अध्यापिका ने की आत्म हत्या

उदयपुर, । विषाक्त वस्तु सेवन करने से अचेत अध्यापिका की निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इस पर पिता ने पति पर चरित्र पर सन्देह कर पुत्री को आत्म हत्या के लिए प्रेरित करने का प्रकरण दर्ज करवाया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के अम्बामाता थानान्र्तगत एकलव्य कोलोनी निवासी नीरा(३५) पत्नी प्रमोद मीणा ने रविवार रात में विषाक्त वस्तु का सेवन कर लिया। जिसे अचेतावस्था में पति प्रमोद ने उपचार के लिए मल्ला तलाई स्थित अरावली चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां देर रात में उसकी मृत्यु हो गई। इसकी सूचना मिलने पर आये मृतका के पिता ओगणा निवासी पीथाराम पुत्र देवा मीणा ने प्रमोद पर चरित्र पर सन्देह कर उसके साथ मारपीट कर पुत्री को आत्म हत्या के लिए प्रेरित करने का प्रकरण दर्ज करवाया।पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मृतका का पोस्टमार्टम करा शव उसके पिता को सुपुर्द किया। नीरा कोल्यारी स्थित राजकीय विद्यालय में तथा पति प्रमोद देव$डावास विद्यालय में अध्यापक पद पर कार्यरत है।

Previous articleचंदन मिस्टर व सोनू मिस फ्रेशर
Next articleरेमण्ड शॉ रूम से नकदी व कपडे चोरी