IMG_2463अरावली इंस्ट्ीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज में अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी महिलाओं का सम्मान किया गया। आज के समारोह की मुख्यअतिथी श्रीमती रश्मि बोहरा, निदेशक, वर्धमान कोटा खुला विश्वविद्यालय थी एवं समारोह के गेस्ट ऑफ ऑनर के लिए प्रसिद्ध वकिल श्रीमती रागिनी शर्मा, प्रसिद्ध रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रीतु अग्रवाल, आशाधाम आश्रम एन.जी.ओ. प्रमुख सिस्टर डेनियल, महिला समाज सोसायटी की अध्यक्षा श्रीमती माया कुम्भट, महिला पुलिस प्रभारी श्रीमती बिंदिया टाक ने आतिथ्य स्वीकार कर इस समारोह की गरिमा को बढ़ाया। अरावली संस्थान की ओर से सर्वप्रथम अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया व समूह निदेशक श्री हेमन्त धाभाई व निदेशक डॉ. अशोक जैन ने सम्मान स्वरूप मामेन्टो प्रदान किया। अपने उद्बोधन में श्रीमती माया कुम्भट ने महिला सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त किए। डॉ. रश्मि बोहरा ने शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका व महत्ता के बारे में बताया व साथ ही कहा कि महिला परिवार समाज व राष्ट्र में असली मायने में सशक्त तभी बनेगी जब वह शिक्षित होगी। श्रीमती रागिनी शर्मा ने कहा कि महिला व पुरूष दोनों ही एक दूसरे के पुरक हैं व एक स्वस्थ्य राष्ट्र का निर्माण तभी हो सकता हैं जब स्त्री और पुरूष अपने अहम को मिटा कर राष्ट्र निमार्ण में समान भागीदारी दे। इसके अतिरिक्त अन्य वक्ताओं ने भी महिलाओं के सभी पहलुओं और विषयों पर विचार व्यक्त किए एवं इस अवसर पर सभी को बधाई दी। इस अवसर पर अरावली इन्स्टीट्यूट की तरफ से पोस्टर, रंगोली व कोलॉज प्रतियोगिता का आयोजन भी रखा गया। पधारें हुए अतिथियों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया व अपना निर्णय देकर छात्रों को पारितोषिक दिया। अतिथियों द्वारा संस्थान की विभिन्न महिला फेकल्टी मेम्बर्स को भी उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। अन्त में समूह निदेशक श्री हेमन्त धाभाई व निदेशक डॉ. अशोक जैन ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Previous articleनिरंकारी शोभा यात्रा में दिखा श्ऱद्धा व भक्ति का अद्भुत संगम
Next article“राणाजी” में किया महिलाओं का सम्मान
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here