बिहार की जीत पर कोंग्रेस कार्यकर्ताओ ने की आतिशबाजी

IMG-20151108-WA0011

उदयपुर। बिहार विधानसभा के आए नतीजो से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मादडी चोराहे पर आतिशबाजी की एवं एक.दुसरो को मीठा मुँह करा कर लड्डू वितरण किये !
नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष दिनेश श्रीमाली ने बताया की बिहार विधानसभा चुनावो में महागठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मादडी चौराहे पर भव्य आतिशबाजी की तथा एक.दुसरे का मुहँ मीठा करा कर मिठाई वितरण की !
इस दौरान कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद सोनिया गाँधी जिंदाबाद राहुल गाँधी जिंदाबाद सी पी जोशी जिंदाबाद तथा सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगते हुए एक.दुसरे को बधाई दी साथ ही बिहार के प्रभारी पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ सीपी जोशी का आभार जताया जिनके नेतृत्व में ये करिश्मा हुआ साथ ही शुभकामनाये भी प्रेक्षित की !
कार्यकर्म में दिनेश श्रीमाली, पूर्व पार्षद भगवती लाल सुथार, पार्षद प्रमिला चौधरी, भूषण श्रीमाली, संजय सुथार, अरुण सुथार, पन्नालाल चौधरी, भानु गुर्जर, पंकज शर्मा, तरुण भटनागर, संतोष शर्मा, आशिफ खान, राम लाल, ब्रिजेश, प्रदीप,दुर्गेश सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे !

Previous articleदीपावली दशहरा मेले में बॉलीवुड नाईट की धूम
Next articleइमाम हुसैन की याद में आम न्याज़ में उमड़े हज़ारों लोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here