दुनिया की सबसे छोटी सोने की किताब

उदयपुर ,गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकोर्ड होल्डर उदयपुर के शिल्पकार इकबाल सक्का ने विश्व की पहली सबसे छोटी सोने चांदी की किताबें बनाने का दावा किया है ।

इकबाल सक्का ने बताया की ६ माह के अथक प्रयास से उन्होंने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है । ६४ -६४ प्रष्टो की सोने और चांदी किताब बनायीं है जिसकी साइज़ ऊंचाई ६ मिमी चोदाई ४ मिमी और मोटाई ३ मिमी है इसके प्रष्ट कागज़ से भी पतले है जिन्हें सुई की नोक से खोल कर पड़ा जा सकता है । इस किताब मै हर प्रष्ट पर अरबी भाषा में अल्लाह , संस्कृत में ॐ , ईसाईयों का क्रोस और सिखों का खंडा स्वयं निर्मित कलम से लिखा हुआ है उन्होंने बताया की इस शुक्ष्म किताब को शुक्ष्म दर्शी लेंस से ही पड़ा जा सकता है । और यह किताब विश्व एकता औ विश्व शांति का पैगाम देती है । सोने की किताब का वजन ५०० मिलीग्राम है और चांदी की किताब का वजन ४०० मिलीग्राम है । इकबाल सक्का ने दावा किया है की उनके द्वारा निर्मित यह क़िताबे विश्व की सबसे छोटी सोने चांदी की क़िताबे है ।

Previous articleसंभागीय आयुक्त के आदेश पुलिस के लिए बने ’’चांदी की टकसाल’’
Next articleविद्या पीठ की 2000 करोड़ की संम्पत्ति पर है सभी निगाहें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here