पटौदी के दसवें नवाब बने सैफ अली खान

पटौदी [हरियाणा]। अभिनेता सैफ अली खान को सोमवार को उनके पैतृक महल में पटौदी के दसवें नवाब की पदवी सौंपी गई।

हरियाणा के पटौदी स्थित इब्राहिम महल में आज आयोजित ‘पगड़ी’ समारोह में गावों के प्रधानों ने 41 वर्षीय सैफ के सिर पर सफेद पगड़ी बाधी। इस मौके पर उनकी मा शर्मिला टैगोर और बहनें सबा व सोहा के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुडा भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि 22 सितंबर को सैफ के पिता मंसूर अली खान पटौदी का निधन हो जाने के कारण उन्हें नवाब की पदवी दी गई है। मंसूर पटौदी की मा भोपाल के आखिरी नवाब हमिदुल्ला खान की बेटी थीं।

Previous articleसप्ताह की ख़बरें, फोटो की जुबानी
Next article‘डिप्रेशन से बचा सकती है कॉफ़ी’