उदयपुर। कोटड़ा उपकारागृह से करीब दो वर्ष पूर्व दीवार फांदकर भागे हत्या के आरोपी को पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी जाति बदलकर कृषक बनकर जीवन व्यापन कर रहा था।
पुलिस के अनुसार तीन वर्ष पानरवा थाना क्षेत्र में स्वयं के भाई-बहन की हत्या के मामले में गिरफ्तार माण्डवा निवासी कान्तिलाल पुत्र अन्ना भगोरा को गिरफ्तार किया गया था। न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। आरोपी कान्तिलाल को कोटड़ा के उपकारागृह में रखा गया जहां से वह दिसम्बर 2012 में दीवार फांदकर फरार हो गया था। आरोपी परिवार के साथ जाति बदलकर आलम गांव से दस किलोमीटर दूर अमरूदों की खेती कर रहा था। सूचना पर पानरवा पुलिस ने मय जाब्ता उसे गिरफ्तार कर लिया।

Previous articleकेएमएस टीम का अजमेर आगमन पर स्वागत
Next articleनामी लोग मैदान से गायब
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here