नववर्ष पर होंगे भव्य आयोजन

उदयपुर, नवसंत्वसर (२०६९) के स्वागत में अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति आलोक संस्थान और नगर परिष्ज्ञद के संयुत्त* तत्वावधान में २० मार्च से २३ मार्च तक आयोजन होगें जिसकी तैयारियां जोरो पर चल रही है।

नववर्ष समारोह समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमावत ने पत्रकार वार्ता मे बताया कि नववर्ष के चार दिवसीय समारोह का आगाज २० मार्च को जनता के कार्यक्रम पधारो सा से होगा जिसमें छात्रों द्वारा शहर के चौराहोंपर नुक्कड नाटक आयोजित करके जनता को नववर्ष समारोह के लिए आमंत्रित किया जायेगा।

२१ मार्च को प*तहसागर की पाल पर सप्तरंग संवत्सर का आयोजन होगा जिसमें १२०० छात्र नॉन स्टोप १६ गीतों की भव्य प्रस्तुति देगें तथा अपनी पगडी सजाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा साथ ही भारतीय सेना में योगदान देने के लिए २२ मार्च को ज्योति कलश यात्रा का आयोजन होगा। जो दो भागों में बंट कर एक तो गणगौर घाट पहुंचेगी ओर एक मात्र नाथद्वारा गणगौर घाट पर विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन व महाआरती की जायेगी तथा अंतिम दिन २३ मार्च को शहर के विभिन्न चौराहों पर छात्रों द्वारा नागरिकों का तिलक लगा कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी जाएगी और शाम को पाला गणेश जी से ेचौ चेती एकम की सवारी दूध तलाई तक निकलेगी ओर दुध तलाई से नगर परिषद की ओर से भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। नगर परिषद सभापति रजनी डांगी ने बताया कि इस अवसर पर दूध तलाई व गणगौर घाट पर विद्युत सज्जा का खास ध्यान रखा गया है तथा रंग रोगन और सप*ाई व्यवस्था का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Previous articleअपराधी खुले आम घुम रहे है
Next articleसर्राफा व्यवसाईयों का तीन दिन बंद