आत्महत्या करने पहुंची महिला को लोगों ने बचाया

imagesउदयपुर। दूधतलाई पर आज सुबह आत्महत्या करने पहुंची एक महिला को वहां पर घूमने वाले लोगों ने बचा लिया। महिला को पति ने छोड़ रखा है और वर्तमान में पे्रमी के साथ रह रही है। दो दिन पूर्व प्रेमी ने भी उसके साथ मारपीट की, जिससे वह नाराज थीं।
सूत्रों के अनुसार प्रतापनगर हाल रेलवे कॉलोनी (सिटी स्टेशन) निवासी पूजा जैन पत्नी अनंत कुमार जैन आज सुबह दूधतलाई पर पीछोला की पाल के पास घूम रही थी। उसी दौरान जब वह आत्महत्या के लिए पीछोला में कूदने लगी, तो वहां पर घूम रहे लोगों ने उसे बचा लिया। बताया जा रहा है कि पूजा ने छह साल पहले अनंत कुमार से शादी की, लेकिन दोनों के आपसी विवाद के कारण अनंत कुमार ने उसे छोड़ दिया। पूजा के पांच साल की एक लड़की व एक साल का लड़का है। पूजा ने बताया कि वह उसके पति को छोडऩे के बाद उदयपुर, रेलवे कॉलोनी निवासी सुरेंद्रसिंह राजपूत के साथ रह रही थी। दो दिन पूर्व सुरेन्द्रसिंह ने पूजा के साथ मारपीट की थी। जिससे परेशान होकर पूजा ने आज आत्महत्या का मन बना लिया और दूधतलाई चली गई, जहां लोगों ने उसे बचा लिया।

Previous articleशराब-सट्टा और वेश्यावृति से परेशान कुवैत सरकार कर रही हे धरपकड़
Next articleछात्रों को काबिल नहीं सफल बनाना चाहते हैं निजी स्कूल!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here