dyanchandउदयपुर। हॉकी के जादूगर मैजर ध्यानचंद की 34वीं पुण्यतिथि पर हॉकी प्रशंसकों द्वारा आज जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया, जिसमें मैजर ध्यानचंद को भारत रत्न  से सम्मानित करवाने की मांग की गई है। साथ ही यह मांग भी की गई कि मैजर ध्यानचंद से खेलों के क्षेत्र में भारत रत्न  अवार्ड की शुरुआत की जाए। मैजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल एवं बीएन हॉकी एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में आज शाम को बीएन मैदान में हॉकी का मैत्री मेच रखा जाएगा। आयोजन सचिव डॉ. कुलदीपसिंह झाला ने बताया प्रदर्शन मैच सिक्ख रेजिमेंट पंजाब बनाम सुखाडिय़ा विश्व विद्यालय हॉकी टीम के मध्य खेल जाएगा। साथ ही उदयपुर संभाग के उत्कृष्ठ खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा। प्रदर्शन मैच के मुख्य अतिथि सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आईबी त्रिवेदी और विशिष्ट अतिथि प्रो. दरियावसिंह चूंडावत होंगे।

Previous articleवसुंधरा राजे के चरित्र हनन का प्रयास
Next articleमहलों से उतरकर गार्डनों में आई रॉयल वेडिंग्स
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here