कब तक कहलायेगा कला अक्षर भैंस

उदयपुर, गुरु गोविन्द सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में ‘आखिर काला अक्षर कब तक भैंस कहलाएगा‘ पोस्टर का विमोचन एक निरक्षर ग्रामीण से करवाया गया। कार्यक्रम अधिकारी संजय बडाला ने बताया कि इस पोस्टर में हिन्दी वर्णमाला के सभी 48 अक्षरों को भैंस के विभिन्न चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है जो आकर्षण का केन्द्र है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य कैलाशचन्द्र पालीवाल ने की और कहा कि हमें निरक्षरता के कलंक को मिटाने का संकल्प लेने की जरूरत है। इस मौके पर बडी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

 

Previous articleमहात्मा गाँधी के जीवन पर नाट्य
Next articleसोई ममता जागी ‘‘पावसी‘‘