कुवैत में दिवाली सी खुशियाँ

 

कुवैत में शनिवार को सविधान लागू होने की स्वर्ण जयंती मनाई गयी , इस मोके पर इतनी आतिश बाजी की गयी की कुवैत का नाम गिनीज़ बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज हो गया ।

 

एक घंटे में 77282 फायर वर्कर्स से की गयी आतिशबाजी से पूरी कुवैत सिटी रोशन हो गयी ।

इस मोके पर मोजूद गिनीज़ बुक आफ वर्ल्ड रिकोर्दा के अधिकारियों ने कार्यक्रम की समाप्ति पर कुवैत के रिकोर्ड की घोषणा की ।

लेज़र लाइट्स से सजे इस शो को देखने हजारों की संख्या में लोग मोजूद थे ।

 

शेख अब्दुल्लाह अल सालेम अल सबाह ने 50 साल पहले देश में सविधान लागू किया था ।कुवैत पहला खाड़ी देश है जहाँ पर संविधान लागू हुआ था और संसदीय प्रणाली अपनाई गयी थी ।पिछले 50 वर्षों में यहाँ की संसद 9 बार भंग हुई है ।

कुवैत में पिछले महीने चुनाव नियमों में संशोधन किये जाने पर विपक्ष नाराज़ है । तिन बड़े प्रदर्शन में अब तक 150 लोगों सहित 24 पुलिस कर्मी घायल हो चुके है ।

http://www.youtube.com/watch?v=7UG44UiH75M&feature=colike

Previous articleसेलिब्रेशन मॉल में साल्सा से थिरका उदयपुरवासियों का मन
Next articleजब फेसबुक पोस्ट पर नाराजगी ने हत्या की शक्ल ली..