पोंडीचेरी मुख्यमंत्री करेंगे विनय भाणावत का सम्मान

उदयपुर, लेकसिटी के विश्व विख्यात डाक टिकट करेंसी नोट एवं सिक्कों के संग्रहकर्ता विनय भाणावत का १५ अक्टूबर को पोंडीचेरी के मुख्यमंत्री थिरू एन.रंगासामी द्वारा सम्मान किया जाएगा। विनय भाणावत ने एक बार फिर अस्सिस्ट वल्र्ड रिकार्डस में अपना नाम दर्ज करा विश्व कीर्तिमान स्थापित किया और लेकसिटी को गौरवान्वित किया है। यह रिकार्ड विनय भाणावत ने भारतीय करेंसी नोटो में दस रूपये के नोट में आखिरी संख्या ७८६ वाले सर्वाधिक नोटों का संग्रह कर बनाया है। यह जानकारी देते हुए अस्सिस्ट वल्र्ड रिकार्डस के संस्थापक चेयरमेन आर.राजेन्द्रन ने बताया कि अस्सिस्ट वल्र्ड रिकार्डस का प्रथम वार्षिक समारोह ’’कम्बन कलाई आरागंम’’ में मनाया जा रहा है। समारोह में भाणावत को पोंडीचेरी के मुख्यमंत्री थिरू एन.रंगासामी प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करेगें।

Previous articleआज भी मुस्लिम, कब्रस्तान और मदरसे ज्यादा कुछ नहीं मांगते
Next articleप्रयोगशाला के बेहाल पर छात्रों का हंगामा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here