वीडियो कोच बस की आमने-सामने भि$डन्त में 2 मरे, 9 घायल

उदयपुर, सुखेर थानान्र्तगत चीरवा गांव के समीप दो वीडियो कोच बस की आमने-सामने भिडंत हो गई। हादसे में खलासी सहित दो जनों की मृत्यु हो गई तथा ९ जने घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरूवार त$डके अहमदाबाद से अजमेर जा रही अम्बे ट्रावेल्स बस को बीच रास्ते चीरवा गांव के समीप ममता रिसोर्ट मो$ड पर गलत दिशा से आ रही पूजा ट्रावेल्स बस ने चपेट में ले लिया। हादसे में नारी का नाका जयपुर निवासी हैथल (३४) पत्नी गुरू प्रसाद वर्मा व खलासी झुंझनू निवासी मुकेश (३२) पुत्र भगवती प्रसाद सैनी की मृत्यु हो गई तथा किशन पुरा अजमेर निवासी अब्दुल वहीद(३५) पुत्र समनशाह, वैशाली नगर जयपुर निवासी मनुभाई(६५) पुत्र हिरालाल पटेल, सुभाष चौक जयपुर निवासी अब्दुल प*रीद(४४) पुत्र अब्दुल कादर, देवग$ढ भीम निवासी कंचन(३१) पत्नी अमर सिंह, जमोवा रामग$ढ जयपुर निवासी महेन्द्र कुमार(२४) पुत्र रामजी लाल मोर्य,अहमदाबाद निवासी रमेश(४९) पुत्र पूरणमल रेगर, जमालपुर अहमदाबाद निवासी याकूब भाई (६०) पुत्र अब्दुल गनी, नारी कानाका जयपुर निवासी गुरूप्रसाद पुत्र छोटेलाल घायल हो गये हादसे को देख चालक बस छो$ड मोके से प*रार हो गया। रात्रि गश्त के दौरान हादसे की सूचना मिलने पर सुखेर थानाधिकारी रामसुमेर मय जाप्ता ने घटनास्थल पहुंच कर सभी घायलों को १०८ एम्बूलेन्स की मदद से उपचार के लिए राजकीय एमबी चिकित्सालय में उपचार पहुचाया तथा मृतका हैथल का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द किया तथा मुकेश के परिजनों को हादसे की सूचना दी है जिनके आने पर उसका पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने बस जब्त कर चालक के खिलाप* प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में पता चला कि हैथल गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ अपने पीहर अहमदाबाद जा रही थी।

Previous articleविद्या पीठ की 2000 करोड़ की संम्पत्ति पर है सभी निगाहें
Next articleजेट / प्री.पी.जी. परीक्षा की तैयारियॉं पूर्ण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here