जीवित पति का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराया

उदयपुर, भूपालपुरा थाना पुलिस ने महिला के खिलाप* जीवित पति का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवाकर सम्पत्ति अपने नाम करवाने की धोखाधडी करने का प्रकरण दर्ज किया हे। पुलिस सूत्रों के अनुसार ब्राह्मणों का गुडा निवासी प्रकाश पुत्र खेमराज जोशी ने गुडाली निवासी अपनी पत्नी भावना जोशी के खिलाप* प्रकरण दर्ज करवाया कि ७ वर्ष पहले भावना के साथ विवाह हुआ था दो वर्ष पूर्व अनबन होने पर वह पीहर चले जाने के बाद उसने पारिवारिक न्यायालय में भरण पोषण का प्रकरण दर्ज करवा रखा है। गत दिनों आरोपी ने एडीएम कार्यालय में पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र पेश कर सम्पत्ति अपने नाम दर्ज करवाने के लिए आवेदन किया । १ जनवरी १२ को प्रार्थी को उत्त* आशय की जानकारी मिली। तत्पश्चात प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाया।

Previous articleआठ नर्सिंग कॉलेजो पर एसीबी का छापा
Next articleदवा व्यवसायी पर पिस्तोल से फायर