जबर गर्मी का कोहराम – पारा 45 डिग्री पार

garmi 1

उदयपुर। पूरा राजस्थान इस समय भीषण गर्मी में तप रहा है। प्रदेश के कई स्‍थानों में तापमान ४९ डिग्री के अधिक चल रहा है। उदयपुर मे मोसम विभाग के अनुसार 45 डिग्री रहा जबकि कई मैदानी इलाकों मे तो ४६ डिग्री तक भी पहुच गया। गर्मी का प्रकोप बढाता गया तो ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया जासकता है। आधिकारिक टूर पर पारा ४६ डिग्री के पार जाने पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है। जिसमे ताप घात लू आदि बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उदयपुर संभाग के सभी जिलों डूंगरपुर, बांसवाडा, राजसमन्द, चित्तोडगढ आदि मे पारा 45 से अधिक रहा है।
गर्मी के इस जबर तेवर, तपते सूरज और गर्म हवाओं के असर से शहरवासी बेहाल है। १२ बजे बाद शहर की सड़कें भट्टी की तरह तप रही हैं। ऐसे में धूप में घर से बाहर निकलने वालों पर लू का खतरा मंडरा रहा है। अत्यधिक थकान के अलावा लोग हाथ, पैरों और पेट में ऐंठन का सामना कर रहे हैं। डॉक्टरों को महंगी फीस देने के बजाय लोग मेडिकल स्टोर से दर्द थकान की गोलियां ले रहे हैं।
पिछले दस सालों की इस रिकार्ड तोड़ जबर गर्मी से लोग बेहाल है। लोग दोपहर का समय घर में गुजारने को विवश हैं। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर जारी होने के साथ गर्मी के प्रकोप से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

garmi

Previous articleहिन्द जिंक के पवन कौषिक ‘शान-ए-राजस्थान’ से सम्मानित
Next articleडूंगरपुर में बस और कार की भिडंत, बांसवाड़ा निवासी 4 लोगों की मौके पर ही मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here