छात्रा का फेसबुक हेक करने वाले छात्र गिरफ्तार

उदयपुर , टेक्नो एम् जे आर इंस्टीट्युट ऑफ़ इंजीनियरिंग की एक छात्रा की फेसबुक आई डी हेक कर के छात्रा की बड़ी बहन को अश्लील मेसेज करने वाले छात्रों को प्रतापनगर पुलिस ने आज गिरफ्तार किया |

अगस्त माह में कोलेज की छात्रा का फेसबुक आईडी उसी के कोलेज के दो छात्रा अमीर अहमद और बैसाख पिल्लई ने हेक कर के उसकी बड़ी बहन को पहले तो अश्लील मेसेज किये और बाद में मेसेज में चेलेंज किया की ‘ आई एम् ए हेकर हिम्मत हे तो हमे पकड़ कर दिखाओ ” जब ये बात छात्रा की बड़ी बहन ने अपनी बहन को बताई तो छात्रा के पिता ने प्रताप नगर थाने में रिपोर्ट करायी . पुलिस ने एक्सपर्ट की मदद से आज दोनों छात्रों का पता कर उन्हें गिरफ्तार किया और उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया | सूत्रों ने बताया की कोलेज की और भी अन्य कई छात्राओं के आई डी हेक कर के उनके दोस्तों को अश्लील मेसेज किये है | लेकिन किसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई |

Previous articleसर्दियों में कुछ ऐसे रखें अपनी त्वचा का ख़याल
Next articleराज्य के 125 ब्यूटिशियन नियमित करेंगे आइडिया शेयरिंग