सलमान ने कैट से कहा था, मुझे छोड़कर पछताओगी तुम !

phpThumb_generated_thumbnail

हाल ही की सुर्खियों में रणबीर-कैटरीना के ब्रेकअप की वजह सलमान को माना जा रहा था। आपको बता दें कि कैटरीना-रणबीर 6 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अब अलग हुए हैं।

गौरतलब है कि कैटरीना ने रणबीर को उस वक्त डेट करना शुरु किया था जब वह सलमान के साथ रिलेशनशिप में थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2009 में सलमान खान को जब रणबीर और कैटरीना के रिश्ते की भनक लगी थी तो वह गुस्से में आधी रात को कैटरीना के घर पहुंच गए थे।

पहले सलमान खान कैटरीना पर चिल्लाएं उसके बाद कैटरीना के सामने गिड़गिड़ाते हुए कहा कि वह उन्हें ना छोड़ें। सलमान ने कैट को नशे की हालत में चेतावनी भी दी थी। सलमान ने कहा था कि वो रणबीर को डेट ना करें क्योंकि एकदिन रणबीर उन्हें छोड़ देगा।

खबरों के अनुसार, सलमान-कैट के आगे बहुत रोए थे। उन्होंने कैट से कहा था मुझे छोड़ कर एक दिन बहुत पछताओगी तुम। दोनों के बीच नोकझोक चल ही रही थी तभी सलमान के मैनेजर और ड्राइवर ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए सलमान को वहां से लेकर चले गए।

Previous articleवनपाल की परीक्षा के दौरान महिलाओं शरीर का मापतौल पुरुष कर्मचारियों द्वारा किया
Next articleराहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here