बापूबाजार व्यवसाइयों को परेशानी है टाउन हाल मे मेले से

उदयपुर, नगर परिषद द्वारा टाउनहाल प्रांगण में लगाये जाने वाली दीपावली मेले के स्थान में परिवर्तन की मांग को लेकर बापू बाजार के व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने सुखचैन ङ्क्षसह कण्डा के नेतृत्व में जिलाधीश की अनुपस्थिति में एडीएम सिटी से भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

बापू बाजार व्यापारी संघ के महामंत्री सुखलाल साहू ने बताया कि व्यापारियों ने एडीएम सिटी को मेले से उत्पन्न स्थिति से व्यापारियों को होने वाले नुकसान से अवगत कराते हुए मेले में हर वर्ष बढने वाली भी$ड से आमजन की सुरक्षा को खतरा बताते हुए मेला स्थल परिवर्तन कराने की मांग की है।

साहू ने बताया कि व्यापारी मेले स्थल बदलने की मांग को लेकर इस बार चरणबद्घ रूप से विरोध करेंगे।

Previous articleहेन्ड कार्ट्स घोटाले का हल्ला करने वालों को करारा जवाब
Next articleसरकारी अस्पताल में तार-तार हुई इंसानियत