बेची गई जमीन को दोबारा बेच दी

उदयपुर, बेचान की गई जमीन का दुबारा विक्रय इकरार कर १२ लाख ५१ हजार रूपये की धोखाधडी करने वाले चार बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।

हिरणमगरी थानान्तर्गत् पानेरियों की मादडी निवासी भंवरलाल पुत्र हकरा मीणा ने धोल की पाटी निवासी निर्भय कुमार पुत्र भैरा भील, पारसोला निवासी केरिंग पुत्र धर्मा, चेतन पुत्र प्रभूलाल नागदा तथा रूपावली वल्लभनगर निवासी रमेश पुत्र उदा डांगी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवया कि निर्भय व केरिन के नाम पर तितरडी में स्थित ०.७९ रकबा जमीन सौदा तय होने पर १० अप्रेल १२ को आरोपियों को १२ लाख ५१ हजार रूपये नकद भुगतान कर विक्रय इकरार किया। नियत समय पर आरोपियों द्वारा रजिस्ट्री नहीं करवाने पर की गई पूछताछ में उक्त जमीन अन्य के नाम दर्ज होने की जानकारी मिली। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

Previous articleमकान से नकदी व जेवरात चुरा ले गए चोर
Next article’मेरे पिया की हो लंबी उम्र’