बुद्घा ग्रुप आशापूर्णा ग्रुप में संयोजित हुआ

उदयपुर राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र में एक जाना पहचाना नाम बुद्घा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स (बी.जी.आई.) अब अपनी उन्नति की राह में एक नई आधारशिला रख रहा है। आज ७ जून को बी.जी.आई. का प्रबंधन आईएसओ ९००१:२००८ मान्यता प्राप्त आशापूर्णा बिल्डकोन लिमिटेड के साथ संयोजित हो गया है जिसके चैयरमेन राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करणसिंह उचियारडा हैं।

गुरूवार को होटल पारस महल में आयोजित प्रेसवार्ता में आशापूर्णा बिल्डकोन लिमिटेड के चैयरमेन करणसिंह उचियारडा ने बताया कि राजस्थान की अग्रणी स्टेट कंपनी आशापूर्णा बिल्डकोन लिमिटेड अपने क्षेत्र में मुकाम हासिल करने के बाद अब उच्चशिखा के क्षेत्र में प्रवेश कर रही है। इसी कडी में उदयपुर स्थित बुद्घा ग्रुप इंस्टीट्यूशन्स के साथ मिलकर शिक्षा के नये आयाम तक व आमजन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाई है। आशापूर्णा ग्रुप ने अपनी सोच ‘‘जहां सपने हकीकत से मिलते हैं‘‘ को संधारित करते हुए आज दिन तक २१ उच्चस्तरीय कई प्रोजेक्ट्स, आवासीय कॉलोनीज, मल्टीप्लेक्स होटल्स बनाकर जनता को समर्पित किया है। आशापूर्णा ग्रुप अतिशीघ्र चार नई आवासीय व कमर्शियल परियोजनाएं जयपुर, मुंबई बैंग्लोर व बाडमेर में लेकर आ रहा है। इस अवसर पर ग्रुप चैयरमेन ने यह घोषणा की कि इस सत्र के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली चार गरीब व जरूरतमंद छात्राओं को सभी संकायों में निशुल्क शिक्षा हेतु छात्रवृत्तियां प्रदान की जायेंगी।

Previous articleजेट / प्री.पी.जी. परीक्षा की तैयारियॉं पूर्ण
Next articleझांसा देकर वीडियो कैमरे ले उडा शातिर ठग