होटल से छह एलसीडी टीवी चोरी

उदयपुर. प्रतापनगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित होटल से छह एलसीडी टीवी चोरी हो गए। पुलिस को चोरों का सुराग लग गया है।

पुलिस के अनुसार चोरी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित होटल वैली व्यू में हुई।डायरेक्टर सुरेंद्र जैन ने बताया कि दो कमरों में लगे एलसीडी गायब मिले। इसके बाद स्टोर में देखा तो वहां से भी 4 एलसीडी गायब थे। चौकीदार से पूछताछ पर भी कुछ पता नहीं चला।

इस पर पुलिस को सूचना दी गई। सुरेंद्र जैन की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की है। इधर, एसपी हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि एलसीडी चोरों का सुराग लग गया है। पुलिस जल्दी ही चोरी गए एलसीडी बरामद कर लेगी। एएसआई रूपलाल जांच कर रहे हैं

Previous articleहाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की …
Next articleविवाहिता की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here