पुलिस ने निकला मतदान को लेकर फ्लैग मार्च, Rajkumar Raut का चौरासी विधानसभा में दौरा ! || Wagad Post Bulletin || 24-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – पुलिस ने निकला मतदान को लेकर फ्लैग मार्च!

खबर 2 – चौरासी विधायक राजकुमार रोत का चौरासी विधानसभा में तूफानी दौरा!

खबर 3 – ससुराल में युवक से लट्‌ठ से मारपीटआत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपकाका ससुर गिरफ्तार

खबर 4 – सागवाड़ा में जन्मे आचार्य रयणसागर महाराज का पाली में समाधि मरण

खबर 5 गुप्ता काे मिलेगा वाटर अवार्डशील्ड पहुंची,एशिया के टॉप-50 में राजस्थान से अकेलेआज जल संरक्षण के बारे में बताएंगे

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – पुलिस ने निकला मतदान को लेकर फ्लैग मार्च!

Udaipur.  डूंगरपुर जिले में प्रथम चरण के पंचायत चुनाव के बाद अब दो दिन के दूसरे किसी चरण का मतदान होने वाला है जिसको लेकर जिला पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत के नेतृत्व में पुलिस के जवानाें ने शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान को लेकर फ्लैग मार्च निकाला! फ्लैगमार्च के दौरान क्षेत्र वासियों को  चुनावों मे बिना भय निडर होकर चुनाव मे अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र मे भागीदारी निभाने का आव्हान किया। एसपी कालूराम रावत ने बताया कि पुलिस के जवानों द्वरा किया गया फ्लैग मार्च लोगों को आगाह करने के उद्देश्य से किया गया,  चुनाव में किसी प्रकार का रुकावट पैदा करने की कोशिश करेंगे। उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ओर मोबाइल पार्टियों द्वारा संवेदनशील मतदान केंद्रों  धम्बोला,चिकली, गलियाकोट, सागवाड़ा में फ्लैग मार्च किया  रिजर्व जाब्ता तैनात है

 

खबर 2 –  चौरासी विधायक राजकुमार रोत का चौरासी विधानसभा में तूफानी दौरा!

Udaipur. पंचयात राज चुनाव के प्रथम चरण होने के बाद  BTP विधायक राजकुमार रोत ने घाटोला, बांसवाड़ा , प्रतापगड़, धरियावाद में  तूफानी जनसभाएं करने के बाद मंगलवार को सीमलवाड़ा पहुचे ओर  चौरासी विधानसभा क्षेत्र में  एक  के बाद एक करके सात जगह पर सभा की सभा मे चौरासी विधायक  राजकुमार रोत ने   जनता को संबोधित करते हुए  कहा की बीजेपी और कांग्रेस को सबक सिखाने की बात भी कही, ओर  लोकतंत्र को बचाने का हवाला देते हुए भाजपा और कांग्रेस को आदिवासियों के हित नही चाहने वाली की  पार्टी बतायाऔर समस्त आदिवासियों से अपील की चनावों में BTP को भारी मात्रा से वोट देकर उन्हें जिताये! सभा के बाद महिलाओं से बात करते हुए उनके समर्थन की मांग की तो एक महिला ने कहा तुम पहले भी आये थे जब भी हमने टेम्पो को वोट देकर आपका साथ दिया था तो अबकी बार फिर आपके साथ ही  अपना समर्थन देने का विश्वास दिलाया

 

खबर 3 – ससुराल में युवक से लट्‌ठ से मारपीटआत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपकाका ससुर गिरफ्तार

Udaipur.  पत्नी को लेने ससुराल गोकुलपुरा गांव आए एक युवक के साथ उसके काका ससुर ने मारपीट की। पत्नी के साथ जाने से मना करने पर हुए विवाद के बाद यह मारपीट की गई। इसके बाद ईश्वर का शव फंदे से लटका मिला। युवक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पत्नी और काका ससुर को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए हत्या का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में युवक के काका ससुर कन्हैयालाल पुत्र जीवा कटारा को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी दिलीपदान चारण ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। मृतक के काका ससुर गोकुलपुरा निवासी कन्हैयालाल को डिटेन कर अनुसंधान किया। इस दौरान जांच में पाया कि 10 नवंबर की रात 8 बजे ईश्वर डामोर अपनी पत्नी गीता को लेने के लिए ससुराल गया था। वहां पर उसकी पत्नी व पुत्र को ले जाने के लिए कहा। गीता ने इनकार कर दिया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। कन्हैयालाल ने ईश्वर के साथ लट्ठ से मारपीट की। ईश्वर के मामा डोलवरिया ओड़ा निवासी शंकरलाल रोत ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में शंका बताई कि ईश्वर के काका ससुर कन्हैया, इसकी पत्नी गीता व सास कमला, इनके परिजन ने ईश्वर के साथ मारपीट की है। खुलासा करने वाली टीम में हैड कांस्टेबल महिपालसिंह, भोपालसिंह, सुनील और खुशपाल सिंह शामिल थे। पुलिस के अनुसार ओड हनेला निवासी ईश्वर की शादी सात साल पहले गीता के साथ हुई थी। ईश्वर अहमदाबाद में मजदूरी करता था। लॉकडाउन में परिवार समेत हनेला आया था। 10 नवंबर की रात को ईश्वर के फोन नंबर से उसकी नानी पारी के मोबाइल पर कॉल आया कि वह ससुर के वहां पर गया था। आंगन में खांट पर बैठा था कि काका ससुर कन्हैया ने लठ मारा। जो मेरे सिर पर लगा। एक बारगी वह बेहोश हो गया। बाद में होश आने पर वह मगरे के पास पहुंचा। इसके बाद ईश्वर का फोन बंद हो गया। इसके बाद ईश्वर के गांव से काका देवीलाल पुत्र हुका डामोर का फोन आया कि ईश्वर ने फांसी खा ली है। ईश्वर का शव खाखरे के पेड़ से बंधा हुआ है। पैर जमीन पर अड़ रहे थे। मौजे पहने हुए थे, जूते नहीं थे। पेंट के अंदर से खून निकल रहे थे। पेट पर चोट आई हुई थी। गले में खाट का पट्टा बांध हुआ था।

 

खबर 4 –  सागवाड़ा में जन्मे आचार्य रयणसागर महाराज का पाली में समाधि मरण

Udaipur. सागवाड़ा नगर में जन्मे हूमड़ जैन समाज के गौरव आचार्य रयण सागरजी महाराज का समाधि मरण सोमवार को आनंदपुर कालू जिला पाली में हुआ। प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया ने बताया कि डोल यात्रा के साथ आचार्यश्री के पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया। इधर, समाधि मरण की सूचना मिलने पर सागवाड़ा नगर में जैन समाज की आपातकालीन बैठक जैन बोर्डिंग में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से लिए निर्णय के अनुसार जैन समाजजनों ने अपने व्यापार- प्रतिष्ठान बंद रखे। शाम को जैन बोर्डिंग में श्रद्धांजलि सभा हुई। जिसमें आचार्य को विनयांजलि दी।

 

खबर 5 –  गुप्ता काे मिलेगा वाटर अवार्डशील्ड पहुंची,एशिया के टॉप-50 में राजस्थान से अकेलेआज जल संरक्षण के बारे में बताएंगे

Udaipur. नगर परिषद के निवर्तमान सभापति केके गुप्ता को जल संरक्षण में सराहनीय कार्य करने पर वॉटर डाइजेस्ट संस्था की ओर से वाटर अवार्ड 2019-20 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान एशिया स्तर पर प्रदान किया जाएगा। सम्मान के लिए एशिया के टॉप-50 हस्तियों को नामित किया गया था। इसमें 40 हस्तियां भारत से हैं। इनमें से गुप्ता को यह सम्मान मिलेगा। सोमवार को संस्था की ओर से भेजी वाटर अवार्ड शील्ड गुप्ता को मिल गई। संस्था की ओर से इस महीने के माह के अंत में वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मान की घोषणा की जाएगी। इस सम्मान के तारतम्य में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्रालय मंगलवार को वर्चुअल कार्यक्रम के तहत देशवासियों को जल संरक्षण में सराहनीय प्रयास करने वालों की सफलता राज पर चर्चा करेगा। बता दें, हाल ही जलशक्ति मंत्रालय द्वारा निवर्तमान सभापति को इस साल का वाटर हीरोज सम्मान प्रदान किया है। कुछ दिन पूर्व दिल्ली सरकार की एक टीम दिल्ली जलबोर्ड के चेयरमैन के साथ डूंगरपुर आई थी। दिल्ली की टीम ने यहां के जल संरक्षण के कार्यों का तकनीकी अवलोकन किया और यहां की जल संरक्षण तकनीक को दिल्ली में लागू किया गया है, जिससे दिल्ली वासियों के पेयजल संकट को दूर किया जा सके। गुप्ता ने अपने कार्यकाल में शहर में वाटर हार्वेंस्टिंग का काम लागू किया था। इसका शानदार परिणाम मिला और भूजल स्तर भी बढ़ा है। इसके लिए शहरवासियों ने भी बढ़चढ़ कर इस काम में हिस्सेदारी निभाई है

___________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – 

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

शहर में चला नगर निगम का हथोड़ा, MLSU मे Academic Council की बैठक || Udaipur Post Bulletin || 24-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – शहर में फिर चला नगर निगम का हथोड़ा रेगर कॉलोनी में हुयी कार्यवाही 

खबर 2 – सुविवि के प्रतिनिधिमंडल ने किया ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का अवलोकनशैक्षणिक आदान-प्रदान के लिए एमओयू

खबर 3 – सुविवि- तीन महीने में तीसरी अकेडमिक कौंसिल की बैठक आज

खबर 4 – उदयपुर में रात आठ से सुबह छः बजे तक शहर में पसरता है सन्नाटा

खबर 5 – कोरोना और घातक:100 नए रोगी मिलेचार दिन में कोरोना का तीसरा शतकएक्टिव केस फिर 500 पारएक और मौत

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – शहर में फिर चला नगर निगम का हथोड़ा रेगर कॉलोनी में हुयी कार्यवाही 

Udaipur.  शहर में अतिक्रमण को लेके निगम का हथोड़ा फिर से चल पड़ा है. चुनावी माहौल को देखते हुए अतिक्रमण की भरमार है। और क्युकी प्रशाशन चुनाव की व्यवस्था में जूटा  रहता है बस अतिक्रमियो के लिए ये वक्त बिलकुल सही लगता है। और बस शहर में बिल्डिंग्स कड़ी हो जाती है ,सड़के और सकरी होने लगती है ,सारे निर्माण कार्य धड़ल्ले से चलने लगते है। पिछले कुछ समय से नगर निगम अतिक्रमण को लेकर काफी गंभीर हो गया है। इसके तहत आये दिन नगर निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते की कार्यवाही सुनने को मिल रही है। इसी क्रम में आज अतिक्रमण निरोधी दस्ता पंहुचा रेगर कॉलोनी। यहाँ पर हलके फुल्के विरोध के बाद रोड पर जमे टायर विक्रेताओं के हज़ारो टायर जब्त कर लिए गए। खबर लिखे जाने तक नगर निगम की कार्यवाही जारी थी।

 

खबर 2 –  सुविवि के प्रतिनिधिमंडल ने किया ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का अवलोकनशैक्षणिक आदान-प्रदान के लिए एमओयू

Udaipur. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के एक प्रतिनिधिमंडल ने आबूरोड स्थित ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से शैक्षणिक आदान-प्रदान के उद्देश्य से परिसर का अवलोकन किया एवं अधिकारियों से वार्ता की। ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न  पाठ्यक्रम को मान्यता प्रदान करने सांकेतिक सम्बद्धता देने एवं शैक्षणिक आदान-प्रदान के लिए एक एमओयू करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय की ओर से बोर्ड ऑफ मनेजमेंट के सदस्य प्रो साधना कोठारी एवं प्रो घनश्याम सिंह राठौड, कॉमर्स कॉलेज के डीन प्रो पीके सिंह, बैंकिंग प्रशासन विभाग के प्रो शूरवीर सिंह भाणावत, पत्रकारिता एवम जनसंचार विभाग के प्रभारी डॉ कुंजन आचार्य एवं डिप्टी रजिस्ट्रार मुकेश बारबर ने  परिसर का निरीक्षण एवम अवलोकन किया एवं वहां टीवी स्टूडियो, रेडियो स्टेशन एवम अन्य संसाधनों का अवलोकन किया। इसके साथ ही मीडिया विंग के चेयरमैन बीके करुणा भाई एवं एजुकेशन विंग के चेयरमैन बीके मृत्युंजय भाई से शैक्षणिक आदान-प्रदान को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस मुलाकात की रिपोर्ट मंगलवार को होने वाली एकेडमी कौंसिल की बैठक में रखी जाएगी।

 

खबर 3 – सुविवि- तीन महीने में तीसरी अकेडमिक कौंसिल की बैठक आज

Udaipur.  मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की एकेडमिक कौंसिल की बैठक मंगलवार को आयोजित होगी। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक विश्वविद्यालय के लिए ऐतिहासिक बैठक होगी। आमतौर पर साल में एक बार होने वाली यह बैठक कुलपति प्रो सिंह के कार्यभार ग्रहण करने के 3 महीने में तीसरी बार हो रही है। इस बैठक में कुलपति धन्यवाद प्रस्ताव भी रखेंगे। उक्त बैठक में आगामी 22 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले स्वर्ण पदक एवं पीएचडी डिग्रियों का अनुमोदन किया जाएगा, साथ ही अन्य शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा होगी। दीक्षांत समारोह में कुल 96 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे साथ ही साल भर में  पूरी हुई पीएचडी की डिग्रियों का वितरण होगा।

 

खबर 4 –  उदयपुर में रात आठ से सुबह छः बजे तक शहर में पसरता है सन्नाटा

Udaipur. अँधेरी रातो में सुनसान राहो पर,,,,,,, अभी अगर रात को कही आप इमर्जेन्सी के कारण भी आप बाहर निकलेंगे तो आपके दिमाग में ये लाइन तो ज़रूर आ जाएगी। क्युकी कोरोना महामारी चल रही है और कोरोना के बढ़ते हुए केसेस को लेकर प्रशाशन फिर से मुस्तेद हो गया है। सभी को स्पष्ट आदेश है की सात बजे तक सभी अपने प्रतिष्ठान बंद करके किसी भी तरह आठ बजे तक अपने घरो तक पहुच जाये। केवल विवाह समारोह और इमरजेंसी सेवाओ व् बाहर से आने वालो के लिए रियायत दी गयी है.इस कारण सडको पर सन्नाटा पसर जाता है।  ये सन्नाटा अब बढती हुयी ठण्ड के कारण भी हो जाता है क्युकी मौसम में अब ठंडक रहने लगी है। राते अब सर्द होने लगी हैं। लेकिन ठण्ड के कारण कोरोना के बढ़ने की भी आशंका है। इसलिए सावधानी ही उपाय है।

 

खबर 5 – कोरोना और घातक:100 नए रोगी मिलेचार दिन में कोरोना का तीसरा शतकएक्टिव केस फिर 500 पारएक और मौत

Udaipur.  शहर में काेराेना दिन-प्रतिदिन घातक हाेता जा रहा है। साेमवार काे 100 नए मरीज मिले। पिछले चार दिन में यह तीसरी बार है, जब 100 या उससे ज्यादा मरीज मिले हैं। दीवाली बाद से शहर में 11 फीसदी की दर से नए मरीज मिले रहे हैं। रविवार काे काेराेना के 8 माह में सबसे ज्यादा 184 मरीज िमले थे। वहीं 18 दिन ऐसे आए जिनमें 100 से ज्यादा संक्रमित मिले।अब कुल रोगियाें की संख्या 8 हजार 785 हो गई है। संक्रमण से सोमवार को एक और महिला की मौत हो गई। कोरोना अब तक 152 जानें ले चुका है। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि उदयपुर में अब कोरोना के एक्टिव केस फिर से 584 हो गए हैं, जिनमें से 445 संक्रमित होम आइसोलेशन हैं। शेष 139 संक्रमित विभिन्न कोविड हॉस्पिटलों में भर्ती हैं। ईएसआईसी कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना संक्रमित रेजीडेंसी राेड निवासी 68 वर्षीय महिला की सोमवार को मौत हो गई। ईएसआईसी कोविड हॉस्पिटल में सोमवार से डे केयर सेंटर शुरू हो गया। यहां ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं होने वाले संक्रमितों का सुबह 8 बजे से निशुल्क इलाज किया जाएगा। कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों को अब कोविड हॉस्पिटल वेंटिलेटर, बाइपेप, ऑक्सीजन बेड और सामान्य बेड खाली नहीं होने के बहाने टरका नहीं कर सकेंगे। मरीजों को भी एक से दूसरे अस्पताल के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके लिए कलेक्टर चेतनराम देवड़ा ने वेबसाइट  तैयार कराई है। इस पर सभी कोविड हॉस्पिटलों के लिंक हैं, क्लिक करते ही इनमें भर्ती संक्रमितों की संख्या सहित हर सुविधा-व्यवस्था की उपलब्धता सामने आ जाएगी। यही नहीं, हेल्पडेस्क पर क्लिक करते ही सभी कोविड हॉस्पिटलों के मॉनिटरिंग अफसरों के नाम और फोन नंबर भी मिल जाएंगे। कोई भी असुविधा होने पर संक्रमित या परिजन इनसे संपर्क कर सकेंगे। साइट पर कोरोना में होम आइसोलेशन गाइडलाइन, निजी अस्पतालों के लिए सरकार से स्वीकृत रेट लिस्ट, कोविड के बाद के लक्षण और प्रबंधन की गाइडलाइन भी है। वेबसाइट रोज तीन बार अपडेट होगी। रविवार सुबह पास के ही तालाब में संगीता का शव औंधे मुंह पड़ा मिला था। इस पर धंबोला पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को सीमलवाड़ा मोर्चरी रखवाया था।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/JCcebp6RgNw

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

जावर माइंस को एपेक्स इंडिया ग्रीन लीफ अवार्ड में गोल्ड पुरस्कार

Udaipur. ऊर्जा दक्षता में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए एपेक्स इंडिया ग्रीन लीफ अवार्ड 2019 द्वारा जावर माइंस को धातु और खनन क्षेत्र में गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया है। एपेक्स इंडिया फाउंडेशन द्वारा यह पुरस्कार सस्टेनेबल भविष्य हेतु लगातार प्रयासों और दक्षता के लिए कंपनी द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों की मान्यता हैं। ऊर्जा दक्षता पहल के उत्कृष्ट प्रदर्शन और जावर माइंस की विशिष्ट बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी के लिए धातु और खनन क्षेत्र में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। ऊर्जा दक्षता की प्रमुख पहल, जावर माइंस में वायु चलित प्रणाली और माइंस में कंप्रेशर एवं सहायक पंखों से अनूकूलन कर बाहर निकालना है। वित्त वर्ष 2019 में 4.52 प्रतिशत विशिष्ट बिजली खपत की कमी और 4,604 टन कार्बनडाइआक्साइड की कमी हुई है। इस पुरस्कार के लिए एनसीएल, जेएसपीएल, एनएमडीसी आदि अन्य कंपनियों ने भी आवेदन किया था।

डूंगरपुर जिले की चार पंचायत में मतदान हुए पूर्ण, कोरोना पॉजिटिव आने पर मरीज़ को छोड़ भगा स्टाफ || Wagad Post Bulletin || 23-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – डूंगरपुर जिले की चार पंचायत में मतदान पूर्ण

खबर 2 – नगर परिषद ने मतदान दलों को मास्क बांटे,तहसील चौराहे पर आमजन को 2990 मास्क2450 पैम्पलेट वितरित किए

खबर 3 – ऑपरेशन के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो मरीज को छोड़ भागा स्टाफ

खबर 4 – राेडवेज चालक व परिचालकाें काे वेतन के हिसाब से मिलेगा अलाउंस

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – डूंगरपुर जिले की चार पंचायत में मतदान पूर्ण

Udaipur.  गाँवों की सरकार यानी कि पंचायत चुनाव और अगर ये पंचायत चुनाव वागड़ के हो तो यहाँ का फिर माहोल ही कुछ अलग होता है।  वेसे तो हमेशा से वागड़ में भाजपा और कांग्रेस की आपस में सीधी टक्कर होते ई है और ज्यादातर कांग्रेस को जीत मिलती आई है लेकिन इस बार एसा नहीं है इस बार भाजपा और कांग्रेस के लिए गाँवों की सरकार बनाने की राह इतनी आसान नहीं है।  क्यूँ की अब तीसरा कोण है बीटीपी बीटीपी ने जिस धमाके के साथ पुरे वागड़ में अपनी उपस्थिति दर्ज की है और बीटीपी के नेताओं की लोकप्रियता जिस तरह से युवाओं में ख़ास कर आदिवासी युवाओं में बढ़ी है उससे अब मुकाबला त्रिकोणीय है।  और गाँव की सरकार का आज यानी २३नवम्बर को पहला चरण था। डूंगरपुर जिले की चार पंचायत समितियां डूंगरपुर दोवडा आसपुर और साबला में पहले चरण में चुनाव हुए सेबीसे की टीम ने दिन भर इन पंचायत समितियों का दौरा किया और गाँवों की सरकार और हालात का जायज़ा लिया। जिस तरह का उत्साह विधानसभा और लोकसभा के चुनावों में देखा जाता है वेसा ही जोश और उत्साह पंचायत के चुनावों में भी नज़र आया कई महामारी होने के बावजूद हर एक बूथ पर मतदान खासी संख्या में हुआ।  शाम छह बजे तक कितना प्रतिशत मतदान हुआ यह जानकारी नहीं मिल पायी लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है की शाम पांच बजे तक चारों पंचायत समिति में ५०प्रतिशत से ऊपर मतदान के आंकड़े आचुके थे और बूथ में मतदान जारी थे इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि ५५ प्रतिशत से ऊपर मतदान का प्रतिशत रहेगा। सीबीसी की टीम ने अपने दौरे में पाया की गाँवों के लोग जितना मतदान के प्रति जागरूक है उतने ही कोरोना को लेकर भी जागरूक दिखे हालाँकि कई जगह मास्क लगाये लोग दिखे तो कई जगह बिना मास्क के युवा बूथ के बाहर दिखे।  इधर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तेद दिखा।

 

खबर 2 –  नगर परिषद ने मतदान दलों को मास्क बांटे,तहसील चौराहे पर आमजन को 2990 मास्क2450 पैम्पलेट वितरित किए

Udaipur. राज्य सरकार के कोरोना जन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को नगर परिषद द्वारा शहर के कॉलेज ग्राउंड में पंचायत चुनाव मतदान दलों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क और पैम्पलेट वितरित किए। नगरपरिषद आयुक्त नरपतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि शहर में टीम परिषद द्वारा जन जागरूकता आंदोलन को सफल बनाते हुए आमजन को कोरोना के प्रति जागरूक कर मास्क वितरित किए जा रहे हैं। रविवार को पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए रवाना होने वाले मतदान दलों को टीम परिषद ने मास्क वितरित किए।

 

खबर 3 – ऑपरेशन के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो मरीज को छोड़ भागा स्टाफ

Udaipur.  मेडिकल कॉलेज सामान्य अस्पताल में अपेंडिक्स के ऑपरेशन को भती एक मरीज को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को मरीज का ऑपरेशन करने के बाद उसे पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो मरीज ने डॉक्टर व अन्य स्टॉफ को उसे पॉजिटिव वार्ड में शिफ्ट करने की कहा लेकिन ऐसा नहीं किया गया।मरीज दो दिन तक परेशान होता रहा। रविवार शाम को मरीज स्वयं ही अपनी पत्नी की सहायता से सामान्य अस्पताल में फस्र्ट फ्लोर पर व्यवस्थित पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड से पैदल चलकर, पॉजिटिव वार्ड पहुंचा। जबकि मरीज का अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था। मरीज दिलीप ने बताया कि वह सासरपुर पाडली निवासी है। शुक्रवार को वह अपेंडिक्स के ऑपरेशन के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती हुआ था।शुक्रवार दोपहर उसका कोविड सैंपल लेने के बाद डॉक्टर ने अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया। शनिवार सुबह उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जब डॉक्टर को इसका पता चला तो उन्होंने वार्डबॉय व अन्य कार्मिकों को उसे पॉजिटिव वार्ड में शिफ्ट करने की कहा गया। शनिवार सुबह से लेकर रविवार शाम तक कोई भी कार्मिक उसे पॉजिटिव वार्ड में शिफ्ट करने नहीं आया।इस दौरान उसकी पत्नी शीला मीणा, जो कि एक नर्सिंग कर्मचारी है, कई बार वार्डबॉय अन्य कार्मिकों से मिली लेकिन किसी ने नहीं सुनी। आखिर में मरीज अपने एक हाथ में मूत्रत्याग की थैली और दूसरे हाथ से लुंगी को पकड़कर खुद ही वार्ड में पहुंचा।

 

खबर 4 –  राेडवेज चालक व परिचालकाें काे वेतन के हिसाब से मिलेगा अलाउंस

Udaipur. राेडवेज के चालक व परिचालकों काे अब वेतन शृंखला के अनुसार नाइट और डे-आउट अलाउंस मिलेगा। अभी तक यह फिक्स था। रोडवेज की दिन में चलने वाली बसों के अपने मुख्यालय से बाहर किसी जगह रात को 6 घंटे या इससे ज्यादा ठहराव पर चालक-परिचालकों को नाइट अलाउंस दिया जाता है। रात में चलने वाली बसों के अपने मुख्यालय से बाहर किसी जगह दिन में 6 घंटे या इससे ज्यादा ठहराव पर उनके चालक-परिचालकों को डे-आउट अलाउंस दिया जाता है। अभी तक रोडवेज की ओर से चालक-परिचालकाें काे राजस्थान में 90 व राजस्थान से बाहर 100 रुपए के हिसाब से नाइट और डे आउट अलाउंस दिया जाता है। रोडवेज मुख्यालय की ओर से जारी आदेशानुसार अब उन्हें नाइट व डे-आउट अलाउंस उनकी वेतन शृंखला के अनुसार 85 रुपए से लेकर 225 रुपए तक मिलेगा।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – 

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

Pacific के Chairman Ashish Agarwal को जान से मारने की धमकी, पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण की Voting आज, || Udaipur Post Bulletin || 23-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – पेसिफिक उमरड़ा के चेयरमैन आशीष अग्रवाल को जान से मारने की धमकी,मांगे 50 लाख रुपये.

खबर 2 – पारस जेके हॉस्पिटल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोपमुकदमा दर्ज,मई में भर्ती कराए मरीज की मौत पर परिजन पहुंचे थे कोर्ट

खबर 3 – 8 माह में पहली बार 184 नए रोगी मिलेपारा 8 डिग्रीनवंबर में 10 साल बाद ऐसी ठंड

खबर 4 – पहले चरण की वाेटिंग आजजिले के 681 बूथाें पर 11 जिप और 93 पंचायत समिति सदस्याें के लिए हाेगा मतदान

खबर 5 – आडावळ महाेत्सव का हुआ समापन ,राजस्थान की संस्कृतिसाहित्य और विरासत के ऑनलाइन कार्यक्रम में 12 देशाें के 40 हजार लाेग जुड़े

खबर 6 – उर्दू भाषा को लेकर 22 दिनों से चल दांडी यात्रा स्थगितप्रदेश सरकार ने मानी मांगें

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – पेसिफिक उमरड़ा के चेयरमैन आशीष अग्रवाल को जान से मारने की धमकी,मांगे 50 लाख रुपये.

Udaipur.  पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, उमरड़ा के चेयरमैन आशीष अग्रवाल को जान से मारने की धमकी देकर 50 लाख रुपए की फिरोती मांगी गई है। उन्होंने अपने ही पूर्व कर्मचारी प्रेमसिंह पुत्र सरदार सिंह निवासी पनवाड़ी, देबारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि प्रेमसिंह वर्षों से अग्रवाल के यहां काम करता आ रहा था। उसे हाल ही नौकरी से निकाला गया था।गत दिनों प्रेमसिंह कॉलेज आया और कार्यालय से अग्रवाल का मोबाइल फोन चुरा ले गया। कुछ समय बाद आरोपी ने उसी मोबाइल से अग्रवाल को फोन कर 50 लाख रुपए मांगे। यह रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी-सिटी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

 

खबर 2 –  पारस जेके हॉस्पिटल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोपमुकदमा दर्ज,मई में भर्ती कराए मरीज की मौत पर परिजन पहुंचे थे कोर्ट

Udaipur. सुखेर थाना क्षेत्र में शोभागपुरा चौराहा स्थित पारस जेके हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ 6 माह पहले उपचार में लापरवाही बरतने से मृत्यु होने का काेर्ट से मामला दर्ज करवाया है।पुलिस के अनुसार खान रेवदर सिराेही निवासी ब्रजराज सिंह पुत्र जीडी चारण ने इस हॉस्पिटल के चिकित्सकों और प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कराया। रिपाेर्ट में बताया कि लाॅकडाउन में 22 मई काे उसके पिता जीडी चारण की तबीयत खराब होने पर पारस जेके में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने तीन-चार दिन बाद पिता के स्वस्थ होने की बात कही थी। इसके बाद 23-24 मई को डायलिसिस किया।आरोप है कि तब ओवर डोज की वजह से तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मिलने नहीं दिया। दूसरे अस्पताल ले जाने की अनुमति भी नहीं दी। फिर 25 मई रात काे ज्यादा तबीयत खराब होने पर आईसीयू में नर्सिंगकर्मी के भरोसे ही पिता को छोड़ दिया था और 26 को उनकी माैत हो गई। ब्रजराजसिंह ने न्यायालय की शरण लेकर चिकित्सकों के खिलाफ इलाज में लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कराया है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

 

खबर 3 – 8 माह में पहली बार 184 नए रोगी मिलेपारा 8 डिग्रीनवंबर में 10 साल बाद ऐसी ठंड

Udaipur.  मतदान दलों में शामिल कर्मचारी रविवार को पोलिंग बूथों के लिए रवानगी से पहले मास्क या रूमाल से नाक-मुंह तो कवर किए हुए थे, लेकिन दो गज दूरी कहीं नहीं दिखी।सर्दी की तरह कोरोना ने भी अपना आठ माह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शहर में रविवार को पहली बार सर्वाधिक 184 संक्रमित मिले। इससे पहले 4 अक्टूबर को 158 संक्रमित सामने आए थे। नए संक्रमितों में 134 शहरी और 50 ग्रामीण हैं। वहीं एक महिला की मौत हो गई। डराने वाली बात यह है कि दीवाली बाद से मरीज मिलने की गति भी दुगुनी हो गई है। 14 नवंबर तक जहां औसत 51 संक्रमित मिल थे, वहीं पिछले आठ दिन से 98 मरीज सामने आ रहे हैं। एक्टिव केस भी दुगुना से ज्यादा हो गए हैं। 14 नवंबर को 269 एक्टिव केस थे, अब 606 हो गए हैं।यानी पिछले आठ दिनों में 377 एक्टिव केस बढ़ गए। इनमें से 477 होम आइसोलेट हैं और 129 कोविड हॉस्पिटलों में भर्ती हैं। ईएसआईसी कोविड हॉस्पिटल में भर्ती माली कॉलोनी निवासी 80 वर्षीय संक्रमित महिला की रविवार को मौत हो गई। कोरोना से अब तक उदयपुर के 151 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। शहर में नवंबर महीने में अब तक जहां 1503 मरीज मिले हैं, वहीं कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8685 पर पहुंच गया है। इनमें से 8 हजार रोगी ठीक हो चुके हैं।  एडीएम ओपी बुनकर ने बताया कि शहर के सूरजपोल, भूपालपुरा, प्रतापनगर, हिरणमगरी, सवीना, हाथीपोल, अम्बामाता, धानमण्डी, घंटाघर, सुखेर, गोवर्धन विलास में रात 8 से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू रहेगा। कर्फ्यू के दौरान सभी बाजार, कार्यस्थल और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बन्द रहेंगे। सभी बाजार एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान आदि शाम 7 बजे बन्द करने होंगे ताकि सम्बन्धित कर्मचारी व अन्य व्यक्ति रात 8 बजे तक घर पहुंच सकें। प्रशासन ने अब आयोजकों के लिए शादी समारोहों में मेहमानों की वीडियोग्राफी अनिवार्य कर दी है। जरूरत पर प्रशासन भी वीडियोग्राफी कराएगा। शादी सहित सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए कलेक्टर की मंजूरी लेनी होगी। अनुमति भी सिर्फ 100 लोगों की ही मिलेगी। मेहमानों के नाम, पते, मोबाइल नंबर भी दर्ज करने होंगे। थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सेनेटाइजेशन के इंतजाम करने होंगे।

 

खबर 4 –  पहले चरण की वाेटिंग आजजिले के 681 बूथाें पर 11 जिप और 93 पंचायत समिति सदस्याें के लिए हाेगा मतदान

Udaipur. पहले चरण में पांच पंचायत समिति क्षेत्राें में 11 जिला परिषद और 93 पंचायत समिति सदस्य चुनने के लिए साेमवार सुबह 7.30 से शाम 5 तक मतदान हाेगा। रविवार काे जिला मुख्यालय से मतदान दल रवाना हुए। सोमवार को झाड़ाेल, फलासिया, काेटड़ा, सायरा और गाेगुंदा पंचायत समिति क्षेत्राेें के 681 बूथाेें पर मतदान हाेगा। जिला निर्वाचन अनुभाग के प्रभारी माेहन साेनी ने बताया कि पहले चरण में जिला परिषद सदस्य पर 27 प्रत्याशी और पंचायत समिति सदस्य के लिए 258 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। मतगणना 8 दिसंबर काे हाेगी।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओपी बुनकर ने बताया कि चुनाव प्रशिक्षण के दौरान 41 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। सभी कार्मिकाें काे कारण बताओ नाेटिस जारी किए हैं। मतदान समाप्ति के बाद काेई भी दल शाॅर्ट कट रास्ता नहीं अपना सकेगा। सभी काे अपने वाहन चैक पाेस्ट से हाेते ही जिला मुख्यालय लाने होंगे। इससे मतदान केंद्र से लेकर मुख्यालय तक उनकी मॉनिटरिंग की जा सकेगी।जिला प्रमुख का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है अाैर जिला परिषद सदस्य की 43 सीटाें पर 125 प्रत्याशी मैदान में हैं। चार चरणाें में हाे रहे चुनाव में साेमवार काे जिला परिषद के साथ ही पंचायत समिति सदस्याें के लिए भी पहले चरण का मतदान हाेगा। जिला परिषद सदस्य बनने के लिए 10 अविवाहित, 31 बेराेजगार, 8 पेंशनर और एक कांट्रैक्टर ने भी ताल ठोंकी है। 22 से 77 वर्ष के प्रत्याशी भी प्रचार पर पसीना बहा रहे हैं। चुनाव में सबसे खास बात यह है कि इसमें सात प्रत्याशी 70 से 77 वर्ष के बीच के हंै। इनमें 70 वर्षीय कमलेश देवी भी हैं, जाे अतिरिक्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा विभाग से रिटायर्ड हैं।

 

खबर 5 – आडावळ महाेत्सव का हुआ समापन ,राजस्थान की संस्कृतिसाहित्य और विरासत के ऑनलाइन कार्यक्रम में 12 देशाें के 40 हजार लाेग जुड़े

Udaipur.  लोककला, संस्कृति के रंगों से सरोबार तीन दिवसीय राजस्थान साहित्य महोत्सअव आडावळ का रविवार काे समापन हुआ।ऑनलाइन हुए कार्यक्रम में विभिन्न सत्राें में विशेषज्ञाें ने राजस्थान की संस्कृति, साहित्य और विरासत पर विचार साझा किए और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुई। इसमें देश के विभिन्न राज्याें के साथ 12 देशाें से 40 हजार लाेग ऑनलाइन जुड़े। महाेत्सव के निदेशक डॉ. शिवदान सिंह जोलावास ने बताया महोत्सव ऑनलाइन हाेने से पिछले साल की तुलना में देश-विदेश से ज्यादा संख्या में लाेग जुड़े। समापन के प्रथम सत्र ख्यात में एमपीयूएटी के कुलपति प्राे. एनएस राठौड़ ने प्रदेश की प्राकृतिक संपदा, बहुमूल्य खनिजाें के साथ नवीन शोध एवं तकनीकों की जानकारी दी। वहीं डॉ. अनुपम भटनागर, इंजी. हिमांशु कौशल ने खनन की बारीकियां बताई। दूसरे सत्र हेनाण में अतुल कनक, डॉ. कुंजन आचार्य, मनोज कुमार स्वामी ने प्रतियाेगी परीक्षाओं में राजस्थानी संस्कृति और भाषा के प्रश्न पत्राें से जुड़े तथ्य बताए। अगले सत्र दीठ में जालाैर विधायक जाेगेश्वर गर्ग और डॉ. गजादान चारण ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत राजस्थानी भाषा एवं स्थानीय बोली के प्राथमिक शिक्षा में महत्त्व पर चर्चा की। वहीं आमी-सामी सत्र में पूर्व सचिव अदिति मेहता, अमेरिका से लखन गुसाईं, डॉ. गजे सिंह, रति सक्सेना, हरीश आग्नेय ने लोक नृत्य गवरी औैर आदिवासी पहनावे के बारे में बताया। इसी सत्र में प्रसिद्ध नृत्यांगना झील नागौरी, प्रतिभा वैष्णव, मीनाक्षी राव, वसुधा कंसारा ने ऑनलाइन लोकनृत्य की प्रस्तुतियां भी दी।

 

खबर 6 –  उर्दू भाषा को लेकर 22 दिनों से चल दांडी यात्रा स्थगितप्रदेश सरकार ने मानी मांगें

Udaipur. राज्य में उर्दू भाषा के संबंध में विभिन्न मांगों को लेकर चल रही दांडी यात्रा रविवार को स्थगित हो गई। दोपहर 12 बजे तक 7 बजे तक होटल आमंत्रा में बैठक के बाद बनी। चूरू से यात्रा के लिए पैदल निकले शमशेर बालू खान के साथ 7 घंटे तक बातचीत के बाद सकारात्मक संकेत मिले। सरकार की ओर से वार्ता में राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. खानू खान बुधवाली शामिल रहे। आंदोलनकारियों का दल सोमवार सुबह सीएम आवास में चर्चा के लिए जयपुर रवाना होगा। आंदोलनकारियों ने सामाजिक संगठनों और पैराटीचर्स के समर्थन का शुक्रिया अदा किया। आंदोलन के प्रवक्ता तैयब मेहराब खान का कहना है कि सरकार ने सभी बिंदुओं को लागू करने की बात मानी है। जिसके बाद यात्रा स्थगित करने पर सहमति बनी। हालांकि यात्रा दांडी के लिए निकली थी, वहीं जाकर पूरी होगी। वहीं, वक्फ बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि आंदोलनकारियों की मांगें हमने मान ली। उनकी यात्रा भी स्थगित हो गई है। शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा से चर्चा कर मदरसा के संविदा कर्मियों के नियमितिकरण पर चर्चा होगी। कक्षा 6 से 8 तक के लिए उर्दू अध्यापक का पद सृजन पर भी सहमति बनी। इसके लिए उस कक्षा में उर्दू पढ़ने वाले विद्यार्थियों 10 या उससे अधिक होने पर ही अध्यापक नियुक्त किया जाएगा। वहीं कक्षा 9 और 10 में यह संख्या 15 या उससे अधिक होगी। शाला दर्पण पोर्टल पर वर्तमान में तृतीय भाषा के प्रस्ताव मांगे गए है। निदेशालय की ओर से 24 नवंबर तक इसे अपडेट किया जाएगा। अल्प भाषा प्रकोष्ठ के बारे में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और कार्यक्रम अधिकारी की ओर से निदेशालय को वार्षिक रिपोर्ट भिजवाए जाएगी।

सभी डाइट में उर्दू के पद स्वीकृत नहीं है, उसे वित्त विभाग को भिजवाया जाएगा।

महाविद्यालय में उर्दू के पद रिक्त नहीं है, ऐसे में नवीन पद के सृजन को लेकर प्रस्ताव भेजा जाएगा।

बंद हुए उर्दू माध्यम के प्राथमिक स्तर के स्कूलों को फिर से संचालित करने को लेकर भी चर्चा हुई।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/0slbEmh1Ks4

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

वागड़ में क्यूँ मचा है पंचायत चुनाव का घमासान || Wagad Post Bulletin || 21-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – BTP के विधायक कांग्रेस की गोद में बेठे है: गुलाबचंद कटारिया

खबर 2 – डूंगरपुर निर्वाचन अधिकारी ने कहा नो मास्क नो वोट

खबर 3 – BTP का हर एक कार्यकर्ता विधायक है  – राजकुमार रोत

खबर 4 – भाजपा से चारबार विधायक रहे बागी निष्कासित नवनीत निनामा बीटीपी में शामिल

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – BTP के विधायक कांग्रेस की गोद में बेठे है: गुलाबचंद कटारिया

Udaipur.  पंचायत राज चुनाव को लेकर  डूंगरपुर दौरे पर रहे  प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया ने  आज रीछा, पूंजपुर ओर दोवड़ा  में चुनावी सभा की रिछा सभा में कहा  बीटीपी के दोनों विधायक कांग्रेस की गोद में बैठे हैं बीटीपी को आड़े हाथ लिया ये पार्टी आदिवासियों को गुमराह कर रही है इस बीटीपी ने क्या किया उसके क्षेत्र मे किसी प्रकार का विकास नहीं किया ओर बीटीपी के यहाँ के 2 विधायक कांग्रेस की गोद में बेठ गये! कांग्रेस के 60 साल के ओर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल को अपने चोपड़े में लिखो ओर राम धर्म के तराज़ू पर तोल के बताना की कांग्रेस ने क्या  दिया जनता का कांग्रेस ने कुछ काम नहि किया ! आज आदिवासी समाज को चुनाव लड़ने का अधिकार भाजपा ने दिया ,आरक्षण १२ %से ४५ % का  आरक्षण भाजपा ने दियाओर कहा कि  पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस ऑल आउट हो जाएगी। कहा कि बीटीपी से बीजेपी का कोई खतरा नही है हमने कभी भी बीटीपी से कोई वास्ता नही रखा है। बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।  इस दौरान बीजेपी प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, विधायक गोपीचंद मीणा, जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या,पूर्व जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह चौहान, वेलजी पाटीदार, मंडल अध्यक्ष नेपालसिंह, कमलेन्द्र सिंह अमरतीय सहित प्रत्याशी व दर्जनों  की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

खबर 2 –  डूंगरपुर निर्वाचन अधिकारी ने कहा नो मास्क नो वोट

Udaipur. डूँगरपुर जिले में 23 नवंबर को जिले में पंचायतराज चुनाव का पहला चरण का मतदान  होना है, जिसके तहत आज एसबीपी कॉलेज में सेक्टर ऑफिसर्स व पुलिस मोबाइल टीम का अंतिम प्रशिक्षण कर रवाना किया। निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने कहा नो मास्क नो वोट अभियान के तहत जो भी मतदाता बिना मास्क के लागये आता है उसको वोट डालने नहीं दिया जाएगा वही जिला के उप निर्वाचन अधिकार कृष्णपाल सिंह चौहान ने कहा हर पोलिंग बूथ सेंटर पर सेनेताइजर मशीन लगवाई गयी हैं । सेक्टर ऑफिसर से उनके राइट्स के बारे मे बतया वही सेक्टर ऑफिसर ओर मोबाइल पुलिस टीम से कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मतदान कराने की बात कही . इस दौरान एडिशनल एसपी गणपति महावर , एसडीएम राजेश नायक भी उपस्थित रहे  जिसके बाद 40 सेक्टर ऑफिसर्स ओर 50 मोबाइल पुलिस टीम को पोलिंग बूथ सेंटर के किया रवाना किया।

 

खबर 3 – BTP का हर एक कार्यकर्ता विधायक है  – राजकुमार रोत

Udaipur. पंचायतराज चुनाव को लेकर वागड़ में घमासान मचा हुआ है , बीटीपी के नेता अपना पूरा दम ख़म लगा रहे है , चुनाव प्रचार के दौरान चोरासी के विधायक राजकुमार रोत ने बाँसवाड़ा जिले के घाटोल विधानसभा में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीटीपी  का रह एक कार्यकर्ता विधायक है, कयुकि आपका विधायक आपसे अलग नही है  आप अगर हो तो राजकुमार  विधायक है  और आप भी विधायक हो और BTP का हर एक कार्यकर्ता विधायक है . इस दौरान बीटीपी के विधायक राजकुमार रोत ने कहां  कहा हमारे साथ आज बैठे है हमारे आदिवासी बुजुर्ग ओर पूर्व विधायक नवनीत निनामा उन्हें भी पता है कि कोनसी पार्टी सही है 25 साल तक भाजपा में रह कर देखा है सिर्फ बीटीपी पार्टी ही आदिवासी के विकास के बारे में सोचती है .  वही पूर्व विधायक नवनीत निनामा ने सभा मे कहा कि  घाटोल में 25 साल पहले बीजेपी में ही लाया था और उसकी अब विदाई कर दी हैं भाजपा को अलविदा कह दिया है . आपको बता दे की भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले चार बार बांसवाड़ा जिले की घाटोल विधानसभा सीट से नवनीत निनामा विधायक  रहे है , पिचली बार भाजपा ने टिकिट नहीं दिया तो निनामा ने भाजपा से बगावत कर दी थी जिसके बाद नवनीत निनामा को भाजपा से 6 साल के लिए  निष्कासित कर दिया गया था . नवनीत निनामा निष्काशन के बाद बीटीपी का दामन थाम लिया था और कई बार उन्होंने मंच से बीटीपी का प्रचार प्रसार भी किया , राजकुमार रोत  ने बाँसवाड़ा जिले की  घाटोल विधानसभा के पडोली गोवर्धन ,हिम्मत सिह का गढा ,गुन्दी वाली ,सोनामगरी ,बोरपीखाटा,भाटिया महादेव ,उंडवेला हनुमान उम्मीदवारों के समर्थन में सभा की  साथ जनता से पंचायत राज चुनाव ओर जिला परिषद में बटीपी के वोट डालने की भी अपील की।

 

खबर 4 –  भाजपा से चारबार विधायक रहे बागी निष्कासित नवनीत निनामा बीटीपी में शामिल

Udaipur. भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले चार बार बांसवाड़ा जिले की घाटोल विधानसभा सीट से विधायक रहे नवनीतलाल निनामा ने जिले के कोहाला घाटी में हुए भारतीय ट्राइबल पार्टी के महाचिंतन शिविर में शिरकत की और बाद में पार्टी की विधिवत सदस्यता लेली ली। निनामा को हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने टिकट नहीं दिया था। टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था और उन्हें हार झेलनी पड़ी थी। भाजपा ने उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्काषित कर दिया था . निष्काषित होने के बाद निनामा बीटीपी में चले गए और कई बार बीटीपी के साथ मंच साझा किया आज विधिवत उन्होंने बीटीपी की सदस्यता लेली . आपको बता दें कि  भारतीय ट्राइबल पार्टी की सदस्यता लेने से पहले पत्रिका टीवी से उन्होंने कहा कि वे जनसंघ के जमाने से कार्यकर्ता रहे हैं। उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने पैदा नहीं किया। निष्कासन रद्द होने की उम्मीद के सवाल पर उनका कहना रहा कि जब चुनाव के समय प्रदेश स्तर पर यह विचार किया गया कि घाटोल में नवनीतलाल की जरूरत है या नहीं तो अब मैं भी विचार कर रहा हूं। उन्होंने बीटीपी की सदस्यता लेने के संबंध में कहा कि समाज में जाना और समाज की पार्टी में जाना बराबर है। बीटीपी से लोकसभा चुनाव लडऩे के संबंध में उन्होंने कहा कि इस बारे में वे अभी कुछ नहीं कह सकते।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/XXT-XMxWCEI

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

Udaipur मे फटा Corona बम, Mask नहीं लगाया तो खैर नहीं || Udaipur Post Bulletin || 21-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – एसीबी की कार्यवाही में उदयपुर-नाथद्वारा में मकानशोभागपुरा में बुटिक, 5 कृषि भूमि, 4.13 लाख नकद मिले, 23 खातों में मिले 25 लाख रुपये

खबर 2 – लूट और वृद्ध की हत्या के मामले में तीन अभियुक्तों को उम्रकैदएडीजेे-4 के पीठासीन अधिकारी ने सुनाया फैसला

खबर 3 – दीवाली बाद फटा काेराेना बम डेढ़ माह बाद 145 नए रोगी, 1633 बैड रिजर्व किएत्योहारी माहौल में हम सोशल डिस्टेंसिंग-मास्क को भूले तो बढ़ी महामारी

खबर 4 – शादी में 100 से ज्यादा मेहमान बुलाने पर अब मंजूरी जरूरी, 2 दिन की छूट के बाद फिर धारा 144

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – एसीबी की कार्यवाही में उदयपुर-नाथद्वारा में मकानशोभागपुरा में बुटिक, 5 कृषि भूमि, 4.13 लाख नकद मिले, 23 खातों में मिले 25 लाख रुपये

Udaipur.  एसीबी की टीम ने कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद शुक्रवार सुबह एएसपी सुधीर जोशी के नेतृत्व में बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता (एसई) गिरीश कुमार जोशी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई की। टीम उनके उदयपुर में आशीर्वाद नगर स्थित घर पहुंची। दरवाजा खोलते ही टीम ने एसई को गुड मॉर्निंग बोलते हुए परिचय दिया और कार्रवाई शुरू कर दी।जांच में शोभागपुरा स्थित व्यवसायिक भूखंड पर बुटिक और अन्य दुकान के दस्तावेज मिले ताे तुरंत ही एक टीम वहां रवाना कर दी। एक टीम पटेल सर्कल स्थित बिजली निगम कार्यालय पहुंची। संपत्ति के दस्तावेज मिलते गए, कार्रवाई का दायरा बढ़ता गया। नाथद्वारा में रिहायशी मकान की जानकारी मिलते ही राजसमंद एसीबी टीम को वहां भेजा गया।पांच जगह दिनभर जांच चली। सभी जगह से नकदी सहित 20 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज मिले। अधिकारियों ने बताया कि जोशी के खिलाफ शिकायतें मिलने के बाद गोपनीय जांच शुरू की गई। प्राथमिक जांच में अभियंता के पास आय से अधिक संपत्ति होना पाया गया। एसीबी एएसपी सुधीर जोशी ने बताया कि कुछ संपत्ति गिरीश जोशी की पत्नी गीतांजलि के नाम की भी मिली है। उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है।शाेभागपुरा स्थित 2 हजार स्क्वायर फीट का व्यवसायिक भूखंड{कुंडाल गांव में करीब 4 बीघा का कृषि फार्म बड़गांव के पावड़िया गांव में 9 बीघा कृषि भूमि आशीर्वाद नगर स्थित 2600 स्क्वायर फीट में बना रिहायशी मकान शोभागपुरा में 6896 स्क्वायर फीट कृषि भूखंड करीब 50 लाख के बेनामी कृषि भूमि के अनुबंध पत्र इसवाल के सेलू गांव में अन्ना पुत्र रूपा के नाम पर 3.14 हैक्टेयर कृषि भूमि बैंक खातों में प्राथमिक जांच में 25 लाख रुपए कैनरा बैंक की मधुबन शाखा के लॉकर की चाबी जोशी और उनके परिवार सदस्यों के नाम पर एसबीआई, यूनियन बैंक, कैनरा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, सहकारी बैंक और डाकघर में 23 खाते {एलआईसी और बॉन्ड निवेश के दस्तावेज मिले।

 

खबर 2 –  लूट और वृद्ध की हत्या के मामले में तीन अभियुक्तों को उम्रकैदएडीजेे-4 के पीठासीन अधिकारी ने सुनाया फैसला

Udaipur.  घर में घुसकर नगदी और जेवर लूटकर वृद्ध की हत्या के मामले में दोषी खेरोदा मावली डांगीयान निवासी प्रवीण पुत्र किशनलाल मेहता, बाठेड़ा खुर्द निवासी राधेश्याम उर्फ राजू मेनारिया आर मेनार निवासी मनोज पुत्र घनश्याम मेनारिया को एडीजे-4 कोर्ट के पीठासीन अधिकारी ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 30-30 हजार रुपए अर्थदंड भी दिया। मामले में अपर लोक अभियोजक संदीप श्रीमाली ने पैरवी की। प्रकरण के अनुसार 21 जून 2014 को जयकुमार जैन ने खेरोदा पुलिस को रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि पिछली रात को फूफाजी गजेंद्र जैन ने रात 3.30 बजे फोन पर सूचना दी कि तुम्हारे दादाजी भंवरलाल जैन की हत्या कर दी है। अहमदाबाद से उदयपुर आया और दादी अमृता बाई से बात की। उन्होंने बताया कि शाम को खाना खाने के बाद दादा और मैं छत पर सोने गए थे। रात करीब 1.30 बजे 4-5 बदमाश आए और  हमें पकड़कर जेवर के बारे में पूछताछ की। दोनों के कपड़े से हाथ से बांध दिए और तुम्हारे दादा के मुंह में कपड़ा ठुस दिया। जिस कारण नीचे जाने के बाद उनको नगदी के बारे में बता दिया। उन्होंने नगदी ली आर गले से सोने की चैन निकालकर ले गए। दादा की कपड़ा ठूसने के कारण मौत हो गई।बदमाशों के भागने के बाद आवाज लगाई तो पड़ोसी आए फिर सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने तीन अभियुक्ताें काे मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार और एक अपचारी को डिटेन किया है। तीनों अभियुक्तों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया गया। कोर्ट ने आईपीसी धारा 460, 394 और 302 में आजीवन कैद आर अर्थदंड की सजा सुनाई।

 

खबर 3 – दीवाली बाद फटा काेराेना बम डेढ़ माह बाद 145 नए रोगी, 1633 बैड रिजर्व किएत्योहारी माहौल में हम सोशल डिस्टेंसिंग-मास्क को भूले तो बढ़ी महामारी

Udaipur.  दीपावली के बाद उदयपुर में काेराेना बम फटा है। शहर में 44 दिन बाद शुक्रवार काे एक ही दिन में 145 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें 100 शहरी हैं ताे 45 ग्रामीण। इससे पहले 6 अक्टूबर को उदयपुर में 145 संक्रमित सामने आए थे। पिछले छह दिनों में जिले में 535 संक्रमित मिले हैं, वहीं एक माह बाद संक्रमितों का आंकड़ा सौ पार पहुंचा है। इससे पहले 20 अक्टूबर को 102 संक्रमित मिले थे। इसके चलते दो माह बाद फिर कोरोना के एक्टिव केस 491 हो गए हैं, जिनमें से 388 संक्रमित होम आइसोलेशन हैं और 103 गंभीर संक्रमित ईएसआईसी कोविड हॉस्पिटल सहित विभिन्न कोविड हॉस्पिटलों में भर्ती हैं। कोरोना से अब तक उदयपुर के 150 संक्रमितों की जान जा चुकी है। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी के अनुसार यह शहर में काेराेना की दूसरी लहर है। इसकी राेकथाम के लिए आरएनटी सहित विभिन्न अस्पतालों में 1633 बैड रिजर्व कर दिए हैं। आरएनटी के एमबी और ईएसआईसी कोविड हॉस्पिटल में 514 बैड्स उपचार निशुल्क उपलब्ध रहेगा। निजी अस्पतालों के शेष 1119 बैड्स पर भर्ती होने वाले संक्रमितों को प्रदेश सरकार की निर्धारित दरों के अनुसार भुगतान करना होगा। निजी अस्पतालों में भामाशाह कार्ड धारकों को राहत मिलती रहेगी। अब तक 8419 संक्रमित, रिकवरी 92 प्रतिशत : सीएमएचओ डॉ. खराड़ी ने बताया कि संक्रमण की इस दूसरी लहर से बचने के लिए लोग घरों से बाहर निकलते समय मास्क आवश्यक रूप से पहनें, क्योंकि अभी मास्क ही वैक्सीन है। दो गज की दूरी के साथ-साथ बार-बार हाथों को साबुन से धोने या किसी भी सतह को छूने के बाद सेनेटाइजेशन करने की आदत काे अभी बनाए रखना हाेगा। उदयपुर में अब तक 8419 कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं, जिनमें से 7778 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं यानी उदयपुर में कोरोना रिकवरी रेट 92 प्रतिशत है।

 

खबर 4 –  शादी में 100 से ज्यादा मेहमान बुलाने पर अब मंजूरी जरूरी, 2 दिन की छूट के बाद फिर धारा 144

Udaipur. दीपावली बाद उदयपुर में बढ़ते काेराेना संक्रमण काे राेकने के लिए शुक्रवार काे प्रशासन ने फिर सख्त गाइडलाइन जारी कर दी। इसके तहत अब शादी समारोह में जहां 100 से ज्यादा मेहमान बुलाने के लिए परमिशन लगेगी, वहीं शवयात्रा में 20 से ज्यादा लाेग शामिल नहीं हाे सकेंगे। पंचायत चुनाव की सभाओं में परमिशन के बाद अधिकतम 250 लाेग ही एकत्रित हो सकेंगे। इसके लिए भी परमिशन तभी मिलेगी जब सभा स्थल की क्षमता 500 लोगाें की होगी। सार्वजनिक स्थानों पर जहां पांच से ज्यादा लाेग जमा नहीं हाे सकेंगे, वहीं रैली, जुलूस, सभा, धरना, सार्वजनिक समारोह इत्यादि पर पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा। यह आदेश अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 में लागू किए हैं, जो 19 जनवरी 2021 की रात 11 बजे तक प्रभावी रहेंगे। कोरोना महामारी के चलते 22 मार्च को प्रदेशभर में लॉकडाउन लगाया गया था। इसके साथ ही उदयपुर में कर्फ्यू और धारा 144 लागू कर दी गई थी, जिसे केंद्र और राज्य सरकार के आदेशानुसार 18 नवंबर तक लगातार बढ़ाया जाता रहा। अब 20 नवंबर को मध्यरात्रि 12 बजे से फिर धारा 144 लगाकर जिलेभर के सार्वजनिक स्थलों पर पांच से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी लगा दी गई हैं। हालांकि इस बीच दाे महीने पहले अनलाॅक-6 के दाैरान राहत का दायरा बढ़ाया गया था, जिसे अब फिर कम किया गया है। अब सार्वजनिक स्थल पर हर व्यक्ति को मास्क और दो गज की दूरी के नियम की पालना करनी होगी।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/oE-XeECNeMU

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

 

हिन्दुस्तान जिंक वर्क इंटीगे्रटेड लर्निंग प्रोग्राम के तहत् 118 अधिकारियों को उच्च शिक्षा का अवसर

Udaipur. हिन्दुस्तान जिंक द्वारा अपने कार्यरत अधिकारियों को वर्तमान समय के अनुसार ज्ञान अर्जन, कौशल विकास और कार्य करने के दौरान उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए वर्क इंटीग्रेटेड लर्निंग प्रोग्राम की शुरूआत की है। यह दो वर्ष का कार्यक्रम बिट्स पिलानी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के वर्चुअल शुभारंभ के अवसर पर चीफ ह्यूमन आॅफिसर हिन्दुस्तान जिं़क कविता सिंह ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यक्रम में ज्ञानार्जन की कोई उम्र या सीमा नहीं है, अर्जित किए ज्ञान को कार्यस्थल पर कुशलता से लागु करें, ताकि व्यक्ति गुणवत्ता और कार्य के प्रति हमारी समझ में वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद जीवन में और अधिक अनुशासन की आवश्यकता होगी। इसे सभी को सुअवसर के रूप में लेकर अमल में लाना होगा ताकि इसे सफलता मंे बदला जा सके। निदेशक, आॅफ कैम्पस प्रोग्राम एण्ड इण्डस्ट्री मैनेजमेंट बिट्स पिलानी, प्रो.जी सुदंर ने इस अवसर पर कहा कि एक बार फिर से विद्यार्थी बनकर आपके पास शिक्षा अर्जन का सुअवसर आया है जिसे पूर्ण समर्पण से पूरा करना आवश्यक है। औपचारिक शुरूआत में हेड लर्निंग एण्ड स्कील डेवलपमेंट रवि गुप्ता ने बताया कि डब्ल्यूआईएलपी के अंतर्गत एमबीए फाईनेन्स में 26, बिजनेस एनलिटिक्स में 55 अधिकारी इसमें प्रशिक्षित होगें। ज्ञातव्य है कि जुलाई 2020 में हिन्दुस्तान जिं़क ने डब्ल्यूआईएलपी के अंतर्गत अपने 37 अधिकारियों को आईआईएम उदयपुर से उच्च शिक्षा हेतु दो वर्षिय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस एडमिनिसटेªशन का अवसर प्रदान किया जा चुका है। इस कार्यक्रम में डीन बिट्स पिलानी प्रो. गुरूनारायण ,गु्रपलीड फाॅर मैनेजमेंट प्रोग्राम प्रो. कृष्णा मुर्ति, प्रों गौरव नागपाल, गौरव गाबा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

उर्दू टीचर्स की भर्ती को लेकर मुस्लिम संगठन एक जुट – मतदान के पहले प्रशासन हुआ मुस्तेद. || Wagad Post Bulletin || 20-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – मतदान के पहले चरण को महज 2 दिन शेष हैं,नेताओ ने कसी कमर तो,  प्रशासन हुआ मुस्तेद

खबर 2 – रास्ते में भैसों का जुंड आने से अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 8 लोग हुए घायल

खबर 3 – उर्दू टीचर्स की भर्ती  को लेकर मुस्लिम संगठन एक जुट हुए जिले में उर्दू टीचर्स की मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को सोपा ज्ञापन

खबर 4 – अधिकार सप्ताह का हुआ समापन

खबर 5 – BTP विधायक राजकुमार रोत को लेकर BJP प्रभारी  कह गए  बड़ी बात।

खबर 6 – खंडहर के अंदर युवक का मिला शव,क्षेत्र में फैली सनसनी

खबर 7 – विधायक राजकुमार रोत ने प्रतापगढ़ जिले में  किया चुनावी दौरा, कॉग्रेस ओर भाजपा को कहा वादा खिलाफ पार्टी

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – मतदान के पहले चरण को महज 2 दिन शेष हैं,नेताओ ने कसी कमर तो,  प्रशासन हुआ मुस्तेद

Udaipur.  मतदान के पहले चरण को महज 2 दिन शेष हैं। पंचायती राज चुनाव के मतदान की तैयारी दो तरफ हो रही है एक तरफ प्रशासन तो दूसरी ओर नेता अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए एड़ी से चोटी तक का लगा रहे है जोर. वही जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) सुरेश कुमार ओला ने तैयारियों को देखने  के लिए प्रशिक्षण संस्थान पहुंच कर पंचायत राज चुनाव से संबंधित तैयारियों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीबीसी न्यूज़ ने ग्राउंड रिपोटिंग की तो  जिले की  जो तस्वीर सामने आई है उसमें मुख्य मुकाबला तीन दलों के बीच  कडा मुकाबला है । भाजपा और कॉग्रेस के  परंपरागत वोट में बीटीपी भी सेंधमारी की तैयारी में हैं वहीं तीनो दलों के नेता गांवों में तेजी से दौरा कर अपने वोट सहेजने में जुटी है। फिलहाल लड़ाई त्रिकोणीय ही दिख रही है। बाकी निर्दलीय भी दम दिखा रहे हैं। मतदान में चंद दिन शेष होने के कारण प्रत्याशियों ने गांव के दौरे भी तेज कर दिए हैं। उम्मीदवार क्षेत्र में 14 से 20 घंटे तक का समय दे रहे हैं  चुनावी लड़ाई त्रिकोणीय हो चुकी है। हालांकि प्रत्याशियों को निर्दलिय के कारण अपने कुछ वोट गंवाने पड़ सकते हैं

 

खबर 2 –  रास्ते में भैसों का जुंड आने से अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 8 लोग हुए घायल

Udaipur.  डूंगरपुर जिले में  आज सुबह  4 बजे एक परिवार क्रियाक्रम  के लिए पूंजपुर से मध्यप्रदेश  के मनसोर ज़िले जा रहे थे। इस दौरान पूजपुर  मार्ग पर अंधरे में अचानक भैसों का जुड़ आ जाने से पिकउप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्डे में जा गिरी। जिससे पिकअप में सवार 8 लोग घायल हो गए. इनमे से  6 लोगों को गंभीर चोटें आई जिन्हें उपचार के लिए डूंगरपुर अस्पताल लाया गया जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।

 

खबर 3 – उर्दू टीचर्स की भर्ती  को लेकर मुस्लिम संगठन एक जुट हुए जिले में उर्दू टीचर्स की मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को सोपा ज्ञापन

Udaipur.  राजस्थान अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन (रकमा)मुस्लिम महासभा  व मदरसा पैरा टीचर्स डुंगरपुर ने सयुंक्त रूप से जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री  के नाम  ज्ञापन सोप कर  शहर में लगभग 15 सालों से उर्दू   विषय के पद तो स्वीकृत है परंतु देवेंद्र गर्ल्स स्कूल,महारावल स्कूल,व किशन लाल गर्ग स्कूल में एक भी उर्दू का व्याख्याता , व वरिष्ठअध्यापक व और अध्यापक नियुक्त नही  किया गया है जिससे अल्पसंख्यक समुदाय के बालको को उर्दू विषय पढ़ने से हतोउत्साहित कर वंचित किया जा रहा है अतः इन पदों को तत्काल भरा जाए विजय स्कूल महात्मा ग़ांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल व स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में उर्दू के पद सृजित किये जायें उच्च शिक्षा हेतु भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय डूंगरपुर में उर्दू संकाय स्वीकृत कर मय परीक्षा केंद्र स्थापित किया जाए. मदरसा पैराटीचर को तृतीय श्रेणी अधयापक के समान वेतन पर स्थायी किया जाए इस दौरान रकमा जिला अध्यक्ष यूसुफ मलिक,उपाध्यक्ष मो अनीस,सचिव आरिफ कुरेशी ,इम्तियाज अहमद, इफ्तेखार कुरैशी,मुस्लिम महासभा जिला अध्यक्ष सादेकीन पठान , प्रदेश सचिव आबिद अली, मदरसा पैरा टीचर्स अध्यक्ष जावेद अहमद,जावेद आसिफ,साजिद अहमद, यूसुफ शेख आदि मौजूद थे

 

खबर 4 –  अधिकार सप्ताह का हुआ समापन

Udaipur. डूँगरपुर जिले में बाल अधिकार सप्ताह के तहत आज मुस्कान संस्थान में शासन सचिव गायत्री राठौड ने मुख्य आतिथ्य में बाल अधिकारीता सप्ताह का समापन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का समापन हुआ। संस्थान सचिव भरत नागदा ने बताया कि  राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा पं0 जवाहर लाल नेहरू की जयन्ति के उपलक्ष्य में दिन  14 नवम्बर से  पुरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से 20 नवम्बर तक बाल अधिकार सप्ताह प्रदेश भर में मनाया गया। उसी कड़ी में जिला बाल संरक्षण ईकाई, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाल कल्याण समिति, मुस्कान संस्थान, चाइल्ड हेल्प लाईन 1098, राजस्थान बाल कल्याण समिति के तत्वाधान में डूंगरपुर जिले में भी पुरे सप्ताह विभिन्न आयोजन किये गये।

 

खबर 5 –  BTP विधायक राजकुमार रोत को लेकर BJP प्रभारी  कह गए  बड़ी बात।

Udaipur. डूंगरपुर जिले में गाँव की सरकार   बनाने की खींचा तान चल रही है।  एक तरफ बीजीपी है दूसरी तरफ कांग्रेस है तो तीसरी तरफ बीटीपी है। तीनों पार्टियां अपनी जुगत और जोर  लगा रही है। शुक्रवार को आसपुर में भाजपा के नेता  डॉक्टर जिनेंद्र शास्त्री , डूंगरपुर जिला संगठन प्रभारी की प्रेस वार्ता हुई जिसमे उन्होंने बीटीपी और कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा  बीटीपी के चौरासी के विधायक राजकुमार रोत पर आरोप लगाते हुए कहा की उनके क्षेत्र में अब तक कुछ भी  तो दूसरी तरफ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश खोडनिया पर भी जम कर आरोप लगाए। जिनेन्द्र शास्त्री के आरोप कितने सही है और डूंगरपुर की जनता किसके साथ होगी जिनेन्द्र शास्त्री ने जो दावे किये है सही साबित होंगे या बीटीपी फिर एक बार तीसरी शक्ति बन कर गाँव की सरकार में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएगी ये चुनाव के बाद ही  पता चलेगा।  एक बार आप सुनिए क्या कहा जिनेन्द्र शास्त्री ने।

 

खबर 6 –  खंडहर के अंदर युवक का मिला शव,क्षेत्र में फैली सनसनी

Udaipur. कोतवाली थाना क्षेत्र के कुशालमंगरी मार्ग पर आज शाम को एक खंडहर के अंदर एक युवक का शव मिला। इस पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई । घटना की जानकारी मिलने पर प्रशिक्षु डिपटी भवानी सही व थाना अधिकारी दिलीप दान मौके पर पहुंचे । वही शव का पहचान की जिसमे  कुशाल मंगरी निवासी हरीश रोत के रूप में हुई। वही परिजनों ने हत्या की आंकशा जताते हुए आक्रोश  भी व्यक्त  किया। वही पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के  मुर्दाघर में रखवाया।

 

खबर 7 –  विधायक  राजकुमार रात ने प्रतापगढ़  जिले में  किया चुनावी दौरा,कॉग्रेस ओर भाजपा को कहा वादा खिलाफ पार्टी

Udaipur. प्रतापगढ़ जिले मैं  बीटीपी के चौरासी विधायक राजकुमार रोत ने तूफानी चुनावी दौरा  किया।  प्रतापगढ़ जिले में 6 जगह पर जन सभा को  सम्बोधित किया .धरियावद के ग्राम पंचायत चित्तौड़िय सभा मे कहा कि बीटीपी का परचम लहराने की बात पर जोर  डाला । इस दौरान बीटीपी के विधायक राजकुमार रोत ने कहां एक बोतल में बिकने वाला वोट नहीं है हमारा करोड़ों में भी नहीं बिकेगा हमारा वोट हम इस बार वोट अपने समाज के लिए देना और बिटीपी को भारी मतों से विजय बना है वही भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहां ये दोनों पार्टी सिर्फ वादा करती है. भाजपा सिर्फ जुमले करती है और कांग्रेस सरकार ने पिछले 70 सालों से आदिवासी  को सिर्फ लूटने का काम कर रही है। ओर आपको याद होगा काकरी डूंगरी जो अभ्यार्थी थे उन्हें कोर्ट के रास्ते सड़क पर को लाया और कहा कि हम वोट की राजनीति नही करते है हम सिर्फ हक की बात करते है  राजकुमार रोत  ने प्रतापगढ़ जिले की पंचायत समिती धरियावद के ग्राम पंचायत चित्तौड़िय , जवाहर नगर,  लोहागढ़ व देवला में किया दौरा। साथ जनता से पंचायत राज चुनाव ओर जिला परिषद में बटीपी के वोट डालने की भी अपील की।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/xc_s6wgXvp0

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

Udaipur में ACB की बड़ी कार्यवाही, RAS IAS के तबादले || 20-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – उदयपुर में एसीबी की बड़ी कार्यवाही बिजली विभाग के  सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर  गिरीश जोशी के घर और कार्यालय पर मारा छापा

खबर 2 – नीलाभ सीईओ स्मार्ट सिटीहिम्मत सिंह निगम आयुक्त,स्मार्ट सिटी को पहली बार मिला स्वतंत्र सीईओ

खबर 3 – दिसंबर से सजेगा लुधियाना वूलन बाजारइस बार 60 की बजाय 41 दुकानें ही लगेंगी,पिछले साल से 19 दुकानें कम नीलाम हुईंफिर भी 19 प्रतिशत राजस्व बढ़ा

खबर 4 – निजी अस्पतालों की मनमर्जी की शिकायतेंएडीजे ने मांगा कोरोना सैंपलिंग व मरीजों से वसूली का हिसाब

खबर 5 – चुनाव में ड्यूटी से बचना चाहते है बहानेबाज कार्मिक अर्जी में किसी ने कहा- चक्कर आते हैं तो कोई बोला- कमजोरी है,मेडिकल जांच में निकल रहे फिटअब तक 100 कर्मचारियों को नोटिस

खबर 6 – छठ पूजन पर्व पर आज अस्त होते और कल उगते सूरज को अर्घ्य देंगे

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – उदयपुर में एसीबी की बड़ी कार्यवाही बिजली विभाग के  सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर  गिरीश जोशी के घर और कार्यालय पर मारा छापा

Udaipur.  उदयपुर में एसीबी की बड़ी कार्यवाही को  अंजाम दिया गया। एसीबी ने ये कार्यवाही बिजली विभाग के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर गिरीश जोशी पर ये कार्यवाही की गयी। बताया  की ये कार्यवाही आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले को लेकर हुई है। गिरीश जोशी के नाथद्वारा स्तिथ घर एवं कार्यालय पर की है। घर एवं कार्यालय की जांच पड़ताल जारी है। इसके बाद ही विस्तृत रिपोर्ट मिल पायेगी। फिलहाल एसीबी की टीम गिरीश जोशी के घर जमी हुई है।

 

खबर 2 –  नीलाभ सीईओ स्मार्ट सिटीहिम्मत सिंह निगम आयुक्त,स्मार्ट सिटी को पहली बार मिला स्वतंत्र सीईओ

Udaipur.  कार्मिक विभाग ने गुरुवार को देर रात चार आईएएस और एक आरएएस का तबादला किया। आईएएस नीलाभ सक्सेना को उदयपुर स्मार्ट सिटी तो आरएएस हिम्मत सिंह बारहठ को उदयपुर नगर निगम का आयुक्त बनाया है। नीलाभ अभी अलवर में इन्टीग्रेटेड विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे और बारहठ फिलहाल सुविवि के रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नीलाभ स्मार्ट सिटी के पहले स्वतंत्र मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे। इससे पहले कमर चौधरी के पास स्मार्ट सिटी के सीईओ के साथ-साथ नगर निगम आयुक्त का भी जिम्मा था। उससे पहले जिला परिषद सीईओ संग स्मार्ट सिटी सीईओ का जिम्मा मिला था। आईएएस अफसर कमर चौधरी से पहले सिद्धार्थ सिहाग को भी नगर निगम आयुक्त और स्मार्ट सिटी सीईओ के पद का दायित्व मिला था। आईएएस अफसर अंकित कुमार सिंह को भी निगम आयुक्त के साथ-साथ उदयपुर स्मार्ट सिटी के सीईओ लगाया था। आरएएस अफसर हिम्मत सिंह बारहठ इससे पहले भी 22 जुलाई 2013 से 24 दिसम्बर 2016 तक नगर निगम उदयपुर में ही उपायुक्त रह चुके हैं। रहठ 30 सितंबर 2019 से सुविवि के रजिस्ट्रार हैं। राज्य सरकार ने फिलहाल बारहठ की जगह सुविवि रजिस्ट्रार के पद पर किसी अन्य अफसर को नहीं लगाया है। ऐसे में एक और तबादला सूची जारी होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

 

खबर 3 – दिसंबर से सजेगा लुधियाना वूलन बाजारइस बार 60 की बजाय 41 दुकानें ही लगेंगी,पिछले साल से 19 दुकानें कम नीलाम हुईंफिर भी 19 प्रतिशत राजस्व बढ़ा

Udaipur.  नगर निगम उदयपुर प्रांगण में सजने वाला लुधियाना वूलन बाजार एक दिसंबर से शुरू हाेगा। पहले काेराेना संक्रमण काे देखते हुए इस बाजार के लगने पर संशय था, लेकिन अंत में दुकानों की संख्या घटाकर इसे मंजूरी दे दी गई। राजस्व समिति अध्यक्ष अरविंद जारोली ने बताया कि गुरुवार को निगम कार्यालय में लुधियाना वूलन बाजार की 41 अस्थायी दुकानों की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो गई है। पिछले साल 60 दुकानों की नीलामी की गई थी। दुकानों की अधिकतम बोली 50,200 रुपए और न्यूनतम बोली 3800 रुपए रही। निगम की तरफ से दुकानों का प्रारंभिक मूल्य 37 हजार 500रु. रखा गया था। इस वर्ष वूलन बाजार की दुकानों की नीलामी में निगम को 16 लाख 70 हजार 800 रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई है। पिछले साल से कम दुकानें आवंटित करने के बावजूद इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में आय में 18.75% की बढ़ोतरी हुई है। क्योंकि दुकानों की बोली में इस बार रेट ज्यादा मिली है। डिप्टी मेयर पारस सिंघवी ने बताया कि मार्केट के लिए कोरोना गाइडलाइन की पालना के लिए निर्देश दिए हैं, जिसमें ग्राहकों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करवानी होगी। दुकानों में बार-बार सैनिटाइजेशन भी करवाना होगा।

 

खबर 4 –  निजी अस्पतालों की मनमर्जी की शिकायतेंएडीजे ने मांगा कोरोना सैंपलिंग व मरीजों से वसूली का हिसाब

Udaipur. शहर के निजी अस्पतालों में काेराेना मरीजों को सही इलाज मिले इसकी मॉनिटरिंग के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एडीजे ने 11 कमेटियों का गठन किया है। हर टास्क फाेर्स में पांच सदस्य हाेंगे। यह कमेटी कोरोना मरीजों और उनके परिजनों की समस्या और शिकायतों का समाधान करेगी। एडीजे ने सीएमएचओ से जिले के निजी अस्पतालों में कोरोना सैंपलिंग और भर्ती मरीजों से वसूली गई राशि का ब्योरा भी सात दिन में मांगा है। यह सब कवायद पीड़ितों की शिकायत पर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश पर की गई। इस बीच गुरुवार को शहर में फिर 80 से ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं, वहीं प्रतापगढ़ की एक महिला की मौत हो गई। प्राधिकरण सचिव शर्मा ने बताया कि टास्क फाेर्स आकाशवाणी के माध्यम से कार्यक्रम कर आमजन को काेराेना महामारी से बचने के उपाय बताएगी। साथ ही काेराेना संक्रमित हाेने के बाद राेगी और उसके परिवार वाले मानसिक तनाव में आ जाते हैं, ऐसे में स्पेशल डाॅक्टराें की टीम का गठन किया गया है जाे इनके तनाव दूर करने के प्रयास करेगी। इस टीम में डाॅ. राजवीर सिंह, डाॅ. शिखा शर्मा, डाॅ. शिल्पा मेहता, काउंसलर कुसुम चन्द्रायन का मनोनयन किया गया है। टास्क फोर्स में इनको बनाया मेंबर जिला स्तर पर गठित टास्क फाेर्स में प्राधिकरण सचिव रिद्धिमा शर्मा, सीएमएचओ दिनेश खराड़ी, पुलिस यातायात डीएसपी सुधा पालावत, डाॅ. अनुष्का मेमाेरियल एज्युकेशन साेसायटी के सचिव राजीव सुराणा अाैर पैनल अधिवक्ता गोवर्धन सिंह राजपूत हैं। ये सभी पहली बैठक में उपस्थित रहे.

 

खबर 5 –  चुनाव में ड्यूटी से बचना चाहते है बहानेबाज कार्मिक अर्जी में किसी ने कहा- चक्कर आते हैं तो कोई बोला- कमजोरी है,मेडिकल जांच में निकल रहे फिटअब तक 100 कर्मचारियों को नोटिस

Udaipur. जिले में 23 नवंबर से चार चरणाें में हाेने वाले 43 जिला परिषद सदस्य और 364 पंचायत समिति सदस्यों की चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए कार्मिकाें काे बहाने का राेग लग गया है। कुछ कमर दर्द, बीपी और कमजाेरी जैसे बहाने बना रहे थे ताे कुछ ने वाहन चलाते समय चक्कर आने की शिकायत की है। अफसराें ने जब इनमें से 20 से ज्यादा कार्मिकाें की जांच मेडिकल बाेर्ड से करवाई ताे सभी फिट मिले। इस पर ऐसे झूठे बहाने बनाने वाले 100 ज्यादा कार्मिकाें काे कारण बताओ नाेटिस जारी किए हैं। जिला परिषद सीईओ और कार्मिक प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी (आईएएस) डॉ. मंजू चौधरी ने बताया कि चुनावी ड्यूटी से बचने के लिए 90 शिक्षकाें सहित 100 से ज्यादा कार्मिकाें ने बीमारियाें का हवाला दिया है। इसमें बीपी, शुगर, कमर दर्द जैसे छोटे-छोटे बहाने हैं| वहीं 19 राेडवेज के ड्राइवराें ने चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए चक्कर आने और लगातार कमजोरी महसूस होने जैसी समस्या का बहाना बनाया है। कार्मिकों की ये परेशानी वास्तविक है या नहीं इसका पता लगाने के लिए उनकी संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों के मेडिकल बोर्ड से जांच कराई जा रही है। अब तक 20 से ज्यादा कार्मिकाें की जांच हाे चुकी है, जिनमें बताई गई बीमारी के काेई लक्षण नहीं मिले। हकीकत सामने आने पर कई कार्मिक डॉक्टरों से भी उलझ रहे हैं। अभी ऐसे ज्यादातर कार्मिकों की जांच होनी बाकी है।

 

खबर 6 –  छठ पूजन पर्व पर आज अस्त होते और कल उगते सूरज को अर्घ्य देंगे

Udaipur. बिहारी समुदाय की ओर से सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा शुक्रवार को मनाई जाएगी। छठ पूजा से पूर्व गुरुवार को खरना किया गया। बिहारी समुदाय के लोग गुरुवार दिनभर उपवास रखा। शाम को सूर्य को अर्घ्य देने के बाद भोजन ग्रहण किया। शुक्रवार के दिन भी उपवास रखकर शाम को  डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। शुक्रवार रात को झील किनारे स्थित छठ माता मंदिर पर रात्रि जागरण भी किया जाएगा। शुक्रवार को भोजन, पानी ग्रहण नहीं करेंगे। शनिवार सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद भोजन ग्रहण करेगें। छठ पूजा को लेकर बिहारी समुदाय के लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी है। बिहारी परिवार के लोगों ने छठ पूजा से पूर्व गुरुवार को नहाय खाय खरना करके सूर्य षष्ठी पर्व की शुरुआत की। छठ के व्रती लोगाें ने पूरा दिन अखंड उपवास किया। शुक्रवार को ढलते सूर्य को अर्घ्य देंगे। शुक्रवार देर रात के बाद से महिलाओं का छठ माता मंदिर पर आने का क्रम शुरू हो जाएगा। शनिवार को सूर्य उदय होने का इंतजार करके उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा को संपूर्ण करेंंगे।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – 

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/