कार्ड बदल कर एटीएम से निकाल लिए एक लाख

चित्तौडगढ, कपासन शहर में एटीएम से पैसे निकालते समय अज्ञात व्यक्ति एक अध्यापक का एटीएम कार्ड बदल कर राशि निकाल ले गया। अध्यापक को घटना की जानकारी दूसरे दिन बैंक पहुचने पर मिली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कपासन निवासी अध्यापक सत्यनाराण उपाध्याय ने ५ अक्टूबर को कपासन स्थित एटीएम से कुछ राशि निकाली तथा वहीं पर गिनने लगा। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम में प्रवेश कर चुपके से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया । उपाध्याय वहां से राशि लेकर घल चला गया। शनिवार को जब वह बेंक में एक चेक से राशि निकालने गया तो उसे पता चला कि उसके खाते से एक लाख १५ हजार रूपये निकल चुके है। इस पर पीड़ित ने कपासन थाने में अज्ञात के विरूद्घ मामला दर्ज कराया है।

 

Previous articleरोग प्रभावित क्षैत्रों में पहुंचा चिकित्सा दल
Next article’महंगाई से संघर्ष करना आम आदमी के लिए बडी चुनौती’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here