BJP विधायक Kiran Maheshwari हारीं कोरोना से जंग, Subcity Center की दुकान के बाहर मिला शव || Udaipur Post Bulletin || 30-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – राजस्थान की सीनियर भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी हारीं कोरोना से जंगमेदांता में निधन

खबर 2 – गुरुनानक जयंती ना प्रभातफेरीना लंगरस्थानीय जत्था ही करेगा शबद-कीर्तन,गुरुद्वारा में बिना मास्क नहीं होगी एंट्रीघर में ही करेंगे पाठ,पहली बार लंगर सामूहिक नहींघर-घर पहुंचाएंगे प्रसाद

खबर 3 – हिरणमगरी थाना क्षेत्र के सबसिटी सेंटर की दुकान के बाहर लावारिस हालत में मिला शव,जिस सीरिंज से दवा देकर लोगों की जान बचाता थाउसी में जहर भरकर मेल नर्स ने खुद की जान दी

खबर 4 जमीन बेचने का बार-बार उलाहना देने पर भतीजे और उसकी पत्नी ने बुआ की हत्या की

खबर 5 कार्तिक पूर्णिमा पर आज साल का आखिरी चंद्रग्रहणसर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग भी

खबर 6 मेरा भविष्य पंचायती राज के चुनाव नतीजों आप भाजपा को दे वोट- डांगी ,कानोड़ के निकटवर्ती बड़ा राजपुरा में हुई नुक्कड़ सभा

खबर 7 पूर्व विधायक भिंडर ने कि धारता चारगदिया पंचायत के गांवों में नुक्कड़ सभा पुत्र प्रणवीर सिंह के लिए मांगे वोट ,कांग्रेस भाजपा को लिया आड़े हाथनिर्दलीय चावड़ा पर भी कसा तंज

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – राजस्थान की सीनियर भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी हारीं कोरोना से जंगमेदांता में निधन

Udaipur. राजसमंद विधायक और मेवाड़  की लाडली  किरण माहेश्वरी (59) का रविवार देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। 28 अक्टूबर को उनकी कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 7 नवंबर को एयर एंबुलेंस से माहेश्वरी को उदयपुर से मेदांता अस्पताल ले जाया गया था। किरण माहेश्वरी को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। वे पिछले 22 दिनों से मेदांता के ICU में एडमिट थीं। रविवार देर रात इंफेक्शन ज्यादा होने से उनका निधन हो गया।राजसमंद विधायक रही किरण माहेश्वरी के शव को उदयपुर लाया गया । जहां उनके समर्थकों और परिजनों द्वारा उन्हें अंतिम विदाई दी । वहीं, किरण महेश्वरी के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने संवेदना व्यक्त की है और इसे BJP और प्रदेश के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।किरण माहेश्वरी के निधन पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि किरण माहेश्वरी जी के असामयिक निधन से पीड़ा हुई। राजस्थान सरकार में सांसद, विधायक या कैबिनेट मंत्री के रूप में, उन्होंने राज्य की प्रगति की दिशा में काम करने के लिए कई प्रयास किए। उनके परिवार के प्रति संवेदना। वही ओम बिड़ला ने कहा- निर्भीकता व स्पष्टवादिता के लिए किया जाएगा याद किरण माहेश्वरी ने साल 1987 से 90 तक हिंदू संगठन दुर्गा वाहिनी की प्रमुख के तौर पर राजनीतिक करियर शुरू किया। इसके बाद साल 1992 से 1995 तक वह राजस्थान के सोशल वेलफेयर बोर्ड की मेंबर बनी। साल 1990 से 1992 तक BJP महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रही। इसके बाद में साल 1993 से 1994 तक उनको महिला मोर्चा देहात की जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। साल 1994 में उदयपुर नगर परिषद पार्षद का चुनाव किरण माहेश्वरी ने लड़ा और पार्षद चुनाव जीतकर उन्हें उदयपुर की सभापति बनाया गया। साल 1999 तक उन्होंने सभापति के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया।साल 2002 से 2003 तक वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य बनी। साल 2004 में उदयपुर की सांसद चुनी गई। साल 2004 में उन्हें भाजपा राष्ट्रीय महासचिव और 2007 में महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद में साल 2008 में किरण माहेश्वरी राजसमंद विधायक बनीं और वसुंधरा सरकार में मंत्री भी बनीं। साल 2013 में एक बार फिर से चुनाव जीत विधानसभा पहुंचीं थीं।

 

खबर 2 –  गुरुनानक जयंती ना प्रभातफेरीना लंगरस्थानीय जत्था ही करेगा शबद-कीर्तन,गुरुद्वारा में बिना मास्क नहीं होगी एंट्रीघर में ही करेंगे पाठ,पहली बार लंगर सामूहिक नहींघर-घर पहुंचाएंगे प्रसाद

Udaipur. गुरुनानक जयंती पर सोमवार को मनाई जाएगी। प्रकाश पर्व काे लेकर गुरुद्वारें सज चुके हैं। वहीं काेराेना काल के कारण पहली बार लंगर सामूहिक नहीं हाेगा। घर-घर प्रसाद पहुंचाया जाएगा। बिना मास्क एंट्री भी नहीं दी जाएगी। वहीं स्थानीय जत्था ही शबद कीर्तन करेगा। गुरुद्वारा सचखंड दरबार के प्रवक्ता रवींद्र पाल सिंह कप्पू ने बताया कि लंगर सामूहिक नहीं हाेगा। गुरुनानक साहिब ने इस परंपरा की शुरुआत की थी। जिसे कोरोना काल में भी आगे बढ़ाया जाएगा। यंग सिक्ख सेवा दल के अध्यक्ष आयुष अरोड़ा के नेतृत्व में लंगर घरों तक पहुंचाया जाएगा। ताकि परंपरा भी ना टूटे और संक्रमण के मद्देनजर गाइडलाइन की पालना भी हो। गुरुद्वारा समिति ने बाहर से आने वाले संगतकार, ग्रंथी आदि को आमंत्रण नहीं दिया। स्थानीय रागी जत्था ही शबद कीर्तन करेगा।मुख्य सड़क से प्रवेश के बाद मत्था टेक कर पीछे के दरवाजे से बाहर निकलने की व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं से अपील की है कि इस बार वह घरों में रहकर ही पाठ करें। गुरुद्वारे में रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से होगा।गुरुद्वारा सचखंड दरबार में सुबह 6 सुबह से 7 :15 नित्य-नियम पाठ होगा। फिर पहला दीवान 7:45 बजे से 9:30 बजे तक सजेगा। इसके बाद दूसरा दीवान सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। इस दौरान महेंद्र सिंह भाई के रागी जत्था का शबद कीर्तन होगा। नाइट कर्फ्यू के चलते शाम का दीवान 6 बजे से शाम 7:45 बजे तक ही चलेगा। शास्त्री सर्कल स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में 9:30 बजे अखंड पाठ की समाप्ति होगी। 9:30 बजे हरभजन सिंह के रागी जत्थे का 11 बजे तक शबद कीर्तन होगा। बिना मास्क गुरुद्वारे में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

 

खबर 3 – हिरणमगरी थाना क्षेत्र के सबसिटी सेंटर की दुकान के बाहर लावारिस हालत में मिला शव,जिस सीरिंज से दवा देकर लोगों की जान बचाता थाउसी में जहर भरकर मेल नर्स ने खुद की जान दी

Udaipur. पिछले चार साल से कई मरीजों की जान बचाने वाले आरएनटी के मेल नर्स का हाथ में पोटेशियम क्लोराइड का इंजेक्शन लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। आरएनटी के हिरणमगरी सेटेलाइट हॉस्पिटल में कार्यरत नवाडेरा, डूंगरपुर निवासी द्वितीय श्रेणी मेल नर्स उमेश दोशी (30) का लावारिस हालत में सबसिटी सेंटर की एक दुकान के बाहर पड़ा शव मिला। पास ही पोटेशियम क्लोराइड का खाली इंजेक्शन मिला और उसके बाएं हाथ की नस में इंजेक्शन का निशान दिखा। उसकी बाइक भी वहीं पास में खड़ी मिली। पुलिस के अनुसार मामला खुदकुशी का लग रहा है फिर भी हर पहलू से जांच की जा रही है। हिरणमगरी थानाधिकारी डॉ. हनुवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सबसिटी सेंटर के कन्हैयालाल सुहालका ने दुकान के बाहर शव पड़ा हाेने की सूचना दी थी। इस पर जाब्ता माैके पर पहुंचा और मृतक के पास से मिली आईडी से पहचान की। इसके बाद शव काे माेर्चरी में रखवाकर परिजनाें काे सूचना दी। घटना की सूचना फैलने पर परिजन सहित हाॅस्पिटल स्टाफ के लाेग भी माेर्चरी पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों काे साैंपा। परिजनों ने पूछताछ में हत्या की आशंका भी जताई। इस पर पुलिस हर पहलू की जांच करने में जुट गई। मृतक के परिजनाें ने पूछताछ में बताया कि उमेश 2016 में सरकारी सेवा में आया था और अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पहले सेक्टर-11 में किराए से रहता था और हाल ही प्रभात नगर सेक्टर-5 में शिफ्ट हुआ था। उन्हाेंने रात को पत्नी के साथ गोलगप्पे खाने के लिए जाने की बात बताई और कहा कि इसके बाद वाे बिना बताएं ही घर से निकल गया था। परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई है। उमेश आरएनटी के बड़ी हॉस्पिटल में तैनात था, पिछले 11 माह से हिरणमगरी सेटेलाइट अस्पताल में डेपुटेशन पर सेवाएं दे रहा था।

 

खबर 4 –  जमीन बेचने का बार-बार उलाहना देने पर भतीजे और उसकी पत्नी ने बुआ की हत्या की

Udaipur. छाली ग्राम पंचायत के नाल का वास में कुएं में मिले महिला के शव के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपी भतीजे और बहु को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी मुंशी मोहम्मद पठान ने बताया कि छाली ग्राम पंचायत के नाल का वास में 27 नवंबर को कुएं में शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकालकर मौजूद ग्रामीणों से शिनाख्त करवाई। शव की शिनाख्त होमली पत्नी वेला गमेती निवासी नयातालाब सुराणा थाना नाई के रूप में हुई। शव पर चोट के निशान मिले। पुलिस ने शव को गोगुंदा सीएचसी पहुंचाकर परिजनों को सूचना दी। इस पर परिजन अस्पताल पहुंचे और मृतका के भतीजे हीरालाल गमेती ने लिखित रिपोर्ट देकर बड़े पापा के लड़के केसूलाल पुत्र उदाराम गमेती और उसकी पत्नी होमली बाई पर बुआ के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रविवार को पुलिस ने दोनों को नाल के वास के पास पाटी के जंगल से गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने बुआ की हत्या करना स्वीकार किया।

 

खबर 5 –  कार्तिक पूर्णिमा पर आज साल का आखिरी चंद्रग्रहणसर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग भी

Udaipur. कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा और देव दीवाली आज मनाई जाएगी। ज्योतिषविद् के अनुसार कार्तिक मास का आखिरी दिन स्नान और दान के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन साल के अाखिरी चंद्रग्रहण के साथ रोहिणी नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और वर्धमान योग का संयोग भी बनेगा। ग्रहण दोपहर 1:02 बजे से शाम 5:24 बजे तक रहेगा। पं.ने बताया कि उपच्छाया ग्रहण हाेने अाैर देश के किसी भी हिस्से में दिखाई नहीं देने से सूतक भी नहीं लगेगा। कार्तिक पूर्णिमा पर ब्रह्म मुहूर्त में जलाशयों पर स्नान करने की परंपरा है। लेकिन ज्योतिषविदों का कहना है कि काेराेना संक्रमण को देखते हुए घर में भी परंपरा निभाई जा सकती है। ज्याेतिषविद् ने कहा कि श्रद्धालु घर में भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजन करें। विष्णुसहस्रनाम का पाठ कर घी, अन्न या खाने की वस्तु का दान करें। शाम काे घर और घर के बाहर दीपक जलाकर सत्यनारायण की कथा पढ़े और सुनें। मंदिर, पीपल या तुलसी के पौधे के पास भी दीपक जलाएं।

 

खबर 6 –  मेरा भविष्य पंचायती राज के चुनाव नतीजों आप भाजपा को दे वोट- डांगी ,कानोड़ के निकटवर्ती बड़ा राजपुरा में हुई नुक्कड़ सभा

Udaipur. पंचायती राज चुनाव को लेकर चुनावी घमासान जैसे-जैसे मतदान की तारीख के नजदीक आ रही है वैसे-वैसे तेज होता जा रहा है। रविवार को कानोड़ के निकटवर्ती बड़ा राजपुरा गांव के आमलिया बाव जी परिसर में भाजपा की नुक्कड़ सभा हुई। जिसमें भाजपा के स्टार प्रचारक उदय लाल डांगी ने सभा को संबोधित करते हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाएं सहित किए गए कामों का लेखा-जोखा रखा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस पंचायती राज के परिणाम मेरा भविष्य तय करेंगे। इस लिए आप सभी का सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 12 पिथलपुरा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सीमा जाट को अधिक से अधिक वोट देकर भारी मतों से विजय बनावे।

 

खबर 7 –  पूर्व विधायक भिंडर ने कि धारता चारगदिया पंचायत के गांवों में नुक्कड़ सभा पुत्र प्रणवीर सिंह के लिए मांगे वोट ,कांग्रेस भाजपा को लिया आड़े हाथनिर्दलीय चावड़ा पर भी कसा तंज

Udaipur. उदयपुर जिले की भिंडर पंचायत समिति सदस्य चुनाव के वार्ड 17 धारता चारगदिया सीट हॉट सीट बनने के बाद से ही पूरे मेवाड़ व उदयपुर जिले के दिग्गज नेताओं की निगाहें इस सीट पर टिकी है। क्योंकि इस सीट पर वल्लभनगर के पूर्व विधायक व जनता सेना के संरक्षक रणधीर सिंह भिंडर के पुत्र प्रणवीर सिंह भिंडर चुनाव मैदान में है तो वही कांग्रेस के बागी  निर्दलीय प्रत्याशी कुबेर सिंह चावड़ा ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। इस सीट पर भाजपा कांग्रेस सुस्त दिख रही है। वहीं इस सीट पर कुबेर व प्रवीण के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। वहीं पूर्व विधायक व जनता सेना के संरक्षक महाराज रणधीर सिंह भिंडर ने भी अब सक्रिय हो गए हैं। पूर्व विधायक भिंडर ने धारता ,चारगदिया पंचायत क्षेत्र के निमडी, भीम जी का खेड़ा, धारता,चारगदिया, जेतपुरा आदि गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर। जनता सेना के प्रत्याशी प्रणवीर सिंह भिंडर के समर्थन में वोट मांगे। पूर्व विधायक भिंडर ने भाजपा कांग्रेस के साथ ही कांग्रेस के बागी निर्दलीय कुबेर सिंह चावड़ा को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में किए गए विकास कार्य चावड़ा अपना बता रहे हैं।  जबकि उन्होंने अमरपुरा खालसा में खेल गांव के लिए विधायक मद , खेल मंत्री, राज्यसभा सांसद से एक करोड रुपए की राशि स्वीकृत करवा कर खेल गांव का निर्माण करवाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में स्वीकृत सड़कों के कार्य बंद होने के बाद उन्होंने जोधपुर हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाकर। सभी सड़कों के कार्य पुनः चालू करवाएं हैं। जिसका श्रेय कांग्रेस लेना चाहती है। जबकि इन सड़कों के कार्यों में कांग्रेस सरकार का कोई योगदान नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने 2 साल में जनता की सुध नहीं ली है। कांग्रेस की गहलोत व पायलट आपसी गुटबाजी के चलते वल्लभनगर विधानसभा के विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत विधानसभा क्षेत्र में विकास के काम नहीं करवा पा रहे हैं। इस लिए इस पंचायती राज चुनाव में जनता ऐसे व्यक्ति को चुने जो आपके क्षेत्र में विकास करवा सके। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद थे।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/MIQq5yK_OXg

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

वागड़ मे आधार के साथ राशन कार्ड जुड़वाने में अवैध वसूली || Wagad Post Bulletin || 28-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – गैस सिलेंडर की हो रही कालाबाजारी:गैस एजेंसी के संचालकों की मिलीभगत 600 में सिलेंडर खरीदकर वसूलते हैं 620

खबर 2 – स्वच्छ राजस्थान के ब्रांड एम्बेसडर और नगर परिषद के निर्वतमान सभापति ने ली जयपुर ग्रेटर निगम की बैठक कहा सभी मन से काम करें ताे ही जयपुर स्वच्छ व सुंदर होगा

खबर 3 – आधार के साथ राशन कार्ड जुड़वाने के काम में अवैध वसूली, 2 ई-मित्र संचालक निलंबित

खबर 4 – स्माइल 2 प्रोजेक्ट में संशोधन करने की मांग

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – गैस सिलेंडर की हो रही कालाबाजारी:गैस एजेंसी के संचालकों की मिलीभगत 600 में सिलेंडर खरीदकर वसूलते हैं 620

Udaipur.  साबला थाना क्षेत्र के बाेड़ीगामा बड़ा गांव में दाे नवंबर काे एक घर पर रसद विभाग और पुलिस ने अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर कार्रवाई की थी। इस दाैरान घर से 108 गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारण किए पाए गए थे। इस मामले में रसद विभाग ने वासुदेव सेवक से बयान लिया ताे सामने आया कि 600 रुपए में गैस सिलेंडर काे खरीद कर 620 रुपए में बेचा जाता था। इनके घर से 167 गैस डायरियां भी मिली है। इसमें 140 डायरियां भारत गैस व 27 डायरिया इंडेन गैस के उपभाेक्ताओं की है। भारत गैस व इंडेन गैस के प्राेपराइटर की तरफ से गैस सिलेंडर की हाेम डिलेवरी नहीं कर बिचाैलिये के जरिए सप्लाई की जा रही थी। जबकि नियम के तहत गैस सिलेंडर की हाेम डिलेवरी करनी है। भारी मात्रा में गैस सिलेंडर काे घर पर रखने के साथ ही निर्धारित राशि से अधिक राशि वसूलने की बात सामने आई। हालांकि रसद विभाग की रिपाेर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि वासुदेव सेवक के घर से एलपीजी गैस सिलेंडर, व्यवसायिक गैस सिलेंडर, पेट्राेमेक्स पाए गए। इसमें 44 गैस सिलेंडर भरे हुए पाए गए। 64 गैस सिलेंडर खाली पाए गए। भरे गैस सिलेंडर में भारत पेट्राेलियम के 26, इंडेन कंपनी के 18 व 64 सिलेंडर खाली पाए गए। रसद विभाग की तरफ से दी गइर् रिपाेर्ट के अनुसार बाेड़ीगामा बडा निवासी वासुदेव पुत्र हरीराम सेवक, भारत गैस एजेंसी के प्राेपाइटर साबला निवासी मनाेज कुमार पुत्र पन्नालाल जैन, सन्मति गैस एजेंसी प्राेपाइटर रीछा माताफला निवासी शंकरलाल पुत्र राइया मीणा के खिलाफ साबला पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इसमें एक एजेंसी का संचालन किसी अन्य द्वारा संचालन किया जा रहा है। पुलिस प्राेपाइटर तक पहुंंचने के बाद अन्य से भी इस मामले में पूछताछ करेगी।

 

खबर 2 –  स्वच्छ राजस्थान के ब्रांड एम्बेसडर और नगर परिषद के निर्वतमान सभापति ने ली जयपुर ग्रेटर निगम की बैठक कहा सभी मन से काम करें ताे ही जयपुर स्वच्छ व सुंदर होगा

Udaipur.  स्वच्छ राजस्थान के ब्रांड एम्बेसडर और नगरपरिषद डूंगरपुर के निवर्तमान सभापति के.के. गुप्ता ने अपने एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को जयपुर शहर के ग्रेटर निगम की बैठक ली। गुप्ता ने कहा कि पूरा राजस्थान स्वच्छ, सुंदर और हरा भरा बने इसके लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे। शहरी स्वच्छता के साथ शहरी विकास के लिए जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी सभी को एक जुट एक मन से काम करना होगा। डूंगरपुर नगरपरिषद प्रदेश की सबसे पहली खुले में शौच से मुक्त निकाय बनी। इसमें नगरपरिषद के एक-एक कर्मचारी ने रात दिन अपना सर्वस्व देकर डूंगरपुर को विश्व ख्याति दिलाई है। जयपुर में भी अधिकारी और कर्मचारी अपने अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करें और जयपुर ग्रेटर को भी स्वच्छ, जलयुक्त और हरा भरा बनाने में आज से लग जाएं। गुप्ता ने डूंगरपुर में किये गए नवाचारों को विस्तृत रूप से बताया और वृक्षारोपण और जल संचय में किए कार्य को देखने जयपुर ग्रेटर के अधिकारियों और कर्मचारियों को डूंगरपुर भ्रमण के लिए आंमंत्रित किया। गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के शहरी विकास मंत्री शांतिलाल धारीवाल का भी सपना है कि प्रदेश की सभी निकाय स्वच्छ और सुंदर हो, मंत्री के सपने को साकार करने सभी निकायों को राजनीति से बढ़कर शहरी स्वच्छता, सुंदरता, वृक्षारोपण और जल संचय के कार्यों में सहयोग करना होगा तभी हमारा प्रदेश देश में स्वच्छता की नजीर बन पाएगा। गुप्ता ने डूंगरपुर निकाय में बच्चों की भूमिका पर कहा कि शहरी कार्य बिना बच्चों के संभव नहीं है इसलिए शहरी निकाय शहर के बच्चों को हर कार्य में भागीदार बनाए और बच्चों के सपनों का शहर बनाए। युवाओं के लिए परीक्षाओं की कोचिंग और महिलाओं को सशक्त बनाने महिला रोजगार केंद्र खोले जाएं। गुप्ता ने कहा कि शहरी निकाय के पूर्व स्वायत शासन सचिव मंजीत सिंह ने शहरी स्वच्छता के लिए हमें प्रेरित किया जिसके कारण आज डूंगरपुर प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर है। बैठक जयपुर ग्रेटर की महापौर सौम्या गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।

 

खबर 3 – आधार के साथ राशन कार्ड जुड़वाने के काम में अवैध वसूली, 2 ई-मित्र संचालक निलंबित

Udaipur.  वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत जिलेभर में खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों के राशन कार्ड के साथ आधार कार्ड काे जुड़वाया जा रहा है। इसी योजना के तहत ई-मित्र कियोस्क के अवैध वसूली का मामला सामने आया है। रसद विभाग के प्रवर्तक निरीक्षक पुष्पेंद्रसिंह चौधरी और भंवरा राम चौधरी ने बताया कि योजना के तहत जिले में 100 फीसदी राशन कार्ड की आधार से सीडिंग का काम चल रहा है। इसके लिए ई-मित्र काे राज्य सरकार की ओर से तय निशुल्क सेवा देनी है। इसके अलावा राशन कार्ड में यूनिट के नाम जाेड़ने और हटाने का कार्य भी करना है। ऐसे में रसद विभाग की टीम ने बिछीवाड़ा पंचायत समिति के बरोठी स्थित ई-मित्र कियोस्क माॅर्डन कंप्यूटर और जिगर कलाल ई-मित्र कियोस्क की ओर से 50 रुपए प्रति यूनिट राशि वसूली जा रही थी। इसकी सूचना उन्होंने सूचना एवं प्राैद्घाेगिकी विभाग के सुनील डामाेर काे दी। जिसके बाद दाेनाें ई-मित्र केंद्रों कियाेस्कर काे निलंबित कर दिया गया है। साथ ही सभी ई-मित्र कियोस्क काे पाबंद किया गया है। आधार की सीडिंग के लिए काेई भी किसी भी प्रकार की राशि नहीं वसूलेगा।

 

खबर 4 – स्माइल 2 प्रोजेक्ट में संशोधन करने की मांग

Udaipur. राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम जिला पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री काे पत्र लिखकर स्माइल 2 प्रोजेक्ट में संशोधन करने की मांग रखी। जिलाध्यक्ष विश्राम कटारा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अशोक गामोट ने बताया की शिक्षा विभाग द्वारा स्माइल 2 कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को व्हाट्सएप के माध्यम से गृह कार्य दिए जाए और वाट्सअप पर मंगवाकर प्रिंट निकालकर मूल्यांकन के बाद पोर्टपोलियो में लगाने के आदेश दिए है। इसके अतिरिक्त जिन अभिभावकों या विद्यार्थियों के पास एंड्राइड मोबाइल नहीं है, उनके घर-घर जाकर गृहकार्य देने व पुनः घर-घर जाकर मूल्यांकन कर पोर्टपोलियो में लगाने के आदेश पारित किए है। संगठन शिक्षकों के विद्यार्थियों के घर-घर जाकर गृहकार्य देना व मूल्यांकन करने में वर्तमान में कोरोना के बढ़ते कहर से संक्रमित होने की संभावना बढ़ जाती है। अतः बच्चाें के घर-घर जाकर गृहकार्य देने व मूल्यांकन करने के आदेश पर पुनः विचार करने की मांग रखी। बच्चाें काे न्यूनतम संख्या में स्कूल बुलाकर गृहकार्य देने व मूल्यांकन करने की मांग रखी।

___________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/x2s4Zjxq6E0

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

मावली विधायक धर्म नारायण जोशी ने पुष्कर लाल डांगी परकिया कटाक्ष, 7 दिसंबर को मनेगा आनंदम दिवस || Udaipur Post Bulletin || 28-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – पंचायतीराज चुनाव का दूसरा चरण संपन्न ,9 जिप68 पंचायत समिति सदस्यों के लिए 60.54% वाेटिंगपहले चरण के मुकाबले 6.57 प्रतिशत कम

खबर 2 – मावली विधायक धर्म नारायण  जोशी ने पुष्कर लाल डांगी परकिया  कटाक्ष ,कहा पांच साल में सिर्फ दो बार मुह खोला ,गिनाई भाजपा शाषन की उपलब्धिया 

खबर 3 – आनंदम् अभिविन्यास कार्यशाला में कुलपति की घोषणा7 दिसंबर को मनेगा आनंदम  दिवस400 संस्थाएं करेगी शिरकत

खबर 4 संस्कृति के साथ राजस्व पर भी मार:दशहरा-दीवाली मेले के बाद कोरोना ने हमारी एक और रौनक छीनी शिल्पग्राम मेला 31 साल बाद नहीं होगा, 10 करोड़ का सीधा नुकसान

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – पंचायतीराज चुनाव का दूसरा चरण संपन्न ,9 जिप68 पंचायत समिति सदस्यों के लिए 60.54% वाेटिंगपहले चरण के मुकाबले 6.57 प्रतिशत कम

Udaipur. पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार काे खेरवाड़ा, नयागांव, ऋषभदेव और सराड़ा क्षेत्र में 9 जिला परिषद सदस्य और 68 पंचायत समिति सदस्याें के लिए वाेटिंग हुई। ठंड के चलते शुरुआत में कई बूथ सूने ही रहे। शाम 5 बजे तक 60.54 प्रतिशत वोटिंग हुई। यह पहले चरण के मुकाबले 6.57 प्रतिशत कम थी। 23 नवंबर काे पहले चरण की वोटिंग में 5 पंचायत समिति क्षेत्राें में 67.11 प्रतिशत मतदान हुआ था। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओपी बुनकर ने बताया कि सभी जगह चुनाव शांतिपूर्ण रहे। अब तीसरे चरण की वोटिंग में शहर से सटी पंचायतों सहित मावली, भींडर और वल्लभनगर में एक दिसंबर को वोटिंग होगी। वोटिंग के शुरुआती ढ़ाई घंटे तक बूथों पर ठंड का खासा असर रहा। मतदान सुबह 7.30 बजे शुरू हुअा। 10 बजे तक खेरवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में 13.67 प्रतिशत, नयागांव में 8.79, ऋषभदेव 14.54, सराड़ा क्षेत्र में 10.98 प्रतिशत मतदान ही हाे पाया। धीमी वोटिंग से प्रत्याशियाें और नेताओं की चिंता बढ़ती रही। दाेपहर बाद मतदान में थाेड़ी तेजी आयी और 3 बजे तक खेरवाड़ा में 48.70, नयागांव में 56.13, ऋषभदेव 50.58 और सराड़ा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़कर 50.28 पर पहुंचा। पहले चरण के चुनाव में भी शुरुआती दाैर में अधिकांश मतदान केंद्राें ऐसे ही विरान नजर आए थे।

 

खबर 2 –  मावली विधायक धर्म नारायण  जोशी ने पुष्कर लाल डांगी परकिया  कटाक्ष ,कहा पांच साल में सिर्फ दो बार मुह खोला ,गिनाई भाजपा शाषन की उपलब्धिया 

Udaipur. मावली विधायक धर्मनारान जोशी ने पत्रकार सम्मलेन में अपने विचार साझा किये एवं भाजपा के शाषन  की उपलब्धिया गिनाते हुए कांग्रेस को आड़े हाथो लेते हुए कहा की कांग्रेस ने कर्जमाफी ,बेरोजगारी भत्ता व बिजली डरो पर वादा खिलाफी की है। विधायक जोशी आज मावली स्तिथ विधायक कार्यालय में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे जिसमे उन्होंने पंचायत समिति सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे पुष्कर लाल डांगी पर कटाक्ष करते हुए कहा की वे 2008 से २०१३ तक विधायक रहे। इस दौरान विधानसभा में पांच वर्ष में केवल दो बार मुह खोला ,एक तो शपथ ली तब और दूसरा जब 295 में विशेष उल्लेख का प्रस्ताव रखा (जो की लिखित ही होता है और उसे हुबहू केवल पढना होता है )तब। ऐसे जनप्रतिनिधि को दो बार हारने के बाद भी कांग्रेस पंचायत समिति का टिकट देती है तो ये घोर आश्चर्य है। विधायक जोशी ने ये भी कहा की आज़ादी के बाद मोदी देश के पहले मुखिया है जिन्होंने किसान का हित सोचा।तत्कालीन  वसुंधरा सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा की  किसानी का पचास हज़ार का कर्जा  व् दस हज़ार तक का बिजली बिल माफ़ किया था  लेकिन इसके उलट गहलोत सरकार का दस दिन में कर्ज़माफी का वादा केवल चलवा साबित हुआ है। पांच वर्ष तक बिजली के दाम नहीं बढाने का वादा करने वाली कांग्रेस ने मनमानी बढ़ोतरी कर दी है। साथ ही गहलोत सरकार पर पंचायत राज संस्थाओ का गला घोटने का आरोप भी लगाया। इसीके साथ स्टेट हिव्य पर निजी वाहनों कोप टोल मुक्त  करने,बागोलिया को भरने ,मावली के राजकीय महाविद्यालय के भवन निर्माण ,पेयजल समस्या सहित कई सारे मुद्दों पर अपनी राय  रखी।

 

खबर 3 – आनंदम् अभिविन्यास कार्यशाला में कुलपति की घोषणा7 दिसंबर को मनेगा आनंदम  दिवस400 संस्थाएं करेगी शिरकत

Udaipur. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के आनंद एवं आरोग्य केंद्र के की ओर से शुक्रवार को ‘आनंदम् अभिविन्यास’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रमुख शासन सचिव  डॉ शुचि शर्मा थी। डॉ शर्मा ने  आनंदम् का तात्पर्य जीवन को उत्सव रूप में जीना बताया। उन्होंने बताया कि इससे विद्यार्थियों में सृजनात्मकता एवं जीवन मूल्यों का बोध विकसित हो सकेगा। शिक्षा को जीवन से जोड़ना ही आनंदम् का प्रयोजन है। कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस अनिवार्य पाठ्यक्रम से छात्रों में तनाव व अवसाद दूर होने के साथ उनका नैतिक और चारित्रिक विकास होगा। विवि में पूरे मन और दिल से यह कोर्स लागू किया गया है। प्रो सिंह ने 7 दिसंबर को आनंदम्  दिवस मनाए जाने की घोषणा की, जिसमें सुखाड़िया विवि के साथ गोविन्दगुरु जनजातीय विवि बाँसवाड़ा और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि  से सम्बन्धित  400 संस्थाऍ शिरकत करेंगी। यह कार्यक्रम ऑनलाईन होगा। कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. नीरज शर्मा ने आनंदम् को शिक्षा का वास्तविक प्रयोजन बताया। उन्होंने आनंदम्  के द्वारा विद्यार्थियों के होने वाले समग्र विकास को बताते हुए आनंदम् के स्वरूप, पाठ्यचर्या,  अंकयोजना, परीक्षा प्रणाली इत्यादि विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि श्रीमती नीलिमा खेतान ने पूरे भारत में प्रथमतया राजस्थान में सत्र 2020-21 से लागू हो चूके इस पाठ्यक्रम को विद्यार्थियों की रचनात्मक योग्यता को विकसित करने वाला बताया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन आर्ट्स कॉलेज डीन प्रो. सीमा मलिक तथा आभार प्रदर्शन प्रो. एन. लक्ष्मी ने किया। संचालन डॉ. नवीन नंदवाना ने  किया। कार्यशाला में सुविवि के सभी संगठक और सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य, नोडल अधिकारी और मेंटर्स ने भाग लिया।

 

खबर 4 –  संस्कृति के साथ राजस्व पर भी मार:दशहरा-दीवाली मेले के बाद कोरोना ने हमारी एक और रौनक छीनी शिल्पग्राम मेला 31 साल बाद नहीं होगा, 10 करोड़ का सीधा नुकसान

Udaipur. कोरोना वायरस सेहत के साथ अब हमारी रौनक भी छीनता जा रहा है। दशहरा-दीवाली मेला रद्द होने के बाद 31 साल के इतिहास में पहली बार 21 से 31 दिसंबर तक हर साल होने वाला शिल्पग्राम महोत्सव भी टल गया। इससे जहां एक मंच पर 23 राज्यों की कला और संस्कृति का मिलन नहीं होगा, वहीं महोत्सव में शामिल होने वाले डेढ़ लाख पर्यटकों के नहीं आने से शहर के राजस्व को 10 करोड़ का सीधा नुकसान होगा। हालांकि पश्चिमी सांस्कृतिक केंद्र ने संस्कृति मंत्रालय, वेस्ट जाेन चेयरमैन और प्राेग्राम कमेटी काे प्रपाेजल देकर महाेत्सव की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है। बता दे की 1989 से हर साल 21 से 31 दिसंबर के बीच इस महोत्सव के ज़रिये  23 राज्यों की कला, संस्कृति और व्यंजनों का मिलन होता है. शहर के सबसे बड़े महोत्सव में हर साल 1.50 लाख देसी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं| अफसरों ने महोत्सव की तारीख बढ़ाने का प्रपाेजल भेजा लेकिन तारीख बढ़ा भी दी तो अगले साल ही हो पाएगा महोत्सव। दिसंबर में होने वाले इस महोत्सव की तैयारी दाे माह पहले शुरू हाे जाती है, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हाे रहा। ना तो कलाकारों को निमंत्रण दिया गया है, ना व्यवस्थाओं काे लेकर टेंडर निकाले गए हैं और ना ही दुकानें नीलाम की गई हैं। कोरोना वायरस का असर कम होने और सख्ती हटने के बाद अगर केंद्र को अनुमति मिलती भी है तो भी वह जनवरी के आखिर में या फरवरी के पहले सप्ताह से पहले यह महाेत्सव नहीं करवा सकेगा। ऐसे में 2021 में दाे बार शिल्पग्राम महोत्सव हो सकता है।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/SxuIrsHnWBc

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

Dungarpur जिले की तीन पंचायत समिति के दुसरे चरण के मतदान हुए पूर्ण || Wagad Post Bulletin || 27-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – डूंगरपुर जिले की तीन  पंचायत समिति के दुसरे चरण के  मतदान हुए पूर्ण

खबर 2 – डूंगरपुर में हुयी अनोखी चोरी:कृषि वैज्ञानिकाें ने तैयार की प्याज की उन्नत पाैध, 200 किसान उनके सामने लूट ले गए

खबर 3 – BTP के विधायक रामप्रसाद डिंडोर ने भी कतार में लग  डाला अपना वोट

खबर 4 – बिजली चोरी करने पर 9 लाेगों के खिलाफ केस दर्ज

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – डूंगरपुर जिले की तीन  पंचायत समिति के दुसरे चरण के  मतदान हुए पूर्ण

Udaipur.  गाँवों की सरकार यानी कि पंचायत चुनाव और अगर ये पंचायत चुनाव वागड़ के हो तो यहाँ का फिर माहोल ही कुछ अलग होता है।  वेसे तो हमेशा से वागड़ में भाजपा और कांग्रेस की आपस में सीधी टक्कर होते ई है और ज्यादातर कांग्रेस को जीत मिलती आई है लेकिन इस बार एसा नहीं है इस बार भाजपा और कांग्रेस के लिए गाँवों की सरकार बनाने की राह इतनी आसान नहीं है।  क्यूँ की अब तीसरा कोण है बीटीपी बीटीपी ने जिस धमाके के साथ पुरे वागड़ में अपनी उपस्थिति दर्ज की है और बीटीपी के नेताओं की लोकप्रियता जिस तरह से युवाओं में ख़ास कर आदिवासी युवाओं में बढ़ी है उससे अब मुकाबला त्रिकोणीय है।  और गाँव की सरकार का आज यानी 27 नवम्बर को दूसरा  चरण था। डूंगरपुर जिले की तीन  पंचायत समितियां गलियाकोट ,सीमलवाडा ,चिखली में दुसरे  चरण के चुनाव हुए सीबीसी  की टीम ने दिन भर इन पंचायत समितियों का दौरा किया और गाँवों की सरकार और हालात का जायज़ा लिया। जिस तरह का उत्साह विधानसभा और लोकसभा के चुनावों में देखा जाता है वेसा ही जोश और उत्साह पंचायत के चुनावों में भी नज़र आया।  महामारी होने के बावजूद हर एक बूथ पर मतदान खासी संख्या में हुआ।  शाम छह बजे तक कितना प्रतिशत मतदान हुआ यह जानकारी नहीं मिल पायी लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है की शाम पांच बजे तक तीनो  पंचायत समिति में 65 से 70 प्रतिशत से ऊपर मतदान के आंकड़े आचुके थे और बूथ में मतदान जारी थे इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे  ऊपर मतदान का प्रतिशत रहेगा। सीबीसी की टीम ने अपने दौरे में पाया की गाँवों के लोग जितना मतदान के प्रति जागरूक है उतने ही कोरोना को लेकर भी जागरूक दिखे हालाँकि कई जगह मास्क लगाये लोग दिखे तो कई जगह बिना मास्क के युवा बूथ के बाहर दिखे।  इधर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तेद दिखा।जिले में मतदान शांति पूर्ण हुआ।

 

खबर 2 –  डूंगरपुर में हुयी अनोखी चोरी:कृषि वैज्ञानिकाें ने तैयार की प्याज की उन्नत पाैध, 200 किसान उनके सामने लूट ले गए

Udaipur.  आपने कई तरह की चोरियों के बारे में सुना होगा परन्तु डूंगरपुर में एक अजीबो गरीब चोरी हुई। अब तक हम यही जानते हैं की सोना चांदी ,जेवर ,कीमती चीज़े चोरी होती है लेकिन अगर कोई कहे की पोधे चोरी हो गए तो आप नहीं मानेंगे और अगर ये कहू की पोधे भी प्याज़ के थे तो आपको और यकीं नहीं होगा। लेकिन ऐसा ही हुआ कृषि विज्ञान केन्द्र फलोज के फार्म हाउस में। यहाँ पर तैयार की गई प्याज की उन्नत किस्म की पाैध काे लूटने के लिए गुरुवार सुबह किसानाें की भीड़ लग गई। दीवार फांदकर किसान फार्म में घुस आए और जिसे जहां से माैका मिला पाैधे उखाड़ने लगा। एकबारगी यह नजारा देख कृषि वैज्ञानिक भी हैरत में पड़ गए। दरअसल यह सब एक गलत मैसेज के कारण हुआ। किसी ने एक दिन पहले साेशल मीडिया पर हाईब्रीड प्याज की पाैध निशुल्क मिलने का मैसेज वायरल कर दिया।जबकि यहां केवीके से जुड़े 15-20 किसानों को उन्नत किस्म की प्याज की पौध वितरण करने के लिए बुलाया था, यह भी कम कीमत पर थी, न कि निशुल्क। अधिकारी रसीद काटने के बाद किसानों को पौध वितरण कर ही रहे थे कि इसी दौरान लोगों की भीड़ फार्म हाउस के अंदर घुस आई। जब उन्हें पाैध निशुल्क देने से मना किया ताे आधे घंटे के भीतर एक बीघा में उखड़ी रखी तथा क्यारियों में खड़ी प्याज की पाैध काे लूट लिया। कृषि अधिकारियों ने दोवड़ा थाने में 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ पौध लूटने की रिपाेर्ट दी है।कृषि विज्ञान केन्द्र फलोज के प्रभारी डॉ. सीएम बलाई ने बताया कि उनके द्वारा फार्म हाउस पर तीन बीघा में उन्नत किस्म की प्याज की पौध तैयार की थी। इस पौध को तैयार करने में केन्द्र का एक लाख रुपए खर्च हुआ था। पौध को केवीके से जुड़े किसानों को न्यूनतम दाम यानी एक लाख पांच हजार रुपए में समूची पौध को वितरण करना था। अभी तक उनके द्वारा करीब 70 हजार रुपए की पौध किसानों को वितरित कर दी थी। एक बीघा क्षेत्र में 35 हजार रुपए की पौध अभी खड़ी थी। सुबह 9.30 बजे किसानों को प्याज की पौध वितरित की जा रही थी। इसी दौरान फार्म हाउस के अंदर कुछ लोग आए और वॉट्सअप ग्रुप पर पौध वितरण निशुल्क करने की बात कहते हुए पौध मांगने लगे। उन्होंने इस मैसेज को गलत बताया तो बहस करने लगे। इसी दौरान फार्म हाउस के अंदर करीब 200 लोगों की भीड़ घुस आई। करीब आधा घंटे में ही एक बीघा क्षेत्र में खड़ी प्याज की पौध को पूरी तरह से उखाड़कर ले गए। केन्द्र प्रभारी डॉ. सीएम बलाई के अनुसार प्याज की यह पौध एएफएलआर वैरायटी की उन्नत किस्म की है। कोविड-19 के चलते उनको प्याज का बीज नहीं मिल रहा था। मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की एप्राेच से काेटा से यह बीज मिला। इस प्याज की खासियत है कि इसमें डंठल नहीं आता है तथा पैदावार भी अच्छी होती है। स्वाद तो लजीज है ही, साथ ही बाजार में अच्छा भाव मिलता है। डंठल न होने की वजह से इस प्याज को लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं। जिन किसानों को पिछले साल यह पौध दी गई, उन्होंने 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल में प्याज को बेचा है। जबकि थोक भाव में तीन से चार हजार रुपए प्रति क्विंटल मिलता है।

 

खबर 3 – BTP के विधायक रामप्रसाद डिंडोर ने भी कतार में लग  डाला अपना वोट

Udaipur.  सीबीसी की टीम डूँगरपुर चुनावी समर का कवरेज  में आपको पल पल की अपडेट से रूबरू करवाने जा पहुंची  है बीटीपी विधायक  रामप्रसाद डिंडोर के ग्रह क्षेत्र में। जहां पर BTP के विधायक  अपनी ग्राम पंचायत रामसोर में अपनी पत्नी के साथ पहुंच कर कतार में लगे और  अपने मतदान अधिकार का उपयोग  किया जिसके बाद CBC News राम प्रसाद डिंडोर ने से ख़ास बातचीत की जानिए उन्हने क्या कहा!

Watch Full Video On YouTube :- https://youtu.be/VT9aTrJt8Vc

 

खबर 4 – बिजली चोरी करने पर 9 लाेगों के खिलाफ केस दर्ज

Udaipur. विद्युत चोरी निरोधक थाने ने बिजली चोरी के मामले में 9 लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 51 हजार 872 रुपए का जुर्माना लगाया है। आरोपियों की ओर से तीन दिन में राशि जमा नहीं कराने पर गिरफ्तार किया जाएगा। थानाधिकारी वली मोहम्मद ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता नरेश कुमार मीना ने विद्युत चोरी निरोधक थाना डूंगरपुर को रिपोर्ट देकर बताया कि 13 जून 2020 को सतर्कता जांच में आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी की वीसीआर बनाई गई थी। इस दौरान सभी आरोपियों को राशि जमा कराने के लिए नोटिस जारी कर सूचित किया था। आरोपियों ने पास से गुजर रही एलटी सर्विस लाइन में कट लगा कर बिजली चोरी करते हुए पाए गए। देवगांव निवासी भूरा पुत्र रुमाल डामोर, हाथी पुत्र रुमाल पगी, राखोडिया रास्ता अर्जुन पुत्र वजा हड़ात, जीवा पुत्र लालू रोत, टकारी निवासी मोहनलाल पुत्र जयसिंह डामोर, गली पत्नी हुरमा डामोर निवासी भचड़िया, गोहलिया माण्डली निवासी महावीर पुत्र नारायण रोत, राजपुर निवासी कचरू पुत्र रत्ना ननोमा को चोरी करते पाए जाने पर जुर्माना राशि 51 हजार 872 रुपए जमा कराने नोटिस दिया गया था। निर्धारित अवधि के बाद भी जमा नही करने पर मामला दर्ज किया है।

___________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – 

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

चुनाव प्रत्याशियों को सीसारमा के बाशिंदों की दो टूक,जल है तो वोट है || Udaipur Post Bulletin || 27-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – चुनाव प्रत्याशियों को सीसारमा के बाशिंदो की तो टूक,जल है तो वोट है 

खबर 2 – 2कोरोना के 132 नए राेगीलगातार 5वें दिन 100+, एक माैत भीअब नहीं संभले ताे महाविस्फाेट

खबर 3 – कांग्रेस के पूर्व सरपंच ने थामा जनता सेना का दामन,  कभी कांग्रेस की रीड की हड्डी माने जाते थे 

खबर 4 कटारिया के फिर बिगड़े बोल-जनता सेना के साढ़े तीन आदमी क्या कर लेंगे यह ताबूत ही निकालेंगे

खबर 5 मां के साथ बाड़े में जा रहे मासूम को बेकाबू कार ने चपेट में लिया, 3 वर्षीय इकलौते बेटे को कार ने टक्कर मारी,    हुयी मौत

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – चुनाव प्रत्याशियों को सीसारमा के बाशिंदो की तो टूक,जल है तो वोट है 

Udaipur.  पंचायत चुनाव चल रहे है और प्रत्याशी और उनके समर्थक अपना पूरा दम ख़म भी लगा रहे हैं। तमाम राजनितिक दल अभी सब कुछ भूल कर अपनी पार्टी के प्रत्याशी को पद पर आसीन देखना चाहती है और इस के लिए राजनितिक शक्ति प्रदर्शन किये जाते हैं,एक दूसरे की कमिया भी  गिनाई जाती है। परन्तु एक बार सफलता का स्वाद चखा नहीं की सारे कसमे वादे ताक पर.लेकिन इस बार सीसारमा पंचायत के वार्ड नंबर 9 के लोगो ने नज़ीर पेश की वो वाकई काबिले तारीफ है। सीसारमा पंचायत के वार्ड नंबर 9 में जगह जगह पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं एवं बैनर लगा दिए गए हैं ,क्या लगाए  वो भी आपको दिखाते हैं। इन बैनर्स पे बड़े बड़े अक्षरों में लिख दिया गया है की यहाँ पर यानि की वार्ड नंबर 9 में कोई भी जन प्रतिनिधि या चुनाव प्रत्याशी चुनाव प्रचार न करे ,क्युकी जल है तो वोट है ,अरे यही नहीं आगे लिखा है की जन प्रतिनिधि से दुखी वार्ड नंबर 9 ,सीसारमा पंचायत उदयपुर वासी। है न कितने सम्मान की बातह,र उस प्रत्याशी के लिए जो बीस सालो से यहाँ पर वोट के लिए गिड़गिड़ाने तो गया परन्तु जब बात अपने वादे  निभाने की आई तो इनको पीठ दिखा दी। आप इस वार्ड के बाशिंदो की समस्या पे गौर कीजिये क्या ये लोग कोई नाजायज़ मांग कर रहे है ?क्या इन्हे कोईा  अनधिकृत भूखंड चाहिए या कोई ऐसी चीज़ जो शायद इन्हे देना संभव न हो। ये तो सिर्फ पानी मांग रहे है, रोड लाइट मांग रहे हैं । क्या ये इनका अधिकार नहीं है। झीलों की नगरी में लोग पानी को तरस रहे है कैसी विडंबना है। चलो मान भी लिया जाये हलाकि बात में कोई भी बहाना चलना नहीं चाहिए लेकिन फिर भी एक बार को मान ले की समय लगता है ,सरकारी कामों में ,लेकिन कितना?एक साल दो साल पांच साल ,दस साल यहाँ तो बीस साल हो गए। एक हैण्डपमप भी नहीं पानी की टंकी तो बहुत दूर की बात है। एक बार सुने क्षेत्रवासियो का कहना है अब आप ही बताये तो फिर क्यों दे  ऐसे निकम्मे जनप्रतिनिधियों को अपना अमूल्य वोट। नहीं देना चाहिए। में  तो कहती हु की इन वार्ड वासियो से सिख लेनी चाहिए सभी को की अपने वोट की कीमत कैसे बताई जाती है उन प्रत्याशियों या जनप्रतिनिधियों को जो एक बार जितने के बाद अपना उल्लू तो सीधा करते रहते है परन्तु पलट कर जनता का कोई हित नहीं करते।

 

खबर 2 –  2कोरोना के 132 नए राेगीलगातार 5वें दिन 100+, एक माैत भीअब नहीं संभले ताे महाविस्फाेट

Udaipur. शहर में काेराेना खतरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार काे फिर 132 नए राेगी मिले और झाड़ाेल के एक व्यक्ति की माैत हाे गई। यह लगातार पांचवां दिन है, जब 100+ राेगी मिले हैं। इससे पहले सितंबर माह में लगातार 20 से 24 तारीख के बीच 100+ मरीज मिले थे। नवंबर महीने में अब तक 2012 मरीज मिले हैं, इनमें से 1293 ताे सिर्फ दीवाली बाद के 12 दिनों के हैं। यानी दीवाली पहले जहां औसतन 51 मरीज राेज मिल रहे थे, वहीं दीवाली बाद 107 मिल रहे हैं। अगर यही मरीजों के मिलने की यही रफ्तार रही ताे संक्रमितों का आंकड़ा चार दिन में 2400 से ज्यादा हाेगा, जाे काेराेना काल के किसी भी माह से ज्यादा है। शहर में कुल मरीजों का आंकड़ा 9191 पर पहुंच गया है। इनमें से 8404 मरीज रिकवरी हाे चुके हैं। 800 एक्टिव केस हैं। इनमें से 609 होम आइसोलेशन में हैं और 191 भर्ती हैं।काेराेना आठ माह में अब तक शहर में सबसे ज्यादा मरीज अक्टूबर माह में 2339 मिले हैं। इससे कम सितंबर में 1679 और अगस्त में 1503 मरीज मिले थे। इससे पहले कभी भी शहर में 600 से ज्यादा राेगी नहीं मिले थे। अप्रैल, मई, जून और जुलाई में कुल 1304 मरीज मिले थे।

 

खबर 3 – कांग्रेस के पूर्व सरपंच ने थामा जनता सेना का दामन,  कभी कांग्रेस की रीड की हड्डी माने जाते थे 

Udaipur.  एक समय में कभी कांग्रेस पार्टी रीड की हड्डी माने जाने वाले पूर्व सरपंच रहे एवं स्थानीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता माने जाते थे। लेकिन गुरुवार  देर शाम इन्होंने कांग्रेस से नाता तोड़ जनता सेना का दामन थाम लिया। जी,हां हम बात कर रहे हैं अमरपुरा जागीर ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच संग्रामपुरा निवासी मांगी लाल की जिन्होंने गुरुवार को जनता सेना के संरक्षक रणधीर सिंह भिंडर के समक्ष स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ जनता सेना की सदस्यता ग्रहण की । एवं आगामी पंचायती राज चुनाव में जनता सेना के प्रत्याशियों को जिताने के लिए भिंडर को आश्वस्त किया । इस दौरान अमरपुरा जागीर ईकाई अध्यक्ष बालूराम गायरी, मिठु सिंह, उदयलाल सुथार आदि मोजूद थें। इधर, लूणदा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार पचोरी ने भी पार्टी शामिल होने पर बधाई दी एवं खुशी जाहिर की।

 

खबर 4 –  कटारिया के फिर बिगड़े बोल-जनता सेना के साढ़े तीन आदमी क्या कर लेंगे यह ताबूत ही निकालेंगे

Udaipur. उदयपुर जिले की भिंडर पंचायत समिति क्षेत्र में होने वाले जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव को लेकर गुरुवार को उदयपुर विधायक गुलाबचंद कटारिया ने हिता में जनसभा की कटारिया ने अपने संबोधन में उनके राजनीतिक विरोधी माने जाने वाले वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर का नाम लिए बिना उनकी जनता सेना पर कटाक्ष करते हुए  कहा कि यहां पर सेना के नाम पर तमाशा बना रखा है यह साडे तीन आदमी क्या कर लेंगे इनका काम सिर्फ ताबूत निकालना है. पिछली बार हमारी सरकार का समर्थन था इस लिए इनकी दुकान  चलती रही थी।  कटारिया ने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लेते हुए कटाक्ष किया कहा कि कांग्रेस के नेता आपस में ही अपने सिर फोड़ने में लगे हुए हैं। कटारिया द्वारा जनता सेना के खिलाफ दिए गए बयान के बाद क्षेत्र की राजनीति में उबाल आ गया है इस बयान के बाद भाजपा को नुकसान भी इस चुनाव में जेलना पड़ सकता है क्योंकि जनता ने भाई साहब कि  वाणी को परख लिया है। हालांकि ऐसे बयान कई दफा कटारिया पूर्व विधायक भिंडर के खिलाफ दे चुके हैं।  कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी उदय लाल डांगी, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जैन , भिंडर पंचायत समिति चुनाव प्रभारी आकाश बागरेचा,  वल्लभनगर मंडल अध्यक्ष  भंवर  भट्ट, भिंडर पंचायत समिति के भाजपा के 19 पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी सहित सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद थे।

 

खबर 5 –  मां के साथ बाड़े में जा रहे मासूम को बेकाबू कार ने चपेट में लिया, 3 वर्षीय इकलौते बेटे को कार ने टक्कर मारी,    हुयी मौत

Udaipur. जावरमाइंस थाना क्षेत्र में पिलादर बाइपास पर गुरुवार शाम बेकाबू कार ने मां के सामने उसके 3 वर्षीय इकलौते बेटे को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाधिकारी कमलेंद्र सिंह ने बताया कि शाम करीब 4 बजे पिलादर निवासी पूंजीबाई पत्नी देवीलाल पटेल अपने इकलौते बेटे रुद्राक्ष (3) को लेकर घर से पैदल बाड़े पर जा रही थी। इस दौरान पीछे से आई बेकाबू कार ने मासूम को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा करीब 20 फीट दूर जाकर गिरा। परिजन बच्चे को गंभीर हालत में उदयपुर ले गए। लेकिन मासूम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। गनीमत रही कि मृतक की मां हादसे में बाल-बाल बच गई। लेकिन हादसे को बेसुध हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पलोदड़ा चौकी प्रभारी गणेशलाल ने बताया की शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/pgiwFkklB7Q

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

सांकेतिक देशव्यापी हड़ताल मे शिक्षक भी हुऐ शामिल || Wagad Post Bulletin || 26-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – सांकेतिक रही देशव्यापी हड़तालशिक्षक भी हुऐ शामिल

खबर 2 – पुलिस ने निकला शांतिपूर्ण व भयमुक्त  मतदान को लेकर फ्लैग मार्च!

खबर 3 – ये चुनाव जनता की अस्मिता का चुनाव है – किसी प्रलोभन में नहीं आये – डॉ जिनेन्द्रशास्त्री ।

खबर 4 – न घोड़ा न बैंडबाजामंदिर में सात फेरे लेकर बने हमसफर

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – सांकेतिक रही देशव्यापी हड़तालशिक्षक भी हुऐ शामिल

Udaipur.  केन्द्र व राज्य सरकार की जनविरोधी और शिक्षा विरोधी नीतियों,  निजीकरण और देश के संसाधनों को बेचने, संविधान और  लोकतंत्र पर हमले के खिलाफ केन्द्रीय ट्रेंड यूनियन के संयुक्त आह्वान पर कलेक्ट्री के बाहर धरना देकर  सांकेतिक  देशव्यापी हड़ताल की , धरने में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत  ने हड़ताल का पूरजोर समर्थन करते हुए केंद्र और राज्य की योजनाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, प्रदर्शन में आए लोगों ने योजनाओं का विरोध करते हुए केंद्र और राज्य सरकार को अपनी जनहानि की योजनाओं को वापस लेने को कहा साथ ही जनता हित के मुद्दों पर बात की ,हड़ताल के प्रदर्शन के बाद  प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया।

 

खबर 2 –  पुलिस ने निकला शांतिपूर्ण व भयमुक्त  मतदान को लेकर फ्लैग मार्च!

Udaipur.  चौरासी विधानसभा क्षेत्र के सीमलवाड़ा और पीठ कस्बो में प्रथम चरण के पंचायत चुनाव के बाद अब दूसरे चरण के चुनाव के एक दिन पूर्व अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक गणपति महावर के  तत्वाधान में। पुलिस के जवानाें ने शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान को लेकर फ्लैग मार्च निकाला! फ्लैगमार्च के दौरान क्षेत्र वासियों को  चुनावों मे बिना भय निडर होकर चुनाव मे अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र मे भागीदारी निभाने का आव्हान भी किया। एसपी कालूराम रावत ने बताया कि पुलिस के जवानों द्वरा किया गया फ्लैग मार्च लोगों को आगाह करने के उद्देश्य से किया गया, जो भी  चुनाव में किसी प्रकार की  रुकावट पैदा करने की कोशिश करेंगे, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ओर मोबाइल पार्टियों द्वारा संवेदनशील मतदान केंद्रों धम्बोला,चिकली, गलियाकोट, सागवाड़ा में फ्लैग मार्च किया ओर रिजर्व जाब्ता तैनात है

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/-CkcNu0zk9o

 

खबर 3 – ये चुनाव जनता की अस्मिता का चुनाव है – किसी प्रलोभन में नहीं आये – डॉ जिनेन्द्रशास्त्री ।

Udaipur.  वागड़ में पंचायत चुनाव अपने चरम पर है। जहाँ एक तरफ बीटीपी कांग्रेस अपना जोर लगा रही है वही दूसरी तरफ भाजपा ने भी अपना पूरा दम झोंक दिया है।  जिन पंचायत में दुसरे चरण के मतदान होने है वहां डूंगरपुर भाजपा जिला संगठन प्रभारी डॉ जिनेंद्र शास्त्री डोर टू डोर संपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांग रहे है इस दौरान कांग्रेस के नेता हो या बीटीपी के नेता उन्हें खूब आड़े हाथों ले रहे है। दुसरे चरण के आखरी दिन भी उन्होंने सम्बंधित पंचायत समितियों में तूफानी दौरे किये।  सागवाडा में पत्रकार वार्ता के दौरान जिनेन्द्र शास्त्री  ने  btp  विधायक रामप्रसाद डिंडोर को आड़े हाथों लिया।  सुनिए क्या कहा जिनेद्र शास्त्री  ने।

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/Ych6x8ODXWA

 

खबर 4 – न घोड़ा न बैंडबाजामंदिर में सात फेरे लेकर बने हमसफर

Udaipur. न घोड़ा न बैंडबाजा। केवल माता- पिता और बहुत नजदीकी रिश्तेदारों की मौजूदगी में मंदिर में भगवान के समक्ष सात फेरे लेकर सेवक समाज का एक जोड़ा हमसफर बना। बुधवार को देवोत्थनी एकादशी के शुभ मुहूर्त में सागवाड़ा नगर निवासी विष्णु सेवक की पुत्री रोशनी और वरसिंगपुर निवासी लालशंकर सेवक के पुत्र दीपक कुमार का विवाह सिद्धनाथ महादेव मंदिर ठाकरड़ा में पंडित भरत पंड्या ने मंत्रोच्चार के साथ करवाया। दोनों पक्षों के लोगों ने बताया कि ज्यादा मेहमान नहीं बुला पाने की मजबूरी के कारण निमंत्रण पत्रिका भी नहीं छपवाई। कोरोना गाइडलाइन के कारण कम लोगों की उपस्थिति में विवाह संपन्न करवाया। विवाह संस्कार मंदिर में कराने से कई पारंपरिक रीति – रिवाज भी कम करवाए गए। 1 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने पर विवाह समारोह पर पांच महीने का ब्रेक लग गया था। इससे पूर्व सरकार की सख्ती के चलते शादी-समारोह में चुनिंदा लोग ही शामिल हो रहे थे। ज्योतिषाचार्यों के अब 25 के बाद अब 30 नवंबर काे मुहूर्त है। दिसंबर में 7 मुहूर्त है। ऐसे में कोई दिसंबर माह तक शादी नहीं कर पाया तो उसे चार महीने तक इंतजार करना पड़ेगा। यानि की अप्रैल 2021 में विवाह मुहूर्त शुरू होंगे। इधर, आगामी वर्ष में एक दशक बाद सबसे कम महज 45 सावें ही है।

___________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/ddr39DGOX9M

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

नशे में धुत पुलिसकर्मी का Video Viral, संविधान पार्क का शिलान्यास करेंगे राज्यपाल || Udaipur Post Bulletin || 26-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – खाकी खुद ही लड़खड़ाई तो कैसी संभालेगी कानून व्यवस्था नशे में धुत पुलिसकर्मी ने पतलून में किया पेशाबसोशल मीडिया पर वीडियो  वायरल

खबर 2 – सुविवि- संविधान पार्क का राज्यपाल आज करेंगे शिलान्यासप्रदेश के सभी कुलपति रहेंगे उपस्थित

खबर 3 – सीओडी की बैठक में हुआ निर्णय,सुविवि- शोध छात्रों के लिए  बनेगा इंटरनेशनल रेजिडेंशियल हॉस्टल

खबर 4 – बेलगाम कोरोनावायरस:उदयपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों ने फिर लगाया शतक, 140 नए संक्रमित मरीजों के साथ कुल संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 8702

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – खाकी खुद ही लड़खड़ाई तो कैसी संभालेगी कानून व्यवस्था नशे में धुत पुलिसकर्मी ने पतलून में किया पेशाबसोशल मीडिया पर वीडियो  वायरल

Udaipur.  उदयपुर पुलिस के जबाज़ी के किस्से तो हम आपको बताते ही रहते है परन्तु कभी कभी कुछ पुलिस कर्मी  खुद ऐसे कारनामे करकर बैठते हैं की सम्पूर्ण पुलिस प्रशाशन को ही शर्मसार होना पड़ता है। महामारी और चुनाव के समय जहा पुलिस कर्मियों को ज्यादा मुस्तैद रहने की ज़रूरत है वही अगर ड्यूटी की बजाय सूरापान कर मदमस्त होते नज़र आये तो फिर क्या कहिये उदयपुर में पुलिस के एक जवान ने आज खाकी को शर्मसार करने में कोई कसर नही छोड़ी। शहर के उदियापोल बस स्टैंड पर शराब पिए पुलिसकर्मी देवीलाल ने शराब पीकर खाकी को शर्मसार किया। सुबह-सुबह ही नशे में धुत जवान ऑटो में बैठने के लिए इधर-उधर घूमता रहा और लोगों को गालियां देता रहा। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिसकर्मी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया जिसके बाद नशे में धुत पुलिसकर्मी की खूब चर्चा हो रही है। शहर के उदयपोल बस स्टैंड पर पुलिसकर्मी नशे में इतना धुत था कि उसने अपनी पतलून में ही पेशाब कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों से भी पुलिस कर्मी द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। इसके बाद कुछ लोगों ने नशेड़ी पुलिसकर्मी का वीडियो बनाना शुरू कर दिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप ये विडिओ देखे पहले तो देखा आपने कैसे पुलिस कर्मी शराब के नशे में लड़खड़ा रहा है इस वीडियो के वायरल होने के बाद उदयपुर पुलिस अधीक्षक कैलाश विश्नोई ने भी इसे निंदनीय बताया । पुलिस अधीक्षक कैलाश विश्नोई ने  पुलिस की गरिमा को शर्मसार करने वाले पर  सख्त कार्रवाई करते हुए देवीलाल को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया । बता दें कि यह वीडियो उदयपुर समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें नशे में धुत पुलिसकर्मी आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार करता नजर आ रहा है।

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/iPnjtLK_uuA

 

खबर 2 –  सुविवि- संविधान पार्क का राज्यपाल आज करेंगे शिलान्यासप्रदेश के सभी कुलपति रहेंगे उपस्थित

Udaipur. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाले संविधान पार्क का ऑनलाइन शिलान्यास गुरुवार को राज्यपाल कलराज मिश्रा करेंगे। सबसे खास बात यह है कि उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित रहेंगे। कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विनीत कुमार माथुर होंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप माथुर विशिष्ट अतिथि होंगे। उक्त कार्यक्रम का विश्वविद्यालय के यूट्यूब चैनल के साथ ही ब्रह्मा कुमारीज विश्वविद्यालय के सेटेलाइट चैनल के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जाएगा। क्या है संविधान पार्क विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि राज्यपाल माननीय कलराज मिश्र ने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से  अपने अपने परिसरों में संविधान पार्क की स्थापना करने को कहा था। इसी क्रम में कुलपति प्रो अमेरिका सिंह ने तत्काल पार्क की स्थापना एवम इसके निर्माण के लिए 90 लाख रुपए की स्वीकृति भी जारी कर दी थी। विश्वविद्यालय के भू सम्पत्ति अधिकारी राकेश जैन ने बताया कि उक्त पार्क विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने स्थित खाली पड़े स्थान पर विकसित किया जाएगा। पार्क में संविधान के मूल पाठ को उकेरा जाएगा। पार्क के मध्य में  75 फीट ऊंचा एक नक्काशीदार स्तम्भ बनाया जाएगा जिसमें नीति निर्देशक तत्व एवं मूल कर्तव्यों की सचित्र जानकारी विद्यार्थियों के लिए प्रदर्शित की जाएगी। इस पार्क में संविधान की संकल्पना के अनुरूप विद्यार्थियों को इसके बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए विषय वस्तु प्रदर्शित की जाएगी। यह खुले संग्रहालय के रूप में एक लघु वाटिका होगी कुलपति ने इस पार्क के निर्माण एवं प्रस्तुतीकरण के लिए 4 सदस्यों की एक कमेटी भी गठित की है जो कि इसके तथ्यों एवं उसकी प्रस्तुति को देखेगी।

 

खबर 3 – सीओडी की बैठक में हुआ निर्णय,सुविवि- शोध छात्रों के लिए  बनेगा इंटरनेशनल रेजिडेंशियल हॉस्टल

Udaipur.  मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल रेजिडेंशियल हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा, जिसमें देश और देश के बाहर से आने वाले शोध छात्र परिवार के साथ रह सकेंगे। उक्त निर्णय बुधवार को कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह की अध्यक्षता में हुई काउंसिल ऑफ डीन्स (सीओडी) की बैठक में लिया गया। प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि शोध करने के लिए आने वाले कई छात्र कोर्स वर्क एवं अन्य शोध संबंधी कार्यों के दौरान महीनों तक घर से बाहर रहते हैं। ऐसे में परिवार के साथ यहां रह कर अपना शोध कार्य कर सकें इसके लिए उक्त हॉस्टल के निर्माण का प्रस्ताव किया गया है । प्रारंभिक दौर में सिंगल बीएचके के 150 कक्षों का निर्माण किया जाएगा। इससे शोध छात्रों को यहां रह कर अपना कार्य करने में मदद प्राप्त होगी। बैठक में निर्णय किया गया कि विश्वविद्यालय की अनुपयोगी पड़ी संपत्ति को किराए पर देकर उससे राजस्व सृजन का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही  एंथ्रोपोलॉजी, मिलिट्री साइंस, फॉरेंसिक साइंस, फैशन एवं टैक्सटाइल डिजाइन, विजुअल आर्ट एवं एकेडमिक स्टाफ कॉलेज के लिए विभिन्न पदों के सृजन का प्रस्ताव सरकार को भेजने पर सहमति व्यक्त की गई। बैठक में कार्यवाहक रजिस्ट्रार डॉ राजेश कुमावत, आर्ट्स कॉलेज की डीन प्रो सीमा मलिक, साइंस कॉलेज डीन प्रो कनिका शर्मा, कॉमर्स कॉलेज डीन प्रो पीके सिंह, डीन पीजी स्टडीज प्रो बीएल आहूजा, चीफ प्रॉक्टर प्रो बीएल वर्मा, बॉम सदस्य प्रो साधना कोठारी प्रो घनश्याम सिंह राठौड़ व डॉ अजीत भाभोर के साथ डिप्टी रजिस्ट्रार मुकेश बारबर उपस्थित थे।

 

खबर 4 –  बेलगाम कोरोनावायरस:उदयपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों ने फिर लगाया शतक, 140 नए संक्रमित मरीजों के साथ कुल संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 8702

Udaipur. उदयपुर में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है। शहर में बुधवार को भी यही क्रम जारी रहा और कोरोनावायरस से ग्रसित 140 नए संक्रमित मरीज सामने आए। जिसके बाद में उदयपुर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 8702 के आंकड़े पर पहुंच गई है। उदयपुर में बुधवार को आए संक्रमित मरीजों में से 9 कोरोनावायरस वॉरियर्स है। जबकि 59 पूर्व में आए संक्रमित मरीजों के नजदीकी संपर्क में आने वाले लोग हैं। इसके साथ ही उदयपुर में 82 नए स्थानों पर कोरोनावायरस से ग्रसित मरीज मिले हैं।उदयपुर में दीपोत्सव के बाद से ही कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 5 दिनों में उदयपुर में कोरोनावायरस से ग्रसित 640 में संक्रमित मरीज सामने आ गए हैं। जिसके बाद में उदयपुर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 8702 के आंकड़े पर पहुंच गई है। इनमें बुधवार को 140, मंगलवार को 134, सोमवार को 100, रविवार को 184 और शनिवार को 82 कोरोनावायरस से ग्रसित मरीज मिले हैं। ऐसे में उदयपुर में प्रतिदिन संक्रमित मरीजों का औसत आंकड़ा 100 को पार कर गया है।उदयपुर में कोरोनावायरस से अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या जहां 8702 के आंकड़े पर पहुंच गई है। वहीं में से अब तक 7885 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 86 संक्रमित मरीजों की कोरोनावायरस के चलते मौत हो चुकी है। ऐसे में उदयपुर में फिलहाल होम आइसोलेशन पर 570 मरीज है। जिसके बाद उदयपुर में कोरोनावायरस के कुल 731 एक्टिव के बचे हैं।उदयपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश खराड़ी ने आम जनता से बढ़ते संक्रमण पर और अधिक एहतियात बरतने की अपील की। दिनेश खराड़ी ने कहा कि मौसम परिवर्तन के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या फिर बढ़ रही है। ऐसे में हमें और अधिक सावधान और सजग रहने की जरूरत है। खराड़ी ने कहा कि जनता मामूली खांसी जुखाम बुखार होने पर चिकित्सक का परामर्श अवश्य लें।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/YJKbOeXj13k

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

पंचायत चुनाव में BTP, Congress और BJP ने लगाया दम-खम देखिये किसमे कितना है दम || Wagad Post Bulletin || 25-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – गजनी बने वागड़ में भाजपा नेता का घातक सामान्य ज्ञान देश में कितने राज्य नहीं नहीं पता।

खबर 2 – टेगरवाडा में राजू की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

खबर 3 – चौरासी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व सांसद ने डोर तो डोर संम्पर्क कर की जनता के समर्थन की मांग

खबर 4 – BTP के राजकुमार ओर कांतिलाल का तूफानी दौरा लगातार  जारी

खबर 5 भाजपा प्रदेश मंत्री सुशील कटारा और जिला संगठन प्रभारी डॉ जिनेंद्र शास्त्री द्वारा किया जा रहा तूफानी दौरा एंव जनसंपर्क

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – गजनी बने वागड़ में भाजपा नेता का घातक सामान्य ज्ञान देश में कितने राज्य नहीं नहीं पता।

Udaipur.  नेता होना और सामान्य ज्ञान होना दोनों अलग अलग बात है।  वैसे ऐसी बात  नहीं है की नेताओं में सामान्य ज्ञान नहीं होता है होता है लेकिन  कभी कभी मेमोरी लॉस हो जाती है। जब मेमोरी लॉस होती है उसके बाद सामान्य ज्ञान का जो रिजल्ट आता ै वह बड़ा आश्चर्य जनक होता है इसलिए किसी भी नेता का सभा के दौरान दिया गया सामान्य ज्ञान उस सभा की तरह  है। अभी हम बात कर रहे है  डूंगरपुर जिले से भाजपा के पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा के एक महामंत्री श्री सुशिल कटारा  की जो कहने को बड़े देश के नेता है लेकिन उन    का सामान्य ज्ञान कमजोर है या यूँ कहिये भाषण के दौरान थोड़ी मेमोरी लोस हो गयी है शोर्ट टर्म के लिए  | नेताजी देश के नेता है लेकिन  देश में कितने राज्य है इसका ज्ञान नहीं है और नेताजी के सामान्य ज्ञान की कमी का मुद्दा चुनावी माहोल में चर्चा का विषय बना हुआ है | ये नेताजी है डूंगरपुर जिले के चोरासी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री और प्रदेश भाजपा के महामंत्री सुशील कटारा | दरअसल डूंगरपुर जिले में पंचायत चुनाव का शोर है और नेताजी चुनाव प्रचार में लगे है | इसी के तहत नेताजी चोरासी विधानसभा क्षेत्र की एक पंचायत में चुनावी भाषण दे रहे थे अपने भाषण में नेताजी ने देश में 33 राज्य बता डाले इधर किसी व्यक्ति ने नेताजी के इस भाषण का वीडियो बना डाला और उसे सोश्यल मीडिया पर वायरल कर दिया | इधर ये नेताजी के सामान्य ज्ञान की कमी का ये वीडियो अब जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है | आप भी सुनिए देश के नेता जी का देश के बारे में सामान्य ज्ञान | अब आपको सही ज्ञान से रूबरू हम करवा देते है। ताकि आप अपने बच्चों को नेता जी के बताये सामान्य ज्ञान से दूर रख सके।  अपना देश है और इसके बारे में सही जानकारी होना ही चाहिए चाहें तो नेता जी भी हमारा ये वीडयो देखें और सामान्य ज्ञान बढ़ा ले। भारत में 33 राज्य नहीं 28 राज्य है और और  9 केंद्र शाषित प्रदेश हो गए है , क्षेत्रफल की द्र्श्थी से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है जबकि जनसंख्या की द्र्श्थी से उत्तरप्रदेश सबसे बड़ा राज्य है।  सबसे छोटे राज्य के बारे में भी सुनते जाइए क्षेत्रफल की द्र्श्थी से गोआ है और जनसंख्या की द्र्श्थी से सिक्किम सबसे छोटा राज्य है।  और चीन के बाद जनसंख्या में हमारे देश का नाम ही आता है जी हाँ चीन में 141 लोगों की जनसंख्या है जबकि भारत में  ताज़ा आंकड़ों के हिसाब से 136 करोड़ है।  फिलहाल के लिए इतना सामान्यज्ञान काफी है किसी और वीडियो में और बताएगें

 

खबर 2 –  टेगरवाडा में राजू की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Udaipur. बिछीवाड़ा थाना के टेगरवाडा गांव में युवक की हत्या के मामले में बिछीवाड़ा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है मामले के अनुसार दिवाली के दिनों में मृतक राजू शाम 4 बजे अपने घर था।  इस दौरान  जमीनी विवाद के चलते भूरीलाल,पंकज, कमलेश और कावा घर आकर राजू से मारपीट शुरू कर दी जिसके बाद राजू गंभीर घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अहमदाबाद ले जाया गया। इधर हादसे के 3 दिन बाद राजू की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी भूरीलाल को गुजरात के भीलूड़ा से गिरफ्तार कर लिया फिलहाल पुलिस बाकी बचें 3 आरोपियों की लगातार तलाश कर रही है।

 

खबर 3 – चौरासी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व सांसद ने डोर तो डोर संम्पर्क कर की जनता के समर्थन की मांग

Udaipur.  पंचयात राज चुनाव के प्रथम चरण पूर्ण होने के बाद कांग्रेस के पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने चौरासी विधान सभा क्षेत्र में डोर टू  डोर जाकर, जनता से चुनावों में पार्टी का साथ देने की बात कही,पार्टी के अपने चुनावी संपर्क में कांग्रेस के पूर्व सांसद ने  जनता से सीधा संपर्क कर उनके समर्थन का आव्हान किया, और जनता को आने वाले सालों में विकास का वादा भी किया, इसी के साथ तारा चंद भगोरा ने जनता को विश्वास भी दिलाया कि आने वाला समय जनता के लिए बदलाव का समय होगा और उनका विकास निश्चय रूप से किया जाएगा, ताराचंद भगोरा के डोर टू डोर जाकर जनता से सीधा संपर्क साध कर कांग्रेस को आने वाले पंचायत राज चुनाव के दूसरे चरण में अव्वल बनाने की बात भी कही,कांग्रेस के पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने इसके लिए जनता का साथ और समर्थन मांगा, और उन्हें विश्वास दिलाया की पार्टी  द्वारा किया गया हर एक वादा पूरा किया जाएगा।

 

खबर 4 –  BTP के राजकुमार ओर कांतिलाल का तूफानी दौरा लगातार  जारी

Udaipur. पंचायतराज चुनाव के दूसरे चरण को लेकर नेताओ की भी दौड़  बढ़ गई है  चुनाव को लेकर बिटीपी के चौरासी  विधायक राजकुमार रोत ओर कांतिलाल आदिवासी दोनों ने अलग अलग जिलो में सभा की। चौरासी विधायक राजकुमार रोत ने डुंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा क्षेत्र में  छह जगह पर  जनसभा की और जनता को संबोधित करते हुए आदिवासियों के विकास का मंत्र दिया। राजकुमार रोत ने क्षेत्र के आदिवासी निवासियों को जब भरोसा दिलाया की अगर चुनाव में वह बीटीपी के साथ खड़े उतरते हैं तो इसमें क्षेत्र के हर आदिवासी का विकास निश्चित रूप से किया जाएगा   वहीं दूसरी तरफ राजकुमार रोत ने बीजेपी कांग्रेस पार्टियों पर सवाल उठाते हुए उन्हें आदिवासी विरोधी पार्टी का आरोप लगाया और जनता को इन पार्टियों को सबक सिखाने का आवाहन किया वह बीटीपी को भारी मात्रा में वोट देकर शिखर पर लाकर विजय बनाने की बात कही, वही बीटीपी नेता कांतिलाल आदिवासी ने उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा में सभाऐ की ओर सभा मे कहा कि आदिवासी परिवार ने जो बीज बोया था वो अंकुरित हो रहा है. गोली ,अत्याचार का बदला वोट से चुकाना है. किसी पार्टी का नाम नही लेते हुऐ कहा कि सांपनाथ नागनाथ को भगाओ ओर बीटीपी को जिताओ, कांतिलाल आदिवासी ने बीटीपी को आदिवासियों के विकास के लिए एकमात्र जिम्मेदार पार्टी बताया और क्षेत्रवासियों से पार्टी को भारी मतों से विजय बनाने की विनती भी करी.

 

खबर 5 –  भाजपा प्रदेश मंत्री सुशील कटारा और जिला संगठन प्रभारी डॉ जिनेंद्र शास्त्री द्वारा किया जा रहा तूफानी दौरा एंव जनसंपर्क

Udaipur. जिला परिषद एवम पँचायत समिति के द्वितीय चरण में होने वाले चुनाव में भाजपा प्रदेशमहामंत्री सुशील कटारा और भाजपा जिला संगठन प्रभारी डॉ जिनेंद्र शास्त्री ने तूफानी दौरा कर जनसंपर्क किया, अपने जनसंपर्क में सुशील कटारा ने बीजेपी को चुनावों में शिखर पर रखने की बात कही और जनता को विकासशील बनाने का वादा भी किया, जनता को संबोधित करते हुए सुशील कटारा ने जनता को एक बार फिर बीजेपी पर विश्वास बनाने की बात कही और क्षेत्र और जन जन के विकास का विश्वास भी दिलाया, इसके साथ ही पार्टी द्वारा किए हुए वादों को पूरा किए जाने की बात को भी सामने रखा, अपने जनसंपर्क में सुशील कटारा ने बाकी पार्टियों पर क्षेत्र की जनता का विकास चाहने वाले  नहीं होने का आरोप भी लगाया और भारतीय जनता पार्टी को एकमात्र विकास प्रिय  पार्टी होने का दावा भी किया और साथ ही बीटीपी और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए पार्टियों को एक ही थाली के चट्टे बट्टे होने का आरोप भी लगाया,  इसी के साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा डूंगरपुर जिले के सीमलवाडा में  “विवेकानंद विजय संकल्प रैली”  का आयोजन भी किया गया। जिसमे जिला संगठन प्रभारी डॉ जिनेंद्र शास्त्री ने भाजपा की झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया,  गौरतलब है कि “विवेकानंद विजय संकल्प रैली” का सीमलवाड़ा, धंबोला, धनेश्वर, रास्ता आदि विभिन्न स्थानों पर संम्पन होने के बाद उसका समापन किया गया!

___________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – 

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

मैरिज गार्डन में 100 से ज्यादा मेहमान मिले तो 25 हजार रुपए का जुर्माना, बादलों ने लगाया पारे की गिरावट पर ब्रेक || Udaipur Post Bulletin || 25-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – कलक्टर ने इंसीडेंट कमांडर्स को विवाह स्थलों के भ्रमण के दिये निर्देश

खबर 2 – देवउठनी एकादशी आज रहेगी सावो की धूम ,मैरिज गार्डन में एक साथ 100 से ज्यादा मेहमान मिले तो 25 हजार रुपए का जुर्मानासीज हो सकता है गार्डन

खबर 3 – एकेडमिक काउंसिल की बैठक में सुखाड़िया यूनिवर्सिटी का अजीब निर्णय,सभी विषयों का रिवैल्यूएशन करेंगेलेकिन आरटीआई से प्राप्त कॉपी नहीं जांचेंगे

खबर 4 – स्नेक केचर लक्ष्मीलाल का सम्मान

खबर 5 – बादलों ने लगाया पारे की गिरावट पर ब्रेक, 1.7 डिग्री बढ़कर 9 पर पहुंचालेकिन ठिठुरन वही

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – कलक्टर ने इंसीडेंट कमांडर्स को विवाह स्थलों के भ्रमण के दिये निर्देश

Udaipur.  राज्य सरकार के गृह विभाग के निर्देशानुसार कोरोना प्रोटोकॉल की पालना को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने विवाह आयोजनों पर विशेष नजर रखने एवं कोरोना प्रोटोकॉल की संख्ती से पालना को लेकर नियुक्त इंसीडेंट कमांडर्स को विवाह स्थलों का नियमित भ्रमण कर जायजा लेने के निर्देश दिए है। उन्होंने इन कमांडर्स को निर्देशित किया है कि विवाह आयोजन के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल की सख्ती से पालना सुनिश्चित हो और उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए। कलक्टर ने एडीएम सिटी और सभी एसडीएम से विवाह आयोजनों की सूची दिनांक व स्थानवार मांगी है एवं उन्हें इस संबंध में कार्यवाही के निर्देश दिए है। साथ ही कलक्टर ने इस कार्य के लिए नियुक्त अधिकारियों को प्रतिदिन की कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी निर्देशित किया है।

 

खबर 2 –  देवउठनी एकादशी आज रहेगी सावो की धूम ,मैरिज गार्डन में एक साथ 100 से ज्यादा मेहमान मिले तो 25 हजार रुपए का जुर्मानासीज हो सकता है गार्डन

Udaipur. देवउठनी एकादशी पर बुधवार से शुरू हाेने वाले सावों में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने की गाइडलाइन की पालना नहीं हुई तो कोरोना का संक्रमण बढ़ सकता है। क्योंकि जिले में दीपावली के बाद लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। मंगलवार को जिले में 16 पॉजिटिव मिले। 1 से 13 नवंबर के बीच कोरोना संक्रमितों की संख्या कम थी, लेकिन दीपावली के बाद मरीज बढ़ने लगे हैं। ऐसे में सरकार ने शादियों में अतिथियों की संख्या 100 तक सीमित रखने, मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की सख्ती लागू कर दी है। मास्क नहीं पहनने पर पांच सौ रुपए का जुर्माना भी वसूला जा रहा है। सरकार को सख्ती को देखकर एसडीएम कार्यालयों से शादियों के अनुमति लेने के आवेदनों की संख्या बढ़ गई है। हालांकि जिले में पिछले दिनों में 150 आवेदन ही आए हैं, लेकिन शादियों की संख्या इनसे कई ज्यादा मानी जा रही है। अनुमान के मुताबिक जिले में 300 से ज्यादा शादियां होने का अनुमान लगाया जा रहा है। काेराेना महामारी काे देखते हुए विवाह समारोह में बुधवार से 11 दिसंबर तक जिला प्रशासन की सख्ती रहेगी। काेराेना की दूसरी लहर चलने के कारण सबसे अधिक परेशानी विवाह समाराेह करने वाले परिवार वालाें काे हाे रही है। उन्हाेंने पहले काेराेना का कहर कम हाेने से नियमानुसार 200 मेहमानाें के हिसाब से बंदाेबस्त किए थे, लेकिन महामारी बढ़ने पर राज्य सरकार ने शादी में 100 मेहमानों की अनिवार्यता लागू कर दी। ऐसे में शादियों वालों को भाेजन, बैठक क्षमता से लेकर, केटरिंग तक में बदलाव करना पड़ रहा है।

 

खबर 3 – एकेडमिक काउंसिल की बैठक में सुखाड़िया यूनिवर्सिटी का अजीब निर्णय,सभी विषयों का रिवैल्यूएशन करेंगेलेकिन आरटीआई से प्राप्त कॉपी नहीं जांचेंगे

Udaipur.  मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल की बैठक मंगलवार को कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कोरोना महामारी के चलते परीक्षा एवं पाठ्यक्रम में कटौती करने का भी निर्णय लिया गया है। विवि प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि अब 5 में से सिर्फ 4 यूनिट का ही पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। परीक्षा में भी यूनिट सिस्टम खत्म करके अपनी पसंद के प्रश्न हल करने का ऑप्शन दिया जाएगा। इसके लिए विस्तृत कार्य योजना वेबसाइट पर जल्द अपलोड की जाएगी। अब यूजी और पीजी के सभी पेपर्स में पुनर्मूल्यांकन करवाया जा सकेगा। पहले सिर्फ 2 पेपर में ही यह सुविधा थी। हालांकि हैरान करने वाली बात यह है कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि आरटीआई के आधार पर प्राप्त की गई कॉपी से किसी भी तरह की पुनर्मूल्यांकन की मांग स्वीकार नहीं की जाएगी। फोरेंसिक साइंस जैसे महत्वपूर्ण विषय पर यूजी और पीजी लेवल पर पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया। ट्राइबल म्यूजिक एंड डांस एवं माइनिंग एंड मिनरल एक्सप्लोरेशन, ज्योतिष एवं वास्तु विषय पर पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम के साथ बीए एडिशनल इन म्युजिक शुरू करने का भी निर्णय लिया गया।

 

खबर 4 –  स्नेक केचर लक्ष्मीलाल का सम्मान

Udaipur. सांपों को पंकडकर उनकों उचित संरक्षण प्रदान करने वाले वाईल्ड एनीमल रेक्स्यू सेंटर के वॉलीयन्टर स्नेक केचर लक्ष्मीलाल गमेती को मंगलवार को रामावि रेबारियों का गुड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया। रेस्क्यू सेंटर के अध्यक्ष चमन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के अतिथि कलाविद् विनय भाणावत ने लक्ष्मीलाल को भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ स्कील डवलपमेंट एन्टरप्रेनशीप द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि लक्ष्मीलाल अब तक विभिन्न प्रजातियों के करीब 7000 सांपों का रेसक्यू कर चुके है। इस अवसर पर स्थानीय सरपंच नारायण लाल, उपसरपंच गोविन्द रेबारी, विद्यालय की श्रीमती सरोज शक्तावत, चन्द्रपकाश, जगदीश गमेती आदि मौजूद थे।

 

खबर 5 – बादलों ने लगाया पारे की गिरवट पर ब्रेक, 1.7 डिग्री बढ़कर 9 पर पहुंचालेकिन ठिठुरन वही

Udaipur.  रात के पारे में गिरावट को तीसरे दिन मंगलवार को ब्रेक लगा। बीते 24 घंटे के मुकाबले न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री बढ़त के साथ 9.0 डिग्री पर आ गया। अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री का इजाफा रहा। हालांकि इसके बावजूद शीतलहर के कारण ठिठुरन कम नहीं पड़ी। शहर में हल्के बादल छाए रहने के कारण तापमान में यह बढ़त देखी गई है। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात उदयपुर का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 27.6 डिग्री था, जबकि रात का पारा एकाएक 4 डिग्री गिरकर 8 डिग्री पर आ गया था। इसके चलते सर्दी के तेवर भी तीखे हो गए थे। गत 18 नवंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम बना हुआ था। इस दौरान रात का तापमान 14.8 डिग्री से गिरते-गिरते 23 नवंबर को 7.3 डिग्री पर अा पहुंचा था। तीन दिन से सर्दी का असर तेज होने से ऊनी कपड़ों की मांग एकदम बढ़ी है। 29 तक 10 से 13 के बीच रह सकता है पारा : माैसम विशेषज्ञ प्राे. नरपतसिंह राठाैड़ बताते हैं कि हल्के बादल छाने से दिन अाैर रात के तापमान में बढ़ाेतरी हुई है। बादल छंटने पर तापमान में फिर कमी अाएगी। दूसरी ओर, विभाग के अनुसार 29 नवंबर तक उदयपुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से 13 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री से 27 डिग्री के बीच रह सकता है। अगले पांच दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/7NUgo9SQ0pw

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

हिन्दुस्तान जिंक ‘डाॅउ जोन्स’ सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स में एशिया-पेसिफिक क्षेत्र में प्रथम

Udaipur, भारत की एकमात्र एवं विश्व की अग्रणी जस्ता-सीसा एवं चांदी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिं़क को धातु एवं खनन क्षेत्र में सस्टेनेबिलिटी के लिए विश्व प्रसिद्ध प्रतिष्ठत संस्था डाॅउ जोन्स सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स एशिया-पेसिफिक धातु एवं खनन क्षेत्र में प्रथम, विश्व स्तर पर पर्यावरण क्षेत्र में तीसरा और इंडेक्स सूची में 8वां स्थान मिला है।

डाॅव जोन्स इंडेक्स विश्व स्तर पर एक प्रसिद्ध संगठन है जो के आधार पर कंपनियों का मूल्यांकन और बेंचमार्क करती हैं। जिंक आफ इण्डिया से जाने जानी वाली हिन्दुस्तान जिंक को धातु एवं खनन क्षेत्र की 75 कंपनियों के मूल्यांकन में पर्यावरण सस्टेनेबिलिटी के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को प्रमाणित करते हुए सम्मानित किया है। कंपनियों का मूल्यांकन एवं बेंचमार्किंग आर्थिक, पर्यावरण और सामाजिक तीन आयामों के आधार पर किया जाता है।

हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा ने बताया कि डाॅव जोन्स सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स 2020 में प्रथम श्रेणी में बने रहने पर हमें खुशी है, यह हमारे प्रचालन में सस्टेनेबिलिटी के तहत् किये गये सभी प्रयासो की मान्यता है। सस्टेनेबिलिटी और जीरो हार्म, जीरो वेस्ट और जीरो डिस्चार्ज की दिशा में कंपनी ने कई प्रकार की नई पद्धति एवं आवश्यक कदम उठाएं है। हम इसे एक अवसर के रूप में लेते हुए नए मानदंड स्थापित कर, ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी के लिए अग्रणी और नए बैंचमार्क हेतु सतत् प्रयास जारी रखेंगे।

1999 में प्रारंभ, डीजेएसआई काॅरपोरेट सस्टेनेबिलिटी के लिए स्वर्ण मानक का प्रतिनिधित्व करता है और रोबेकोसम वित्तीय, पर्यावरण, सामाजिक एवं शासन कारकों के विश्लेषण के आधार पर अग्रणी वैश्विक सस्टेनेबिलिटी वाली कंपनियों को ट्रैक करने वाला पहला वैश्विक सूचकांक है जो प्रति कंपनी औसतन 600 डेटा बिंदुओं को एक समग्र स्कोर में परिवर्तित करता है।

भारत की एकमात्र एवं विश्व की अग्रणी एकीकृत जस्ता-सीसा एवं चांदी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक पानी और ऊर्जा संरक्षण पर अधिक ध्यान देती है। कंपनी के सभी प्लांट जीरो-एफ्लुएंट डिस्चार्ज पर काम करते हैं। कंपनी के पास एक स्टैण्ड-अलोन सेफ्टी एण्ड इनोवेशन सेल है जो अपने परिचालन में बढ़ी हुई स्वचालन और डिजिटलाइजेशन की दिशा में एक प्रयास है। कंपनी सतत् विकास के सिद्धांत के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार विभिन्न प्रयासों और परियोजनाओं के निरंतर कार्यान्वयन के माध्यम से प्रदर्शन में सुधार के लिए प्रयासरत है।