वाशिंगटन। सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक पर एक अंगूठी की तस्वीर ने उसके चोर को जेल की सलाखों के पीछे करवा दिया। इस अंगूठी की कीमत 3200 डॉलर है। यही अंगूठी एक आभूषण स्टोर से चुराई गई थी। दरअसल जर्विस नाम के एक व्यक्ति ने यह अंगूठी चुराई थी और उसे अपनी प्रेमिका को सगाई में दी थी। जर्विस की प्रेमिका ने उस अंगूठी की तस्वीर फेसबुक पर डाल दी। फेसबुक पर अंगूठी की तस्वीर डालने से पुलिस को इस बारे में सुराग मिल गया और पुलिस चोर तक पहुंच गई।

Previous articleतीजन बाई की पण्डवानी में प्रस्फुटित हुआ दुशासन वध
Next articleबिग बॉस 5 में जापानी सुमो कुश्ती चैंपियन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here