स्वाइन फ्लू से महिला की मौत

swin fluउदयपुर। यहां हिरणमगरी सेक्टर-14 निवासी 48 वष्ाीüय महिला की स्वाइन फ्लू के चलते मौत हो गई। एक प्रॉपर्टी व्यवसायी की पत्नी को गत तीन दिसम्बर को बुखार आने पर एक चिकित्सक ने दवा दी थी।

ठीक नहीं होने पर उसे पांच दिसम्बर को एमबी अस्पताल के वार्ड-6 में भर्ती कराया गया। बाद में चिकित्सकों ने संदिग्ध मानकर छह दिसम्बर को सुबह स्वाइन फ्लू वार्ड में शिफ्ट कर दिया। यहां करीब 10 घंटे बाद शाम साढ़े छह बजे उसकी मौत हो गई।

एन-1एच-1 पॉजीटिव
महिला को वायरल-निमोनिया के चलते परिजन अस्पताल लाए थे। स्वाइन फ्लू का संदेह होने पर उसे स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती कराया गया। जांच में एन-1एच-1 पॉजिटिव आया था।

Previous articleदो लोगों की ज़िन्दगी पर काल बन कर चढ़ी फायर ब्रिगेड |
Next articleसोहराबुद्दीन एनकाउंटर में सीआई अब्दुल रहमान को साढे सात साल बाद मिली जमानत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here