weddingsउदयपुर। शहर में होने वाली शादियों में अब रॉयल वेडिंग्स का ट्रेंड्स चल रहा है। अब रॉयल वैडिंग सिर्फ महलों में नहीं होकर होटल, गार्डन अथवा कोई अन्य हिस्टोरिकल स्थल पर भी हो रही है। रॉयल वेडिंग अब सिर्फ बड़े-बड़े शहरों के धन कुबेरों तक ही सीमित नहीं रह गई। संभाग के कुछ वेडिंग प्लानरों ने मेवाड़ वासियों के लिए भी अब शाही वेडिंग थीम तैयार कर दी है, जिसमें महिला संगीत से लेकर वरमाला और फेरे तक शाही अंदाज में प्लानिंग की जाती है। यही वजह है कि महिला संगीत की कोरियोग्राफी के लिए जहां एक मोटा बजट खर्च किया जा रहा है, वहीं इसे भव्य रूप देने के लिए ऐतिहासिक थीम या फिर हेरिटेज कॉन्सेप्ट पर फोकस किया जा रहा है। सबसे खास बात है कि इस आयोजन का वेन्यू कोई भी हेरिटेज जगह या होटल या गार्डन में रखा जा रहा है। कुछ समय पूर्व शाही शादियां सिर्फ महलों में ही हुआ करती थी, जो देश के कुछ जाने-माने धन कुबेर ही कर सकते थे।
बयां होती है ऐतिहासिक कहानियां
शहर में होने वाली वेडिंग में महिला संगीत पर लाइव परफॉर्मेंस दिखाने के लिए वेन्यू के साथ-साथ शादी कर रहे दूल्हा-दुल्हन के खानदान के इतिहास को भी शामिल किया जा रहा है। कोरियोग्राफी की थीम में पूरी एक कहानी छुपी होती है, जिसको परफॉर्मेंस के जरिए प्रस्तुत किया जाता है। मैक्स वेडिंग प्लानर के शाहिद हुसैन का कहना है कि इस सीजन में होने वाली शादियों में महिला संगीत के लिए हेरिटेज वेन्यू बुक किए गए हैं, जो सिर्फ महलों में ही नहीं वरन शहर के अन्य स्थल भी है। रॉयल वेडिंग में हर कोई चाहता है कि लाइव परफॉर्मेंस हो, जो देखने में भव्य नजर आए। हेरिटेज लुक वेन्यू होने के कारण कोरियोग्राफी में उस वेन्यू की हिस्ट्री को शामिल किया जाता है। जैसे नवंबर में हुई एक वेडिंग में समोरबाग के इतिहास को भी कोरियोग्राफी में शामिल किया गया था।

परफॉर्मेंस में दूल्हा-दुल्हन को राजा-रानी का लुक दिया जा रहा है। उनको उसी पीरियड के कॉस्ट्यूम पहनाए जाते हंै, जिस समय के राजा की कहानी को पेश किया जाएगा। 125 मेंबर्स की टीम को ग्रुप में बांटा जाता है और पूरी परफॉर्मेंस के साथ स्टोरी का सलेक्शन किया जाता है। यह दिखने में डांस ड्रामा जैसा लगता है। कोरियोग्राफर संजीव रंजन झा ने बताया कि महिला संगीत में अभी फोक आर्ट को प्रजेंट किया जा रहा है। दूल्हा-दुल्हन के साथ परफॉर्म करने वाले कलाकार फोक आर्ट को प्रस्तुत करते हैं। इसमें भरतपुर के नृत्य चरकूले (सौ जलते हुए दीयों के साथ परफॉर्मेंस देते हैं) कथक, चरी डांस स्टाइल को शामिल किया जा रहा है।
:रॉयल वेडिंग पहले सिर्फ महलों में होती थी, जो आम लोगों की पहुंच से दूर थी अब हमने पूरी एक हेरिटेज थीम तैयार की है, जिसमें पूरी शादी को एक शाही अंदाज में पेश करते है, जिसमें बारातियों के स्वागत, बारात का लवाजमा, महिला संगीत, फेरे, वरमाला आदि हर एक चीज को शाही अंदाज में आयोजित करते हैं।
-शहीद हुसैन, मैक्स वेडिंग प्लानर

Previous articleमैजर ध्यानचंद को भारत रत्न से नवाजने की मांग
Next articleघर-घर पीले चावल देकर न्योतेंगे
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here