तम्बाकु के रेपर पर भगवान शिव की तस्वीर छापने का विरोध

उदयपुर, तम्बाकू के रेपर पर भगवान शंकर की तस्वीरे छापने के विरोध में शिव दल के कार्यकर्ताओं ने सूरजपोल पर तम्बाकुरूपी पुतला दहन किया तथा उच्च न्यायालय को इस संबंध में पत्र भेजा है।

शिव दल प्रमुख मनीष मेहता ने बताया कि तम्बाकु रेपर पर भगवान शिव का चित्र छापने से हिन्दु समाज की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। तुच्छ लाभ के लिये निर्माता कंपनी का यह कृत्य धर्मविरोधी है। इस तरह की वस्तुएं स$डकों पर गंदगी, सार्वजनिक शौचालय पर प$डी रहने से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है। इसी के विरोध में शिव दल के कार्यकर्ताओं ने तम्बाकु के रेपर से शिव की तस्वीर हटाने को लेकर सूरजपोल पर प्रदर्शन किया एवं इस संबंध में उच्च न्यायालय को पत्र भी लिखा है।

 

Previous articleकहीं खुशी कहीं गम
Next articleकमीशनखोरी के चक्कर में डॉक्टर