जश्न के साथ 2012

रंगबिरंगी रोशनी, मस्ती भरे संगीत और लोगों का हुजूम। नए साल के स्वागत में साल के अंतिम दिन उदयपुर के तमाम होटलों में और फार्म हॉउस में यह नजारा खूब देखने को मिला। कड़ाके की ठंड के बावजूद यहां दोस्तों और परिजनों के साथ भारी संख्या में आए लोगों ने एक-दूसरे को तोहफे और नए साल की बधाई दी।सुरक्षा के मद्दे नज़र पुलिस भी चक चोबंद थी , लोगों के उत्साह में कोई कमी देखने को नहीं मिली और शाम से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई जो आधी रात के बाद तक देखने को मिली।

जगदीश चोक लाल घाट एरिये की होटलों और रेस्टोरेंटों में विदेशी पर्यटकों की मस्ती देखने को मिली |

हर होटल और रेस्त्रां गुब्बारों और रंगबिरंगी रोशनी वाली लडिय़ों से जगमगाता दिखा। सैंकड़ों की संख्या में मौजूद लोग यहां मौज-मस्ती के साथ डांस फ्लोर पे थिरकते दिखे और देर रात तक पार्टी मनाई। वीकेंड की वजह से लोगों का उत्साह सुबह से ही देखने को मिला।

 

Previous articleबिग बॉस 5 में जापानी सुमो कुश्ती चैंपियन
Next articleताज लेक पैलेस एशिया की न. 1 होटल