फेसबुक पर आया अब ‘सेक्स प्रपोजल’ का ऐप्स!

images (2)नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। फेसबुक पर जॉब एप्‍लीकेशन, वीडियो चैट एप्‍लीकेशन इत्‍यादि जैसे ऐप्‍स तो आपने सुने ही होंगे मगर दुनिया भर में मशहूर इस सोशल नेटवर्किंग साइट पर अब एक अनोखा एप्‍लीकेशन आ गया है। इस एप्‍लीकेशन के माध्‍यम से लड़के-लड़कियां एक दूसरे को खास पल गुजारने के का प्रस्‍ताव भेज सकते हैं। एप्‍लीकेशन यह भी बतायेगा कि यूजर के फ्रेंड्स लिस्‍ट में कौन सी लड़की उसमें दिलचस्‍पी रखती है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यह एप्‍लीकेशन तीन अंजान कॉलेज दोस्‍तों की करामात है। आपको बताते चलें कि एप्‍लीकेशन लिस्‍ट में ‘बैंग विथ फ्रेंड्स’ नाम का एप्‍लीकेशन होने पर ही किसी दोस्‍त को इस तरहा का प्रस्‍ताव भेजा जा सकता है। यह ऐप्‍स सिर्फ लड़कों के लिये नहीं बल्कि लड़कियां भी अपने मनपंसद और चहेते लड़के को ऐसा ही प्रस्‍ताव भेज सकती हैं। इस एप्‍लीकेशन के 4 दिनों के भीतर 20 हजार यूजर हो गये हैं। यह एप्लीकेशन खास प्रस्ताव की नामंजूरी की जानकारी नहीं देता है। लेकिन अगर प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया जाता है तो दोनों को ही एक मेल के जरिए इसकी सूचना दे दी जाती है। बस यूजर को एप्प इन्सटॉल करते वक्त ‘ओनली मी’ टैब पर क्लिक करने की जरूरत पड़ती है। फिर यूजर अपने फ्रेंड्स लिस्ट में से मनपसंद पार्टनर को अपना प्रस्ताव भेज सकता है। इस एप्लीकेशन को बनाने वाले छात्र का कहना है कि फेसबुक पर ऐसे लाखों लोग हैं जो अपने किसी फेसबुक फ्रेंड से संबंध बनाने की लालसा रखते हैं। हम बस ऐसे लोगों को एक जरिया दे रहे हैं, ताकि वह अपना प्रस्ताव दूसरे व्यक्ति तक पहुंचा सके। यूजर पहले फेसबुक से साइन इन कर अपने फ्रेंड्स लिस्ट पर पहुंच जाता है। एक बार साइन इन होने के बाद दोस्तों की लिस्ट सामने आ जाती है। इसके बाद पसंद के दोस्त पर क्लिक करना होता है। अगर प्रस्ताव स्वीकार कर लिया जाता है तो दोनों यूजर को एक मेल के जरिए इसकी सूचना दे दी जाती है।

 

Previous articleबुजुर्ग प्रिंसिपल को हुआ प्यार, किया छात्रा से विवाह
Next articleकटारिया दिल्ली जाएंगे