वागड़ को मिली वेद विद्यापीठ की सौगात

6003803-10-2013-02-40-20N

UDAIPUR ।राज्य सरकार की ओर से बांसवाड़ा को दी गई सौगातों के क्रम में वेद विद्यापीठ का शिलान्यास शुक्रवार को टीएडी एवं पंचायती राज मंत्री महेन्द्रजीतसिंह मालवीया करेंगे। कलक्टर के.बी.गुप्ता ने बताया कि मालवीया सुबह 10:30 बजे आईटीआई के पीछे स्थित वेद विद्यापीठ की जमीन पर शिलान्यास पटिका का अनावरण और भूमि पूजन करेंगे।

जिला कलक्टर गुप्ता ने बुधवार को जमीन का अवलोकन किया और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलक्टर गुप्ता ने बताया कि जहां तक जानकारी है, उसके अनुसार इस तरह की विद्यापीठ पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश व गुजरात में भी नहीं है। ऎसे में आने वाले समय में इन राज्यों के विद्यार्थी भी अध्ययन के लिए यहां आएंगे। दो दिन पहले तक शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने की बात सामने आई थी। इस बारे में प्रशासन से सूचना भी मांगी गई लेकिन दौरा टल गया।

Previous articleजयपुर के रिहायशी इलाके में चल रहे वेश्यावृत्ति अड्डे का भंडाफोड़
Next articleशिल्पग्राम में दस दिवसीय राष्ट्रीय मृण शिल्प कार्यशाला प्रारम्भ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here