निजी बैंक प्रबंधक पर धोखाधडी का आरोप

उदयपुर, हाथीपोल थाना पुलिस ने आईसीआईसीआई बैंक ऋण विभाग के शाखा प्रबधंक के खिलाफ धोखाधडी करने का प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नीमच माता बेदला निवासी भगवान लाल पुत्र भीम मेघवाल ने परिवाद जरिए मधुवन स्थित आईसीआईसीआई बैंक ऋण विभग शाखा प्रबंधक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया कि बैंक से 29300 रूपये का ऋण लिया जिसकी किश्ते लगातार जमा करवाई तथा प्रबधंक के कहने पर वर्ष 2010 में 12  हजार रूपये अंतिम किश्त जमा करवाई पि*र भी 40 हजार रूपये बकाया ऋण बताते हुए नोटिस जारी कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

Previous article35 क्विंटल मावा जब्त
Next articleक्रिकेटर्स मनाएंगे काली दीपावली