टवेरा व ट्रक की टक्कर, दो की मौत एक घायल

उदयपुर। सलूंबर थाना क्षेत्र के बैजनाथ की घाटी में गत रात्रि लगभग साढ़े १२ बजे एक ट्रक ने सामने से आ रही एक टवेरा को टक्कर मार दी। हादसे में टवेरा में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक घायल को सलूंबर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज सुबह मृतकों के परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया गया।
पुलिस ने अनुसार बांसवाड़ा की खांदू कॉलोनी निवासी प्रीतम यादव पुत्र मंागीलाल यादव, जितेंद्र यादव व उसका साथी जगदीश यादव पुत्र शंकर यादव तीनों एक टवेरा में सवार होकर उदयपुर किसी काम से गए थे। जो कि काम खत्म कर पुन: गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सलूंबर के बैजनाथ की घाटी में रात साढ़े 1२ बजे सामने से आ रही एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र व प्रीतम की मौके पर ही मौत हो गई, तथा जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सलूंबर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों के शव को सलूंबर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचना दी। आज सवेरे परिजनों के आने पर दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवा कर उन्हे सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के रिपोर्ट पर ट्रक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Previous articleअधेड़ की हत्या में एक गिरफ्तार
Next articleहमारी पुलिस कोने में, बूथ वीरान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here