पट्टे की मांग को लेकर हजारों सड़कों पर

उदयपुर, । माछला मगरा की तलहटी में बसी कच्ची बस्ती के लोगों ने पट्टे की मांग को लेकर रैली निकाली और कलेक्ट्री पर जमकर प्रदर्शन किया तथा सरकार व प्रशासन के खिलाप* नारे लगाए।

पट्टे देने वाली बस्तियों में माछला मगरा कच्ची बस्ती का नाम नहीं होने पर सोमवार को माछला मगरा के निवासियों ने विरोध में रैली निकालकर कलेक्ट्री पर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाप* नारेबाजी की। रैली किशनपोल से सूरजपोल, देहलीगेट होते हुए कलेक्ट्री पहुंची जिसमें सैकडों युवकों के साथ महिलाएं थी जो पट्टा नहीं मिलने के विरोध में नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। संघर्ष समिति के संयोजक मुस्तप*ा शेख ने बताया कि माछला मगरा की तलहटी में रह रहे लोगों को अब तक पट्टे नही मिले है जबकि यहां पर लोग वर्षो से रह रहे है। प्रशासन का यह तर्क है कि यह जमीन वन भूमि है जबकि पूर्व में यह वन क्षेत्र से बाहर थी। शेख ने बताया कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Previous articleफिल्म ‘महाराणा प्रताप’ १२ अक्टूबर को रिलीज होगी
Next articleअवैध निर्माण तोड़ने गया नगर परिषद का दल बैरंग लौटा