dscn0027उदयपुर। शहर में पिछले कुछ दिनों से चेन स्नेचर फिर से सक्रिय हो गए हैं। पिछले एक सप्ताह में सोने की दो चेन लूट की वारदात हो चुकी है और आज सुबह हिरणमगरी सेक्टर चार में एक वृद्धा की सोने की चेन लूटने का प्रयास हुआ, लेकिन बदमाश चेन ले जाने में सफल नहीं हुए। शहर में बढ़ रही चेन स्नेचिंग की वारदातों से नाराज भाजपा नेताओं ने हिरणमगरी थाने के बाहर प्रदर्शन किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सेक्टर चार निवासी धूलीबाई पत्नी हेमराज जैन आज सुबह जैन मंदिर से दर्शन करके लौट रही थी, तभी बाइक सवार दो बदमाश आए, जिन्होंने धूलीबाई के गले से झपट्टा मारकर उसकी सोने की चेन खींचने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए हैं। इससे पूर्व इसी क्षेत्र में जैन समाज की दो वृद्ध महिलाओं की सोने की चेन लूट ली गई है। पुलिस की अनदेखी के कारण चेन स्नेचरों के हौंसले बुलंद है। अब तक पुलिस पिछली हुई तीन वारदातों में एक का भी पता नहीं लगा पाई है। शहर में बढ़ रही चेन स्नेचिंग की वारदातों के विरोध में भाजपा पार्षद हेमलता शर्मा, भूपेंद्र जैन, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष जिनेंद्र शास्त्री, लवदेव बागड़ी, जितेंद्र मारू, कन्हैयालाल साहू, महिला मोर्चा की अलका मूूंदड़ा और अन्य कार्यकर्ताओं ने हिरणमगरी थाने के बाहर प्रदर्शन किया और पुलिस अधिकारियों को चेन स्नेचरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Previous articleबार में रिवाल्वर निकालने वाले गिरफ्तार
Next articleउदयपुर में खुलेगा पर्यटन पुलिस स्टेशन
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here