सूरजपोल क्षेत्र में तीन दुकानों के तालें तोड़े, नकदी चोरी

IMG_6379उदयपुर। सूरजपोल क्षेत्र में बीती रात चोरों ने जमकर धमाल-चौकड़ी मचाई। तीन दुकानों के ताले तोड़े गए, एक दुकान से नकदी भी चोरी गई, लेकिन चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। ऐसा लगता है कि रात को इस क्षेत्र में पुलिस गश्त पर ही नहीं थी। सूत्रों के अनुसार बापूबाजार स्थित राजघराना पौशाकघर का शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे, जो गल्ले से एक हजार रुपए चुरा ले गए। इसी प्रकार नाड़ाखाड़ा क्षेत्र में महावीर मोबाइल नामक दुकान का शटर तोड़ा गया, लेकिन कुछ सामान चोरी नहीं गया। इसी प्रकार मुखर्जी चौक में मीनाक्षी रेडीमेंट नामक दुकान के ताले तोड़े गए, लेकिन दुकान से कोई सामान या नकदी चोरी नहीं गई।

Previous articleकुंए में गिरी ट्रक, नहीं बच पाई ड्राइवर की जान
Next articleरेल लाइन पर होगा पर्यटन विकास, उदयपुर से जुड़ जाएंगे केरल और गोवा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here