निकल आती है।

संभावना ने बच्चों के प्रति कहा कि अभिभावक उन्हें डॉक्टर, इंजीनियर बनने के लिए बाध्य न करें बच्चे जो बनना चाहते है उन्हें बनने दें। मेरे माता-पिता और मेरी इच्छा थी कि मैं एक पुलिस वाली बनूं परन्तु बचपन से डांस मेरा शौक रहा और यही मेरा प्रोफेशन बन गया है।

संभावना सेठ ने पत्रकारों को ताया कि वे अभी तक ७-८ रियलिटी शॉ का हिस्सा बन चुकी है। उन्होंने भोजपुर में भी रियलटी शॉ किए है। इसके अलावा करीब उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में करीब १०० गानों पर आइटम डांस भी प्रस्तुत किया है। उन्हें इसके लिए भोजपुरी की ’हेलन’ भी कहा जाता है।

भोजपुरी फिल्मों की तरफ रूझान के बारे में सवाल पर उन्होंने कहा कि उस वक्त मेरे पास कोई स्कोप नहीं था और अपनी जरूरतों के लिए वे इस ओर चल दी। उन्होंने कहा कि इसके पश्चात उन्होंने जाना कि काम कोई भी छोटा ब$डा नहीं होता बस जो मिले उसे करते रहना चाहिए।

आने वाली फिल्म के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि वे भविष्य में ’शब्द’ फिल्म के गाने में नजर आएगी।

उदयपुर शहर के बारे में उन्होंने बताया कि वे कई बार उदयपुर आई है। वे शनिवार को उदयपुर में ही रहेगी और शहर का भ्रमण करेगी। संभावना कल शाम की फ्लाईट से दिल्ली के लिए रवाना होगी।