दीपिका और रणबीर की “रामलीला” होगी उदयपुर में

imagesउदयपुर ,अपनी फिल्म ‘रामलीला’ की शूटिंग के लिए निर्माता संजय लीला भंसाली 23 जनवरी को उदयपुर आएंगे। वे तीन दिन तक उन जगहों को देखेंगे, जहां फिल्म की शूटिंग होनी है। शूटिंग की शुरुआत 27 जनवरी को होगी, जो करीब तीन महीने चलेगी।

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अभिमन्यु सिंह जैसे बड़े सितारों से सजी इस फिल्म की शूटिंग 27 जनवरी से शहर के गणगौर घाट, जगदीश चौक जैसे कई दर्शनीय स्थलों पर होगी। शूटिंग फरवरी के पहले सप्ताह तक चलेगी। फिल्म के सितारे होटल ट्राईडेंट में ठहरेंगे। शूटिंग के दौरान पुलिस सुरक्षा केdips-b-27-11-2012 पुख्ता इंतजाम के लिए निर्माता कम्पनी ने स्वीकृति मांगी है।

इसी सिलसिले में 27 को ही रणवीर सिंह और तीन फरवरी को दीपिका पादुकोण आएंगे। शूटिंग की तैयारियों को लेकर जोधपुर की इवेंट कंपनी के प्रतिनिधि इन दिनों उदयपुर में है।

Previous articleअतिक्रमण पर पुलिस की दबंगई
Next article25 लाख की चोरी की पर्दाफाश, दो व्यक्ति गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here