कांग्रेस को किसानों से कोई हमदर्दी नहीं – सांवरलाल जाट

उदयपुर. भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष साँवरलाल जाट ने कहा है कि राज्य की कांग्रेस सरकार को किसानों से कोई हमदर्दी नहीं है। उदयपुर के दौरे पर साँवरलाल जाट ने शुक्रवार को यहां पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में यह बात कहीं।

उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार के चार साल के कार्यकाल में किसानों की समस्या को नजर अंदाज किया गया। किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाई। फसल खराब होने के मुआवजे के नाम पर भी किसानों को नजर अंदाज किया गया। आगामी चुनाव में किसान वर्ग कांग्रेस को इसका जवाब देगा। सरकार ने समर्थन मूल्य पर खरीद करने में भी रूचि नहीं दिखाई।

जाट ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा कम से कम 150 सीट जीतेगी और वसुंधरा राजे प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेगी। साँवरलाल जाट ने कहा कि आगामी 4 अपै्रल को चारभुजा जी में सुराज संकल्प यात्रा के शुभारंभ पर कम से कम एक लाख कार्यकर्ता जुटेंगे। पत्रकार वार्ता में मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रणधीर सिंह भींडर भी मौजूद थे।

 

Previous articleसंभाग में स्वाइन फ्लू का कहर जारी
Next articleसुराज संकल्प यात्रा की तय्यारियां तेज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here