उदयपुर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी एवं उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक आज सर्किट हाउस में जिले के प्रभारी मंत्री एवं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री महेन्द्रजीतसिंह मालवीया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया ने की।

देहात कांग्रेस प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि बैठक को सम्बोधित करते हुए पंचायती राज मंत्री महेन्द्रजीतसिंह मालवीया ने कहा कि 4 नवम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान पर आयोजित होने वाली कांग्रेस की महारैली में जुटने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से देश की दिशा एवं दशा बदलने की तैयारी होगी। उन्होने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के इतिहास से प्रेरणा लेते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली में शरीक होने का आह्वान किया।

देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने कहा कि मेवाड़ को हिन्दुस्तान की राजनीति में पहचान दिलाने वाले लोकप्रिय नेता डॉ. सी. पी. जोशी के हाथ मजबूत करने एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करने का इससे बढिया कोई मौका नही होगा जब हम हमारी पूरी ताकत से दिल्ली की 4 नवम्बर की महारैली में मेवाड़ से ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व करें।

शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की इस रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ता अपने स्वयं के संसाधन से दिल्ली पहुंचने का लक्ष्य बनावें। प्रदेश प्रभारी आर. आर. तिवारी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता रजिस्ट्रेशन कराकर दिल्ली पहंुचे उन्होेने अग्रिम संगठनो, प्रकोष्ठों और विभागों को भी जिम्मेदारी लेते हुए अपने अलग वाहनों से दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया।

 

बैठक में सभी पदाधिकारियों, प्रधानों, ब्लॉक अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों से चर्चा के बाद प्रभारी मंत्री महेन्द्रजीतसिंह मालवीया ने सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों एवं शहर व देहात कांग्रेस को रैली हेतु अलग-अलग लक्ष्य दिये। उदयपुर शहर से रेल एवं निजी साधनों से 1000 हजार कार्यकर्ताओं को त्रिलोक पूर्बिया, नीलिमा सुखाड़िया के नेतृत्व में दिल्ली ले जाने का लक्ष्य दिया गया। वही उदयपुर देहात कांग्रेस के अन्तर्गत आने वाले सभी 15 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को 2-2 बसो, रेल, निजी साधनों से 5100 कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य दिया गया। इस हेतु विधानसभा क्षेत्र झाड़ोल मंे रामलाल गायरी, कन्हैयालाल खराड़ी, विधानसभा क्षेत्र मावली में विधायक पुष्करलाल डांगी, जीतसिंह चुण्डावत, महेश पालीवाल, विधानसभा क्षेत्र गोगुन्दा में मांगीलाल गरासिया, मांगीलाल चौधरी, विधानसभा क्षेत्र वल्लभनगर में गजेन्द्रसिंह शक्तावत, कुबेरसिंह चौहान, विधानसभा क्षेत्र खेरवाडा मंे डॉ. दयाराम परमार, कालूराम मीणा, हरिराम मीणा, विधानसभा क्षेत्र उदयपुर ग्रामीण में सज्जन कटारा, भगवतसिंह झाला, विधानसभा क्षेत्र सलुम्बर में रघुवीरसिंह मीणा, कचरूलाल चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लसाड़िया में जगजितेन्द्रसिंह शक्तावत को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सैंकडो कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Previous articleबर्मा में मुसलमानों के खिलाफ हिंसा के सुबूत
Next articleफर्जी पुलिस बन कर वसूली करता था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here