पाकिस्तानी नागरिकों को भारतीय दर्शाया होटल के रिकार्ड में

 ट्राइडेण्ट होटल के विरूद्घ मामला दर्ज

उदयपुर, सीआईडी जॉन ने होटल ट्राइडेण्ट प्रबंधक के खिलाप* प*र्जी दस्तावेज तैयार करने का प्रकरण दर्ज किया। पुलिस सूत्रो के अनुसार शहर में आने वाले विदेशी नागरिकों के ठहरने की सूचना प्रत्येक होटल संचालक को २४ घंटे के भीतर जांच को सुपूर्द करना आवश्यक है। गत दिनों होटल ट्राइडेण्ट प्रबंधक ने १९ विदेशी नागरिकों के सी प*ार्म निर्धारित समय में जॉन कार्यालय को जमा नहीं कराये तथा २५ दिन पूर्व शहर में शादी समारोह में आये ५ पाकिस्तानी नागरिकों को रिकार्ड में भारतीय दर्शाया। इस शिकायत की जांच पडताल करने के बाद प्रकरण दर्ज करवाया ।

Previous articleनींद की गोलियां सेवन से प्रेमिका मरी प्रेमी अस्वस्थ
Next articleप्रेमी ने की बेवफाई तो प्रेमिका ने काट दिया लिंग