थम नहीं रहा क्रिकेट संघ का विवाद

अब कप्पू ने लगाया विरोधीयों पर आरोप

उदयपुर, उदयपुर क्रिकेट संघ में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है दोनो गुटों से आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।

जिला क्रिकेट संघ में वर्चस्व ओर पदलोलुपता का घमासान थम नहीं रहा । रविन्द्रपाल ङ्क्षसह कप्पू और जिला क्रिकेट संघ के सचिव व उनके समर्थकों के बीच घमासान जारी है। पिछले दिनों वेटरंस ट्राफी के बीच कप्पू और अन्य के खिलाडियों के बीच हाथापाई तक हो गयी जिसकी दोनो पक्षों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी बाद में कप्पू व उनके समर्थकों ने कलेक्टर को कार्यवाही करने का ज्ञापन दिया व जिला क्रिकेट संघ में धांधली बाजी का आरोप लगाया इसके अगले ही दिन जिला क्रिकेट संघ के कई लोगों ने रविन्द्रपाल ङ्क्षसह कप्पू के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन दिया व उस पर अभद्र व्यवहार, क्रिकेट मैच में पद के लिए ब्लेकमेलिंग व असामाजिक तत्व होने का आरोप लगाया उसी के जवाब में कप्पू ने विज्ञप्ति जारी कर शपथ पत्र दिया कि वे अगले दस साल तक क्रिकेट संघ व किसी क्लब में कोई पद ग्रहण नहीं करेगें साथ ही उन्होंने स्थानिय थाने से चरित्र प्रमाण पत्र बनवा कर बताया कि आजकल उन पर कोई अपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। तथा उन्होंने जिला क्रिकेट संघ के सचिव महेन्द्र शर्मा कोच मनोज चौधरी पर क्रिकेट संघ में बल्लेबाजी अनियमितताओं और क्रिकेटरों के भविष्य के साथ खिलवाड का आरोप लगाया है।

Previous articleनासीर खान सदस्य मनोनीत
Next articleपुलिस अब होगी ऑन लाइन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here