पूर्व पत्नी का हाट काट डाला

उदयपुर, शादी में आई महिला को उसके पहले पति ने तलवार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीपला थला बेकरिया निवासी जूमी (२५)पत्नी हिरा गरासिया रविवार को लोहारचा शादी समारोह में गई जहां शराब के नशे में मौजुद उसके पूर्वपति पिपला निवासी रमेश पुत्र सांगा गमेती ने तलवार से हमला कर दिया। इस दौरान बचाव में उसका दायां हाथ कलाई से कट गया। घायल महिला को परिजनों ने एम बी चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने जुमी के पुत्र थावरा की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

Previous articleगेस्ट हाउस मालिक व नौकर हत्या
Next articleविश्व शतरंज महासंघ द्वारा फीडे रेटिंग लिस्ट जारी