अभिकर्ताओं के चुनाव सम्पन्न

उदयपुर, लाइफ इंश्योरेंस एजेन्ट्स पै*डरेशन ऑप* इंडिया शाखा देहलीगेट उदयपुर प्रथम के अभिकर्ताओं के द्विवार्षिक चुनाव शनिवार को शाखा कार्यालय में सम्पन्न हुए।

मंडल अध्यक्ष शांतिलाल बोहरा की अध्यक्षता में शाखा प्रथम उदयपुर के समस्त अभिकर्ताओं ने इस चुनाव में भाग लिया। बोहरा ने चुनाव अधिकारी उदयपुर मंडल के संरक्षक आर.एस. माली को चुनाव अधिकारी नियुत्त* किया है। जिनकी देखरेख में शाखा के द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न कराये गये जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर दिनेश सुथार, उपाध्यक्ष पद पर विजय सिंह राव, महासचिव पद पर अटल बिहारी नागदा, कोषाध्यक्ष केशुलाल लो$ढा, संगठन सचिव पद पर हरिश पटेल, रमेश श्रीमाली, राजेश सिन्हा, बसन्त जैन, हमेरलाल रेबारी, नेमी चन्द्र कुम्हार, राजेश छलवानी एवं सांस्कृतिक सचिव संगीता जैन, हीरालाल तेली तथा संरक्षक सदस्य शांतिलाल बोहरा, रेवा शंकर माली, शंकरलाल तेली, कानसिंह देव$डा,ख् कृष्णकांत सनाढ्य चुने गये।

Previous articleउदयपुर में इन्टरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आगाज
Next articleहज यात्रियों का टीकाकरण आज