IMG-20150221-WA0070आधुनिक तरीके से समाज में जुड़ाव
देश विदेश में बसे श्रीमाली ब्राह्मण समाज के परिवारों को सामाजिक एवं वैदिक संस्कारों से और उन्नत करने के लिए आधुनिक तकनीका का उपयोग किया जाएगा।
शनिवार को पुष्कर के महालक्ष्मी मंदिर में आयोजित अखिल भारतीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए अध्यक्ष चिरंजी लाल दवे ने यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि वर्तमान परिपेक्ष्य में पश्चिमी संस्कृति परिवारों पर हावी हो रही है इससे बचाव के लिए अब श्रीमाली ब्राह्मण समाज सोशियल मिडिया का सहारा लेकर युवाओं म संस्कृति और संस्कार जगाने का प्रयास करेगा।
राजनैतिक दृष्टि से भी समाज को आगे बढाने के लिए वृहद स्तर कमेटियों के माध्यम से इस क्षेत्र के समाजसेवियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। पुष्कर स्थितं महालक्ष्मी मंदिर में निर्माण शताब्दी समारोह २०१६ मनाया जाएगा। इसके भव्यत्तम आयोजन को लेकर कमेटियां गठित की गई है। बैठक में पंडित घनश्याम जोशी ने समाज के युवकों के लिए वैदिक पाठशालाओं के माध्यम से ज्ञान बढ़ाने एवं संस्कारित करने का अभियान चलाने की जरूरत बताई।
बैठक को राष्ष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण दवे, युवाध्यक्ष महेन्द्र बोहरा, पुरूषोत्तम देव, पूर्व अध्यक्ष रतन लाल दवे, शांती लाल ओझा, उपाध्यक्ष कांती लाल ओझा, छगन लाल दवे चेन्नई, उदयन व्यास मुम्बई, गणपत व राहुल दवे, राष्ट्रीय संयोजक हेमेन्द्र श्री माली ने भी विचार व्यक्त किए। आगामी बैठक मुम्बई में करनी तय की गई। इससे पूर्व महालक्ष्मी का पूजन अर्चन किया गया।

Previous article‘‘मुस्लिम समाज के निः शुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में हुआ 7 जोडो का निकाह
Next articleएमएमपीएस एवं एमएमवीएम ने मनाया मातृभाषा दिवस
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here