जानलेवा हमला

उदयपुर, शहर के रानीरोड पर आपसी विवाद में कहासुनी होने पर युवक ने रिश्तेदार पर चाकू से प्राणघातक हमला कर फरार हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरूवार दोपहर में राजीव गांधी उद्यान के समी बडा हवाला निवासी विक्रम पुत्र चन्दन से ने आपसी विवाद में कहासूनी होने पर रिश्तेदार बडा हवाला निवासी गोपसिंह (६५) पुत्र देवीसिंह पर चाकू से सिने व पेट पर हमला कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस घायल को उपचार के लिए एमबीचिकित्सालय में भर्ती का आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पूछताछ में पता चला कि ६ वर्ष पहले गोपसिंह की पुत्री की लडकी उषा के साथ विवाह हुआ था। विक्रम व उषा के बीच किसी बात को विवाद होने पर ६ माह से उर्षा अपने नाना गोपसिंह के यहां रह रही थीं गुरूवार दोपहर में गोपसिंह अपने पुत्र लहर सिंह के साथ राजीव गांधी उद्यान के पास बातचीत कर रहे थे। इस दौरान बाइक पर आये विक्रम ने पत्नी को भेजने की बात कही। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद ब$ढने पर विक्रम चाकू से हमला कर प*रार हो गया। उषा व विक्रम के बीच विवाद चल रहा है। इस सम्बन्ध में परिजनों से नाई थाना पुलिस में आरोपी विक्रम के खिलाफ दहेज प्रताडना का प्रकरण भी दर्ज करवाया था।

Previous articleनकदी सहित बाइक को आग लगाई
Next articleप्रो.दिव्य प्रभा सदस्य मनोनीत