20-19-04-delhi-gang-rapeनई दिल्ली। पांच साल की नाबालिग को अपनी दंरिदी का शिकार बनाने वाला दंरिदे को आज पुलिस ने सुबह मुजफ्फरपुर के एसडीजेएम कोर्ट में पेश किया और आरोपी मनोज के लिए ट्रांजिट रिमांड के लिए अपील की। जिसे की सुनते हुए कोर्ट ने पुलिस को मनोज के लिए 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड दे दी है। अब पुलिस मनोज को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गयी है। बताया जाता है कि आरोपी मनोज शादी-शुदा है। उसे उसके ससुराल से ही गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले पुलिस ने कहा था कि उसने मुख्य आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है औऱ जल्द ही इस बारे में प्रेस वार्ता करेगी। इससे पहले नाबालिग के साथ हुए इस दुष्कर्म की वजह से पूरी दिल्ली उबल पड़ा है। एक बार फिर से पुलिस और कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है। दिल्ली समेत पूरे देश में इस घटना से एक बार फिर से सनसनी फैल गयी है।

गौरतलब है कि राजधानी के गांधीनगर इलाके में एक पड़ोसी ने 5 साल की नाबालिग को अपनी हवस की शिकार बनाया है। दंरिंदे ने पांच साल की लड़की को अगवा किया और उससे चार दिन तक बलात्कार करता रहा। मनोज ने हैवानियत की हद पार करते हुए मासूम के प्राईवेट पार्टों में शीशी और मोमबत्ती तक डाल दिया। लड़की की हालत बहुत नाजुक है, उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। देश भर में आरोपी की सजा के लिए प्रदर्शन हो रहे हैं।

Previous article“उतरन ” की “इच्छा” उदयपुर में
Next articleकमिश्‍नर अंकल! आपने तो प्रॉमिस किया था, फिर क्‍यूं हुआ ऐसा?
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here